SBI Apprentice Recruitment 2026: Notification Out, Check eligibility, online form, Selection Process And How To Apply?

Photo of author

Poonam Dubey

Last Updates: May 23, 2026

share Share

SBI Apprentice Recruitment 2026: बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। State Bank of India (SBI) ने वर्ष 2026 के लिए अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 7,150 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक (Graduation) की डिग्री रखने वाले 20 से 28 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार 19 May 2026 से 8 June 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आज के इस आर्टिकल में भर्ती से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आधिकारिक अधिसूचना, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन फॉर्म भरते समय सभी निर्देशों का ध्यान रखें क्योंकि आपके द्वारा अधूरा या गलत भरा हुआ फॉर्म रद्द किया जा सकता है।

SBI Apprentice Recruitment 2026: Overview

DepartmentState Bank of India (SBI)
PostApprentice
Vacancy7,150
StipendRs. 15,000
Duration of Training1 Year
Mode Of ApplicationOnline
Official Websitesbi.co.in/careers
Selection ModeOnline Written Test + Local Language Test + Medical Examination
Application Starts From19 May 2026
Last Date8 June 2026

SBI Apprentice Recruitment 2026: Important Dates

Notification Out19 May 2026
Application Starts19 May 2026
Last Date8 June 2026
Age Limit As On1 April 2026
Online Written Examination DateTentatively in July 2026

SBI Apprentice Recruitment 2026: Application Fee

  • SBI Apprentice Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। एक बार जमा किया गया शुल्क किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं किया जाएगा।
  • सामान्य (General), ओबीसी (OBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये निर्धारित किया गया है।
  • जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग (PwBD) अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा।

SBI Apprentice Recruitment 2026: Age Limit

SBI Apprentice Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवार की आयु 1 April 2026 को न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए। यानी अभ्यर्थी का जन्म 2 April 1998 से पहले और 1 April 2006 के बाद नहीं होना चाहिए (दोनों तिथियां शामिल)। निर्धारित अधिकतम आयु सीमा सामान्य (Unreserved) और ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए लागू है।

General (UR) / EWS20 to 28 years
SC / ST5 years relaxation
OBC (Non-Creamy Layer)3 years relaxation
PwBDAs per Government of India guidelines

SBI Apprentice Recruitment 2026: Eligibility

  • SBI Apprentice Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक (Graduation) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  • जिन अभ्यर्थियों ने शैक्षणिक योग्यता प्राप्त करने के बाद एक वर्ष या उससे अधिक अवधि का प्रशिक्षण (Training) या नौकरी का अनुभव हासिल किया है, वे इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे।
  • इस भर्ती के लिए केवल भारतीय नागरिक ही आवेदन कर सकते हैं।
  • इसके अलावा, जिन उम्मीदवारों ने किसी बैंक, एनबीएफसी (NBFC) या वित्तीय संस्थान से लिए गए ऋण अथवा क्रेडिट कार्ड बकाया का भुगतान नहीं किया है और नियुक्ति प्रस्ताव जारी होने तक उसे नियमित या चुकता नहीं किया है, उन्हें भी इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

SBI Apprentice Recruitment 2026: Selection Process

  • SBI Apprentice Recruitment 2026 के तहत उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से ऑनलाइन लिखित परीक्षा और स्थानीय भाषा (Local Language) परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
  • इन दोनों चरणों में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को मेडिकल परीक्षण (Medical Examination) से भी गुजरना होगा।
  • अंतिम चयन उम्मीदवार की पात्रता की जांच, स्थानीय भाषा परीक्षा में सफलता और चिकित्सकीय रूप से फिट पाए जाने पर ही किया जाएगा।
  • भर्ती प्रक्रिया के तहत राज्य और category wise एक प्रतीक्षा सूची (Wait List) भी तैयार की जाएगी, जो परिणाम घोषित होने की तिथि से एक वर्ष तक या अगली भर्ती प्रक्रिया शुरू होने तक मान्य रहेगी।

SBI Apprentice Recruitment 2026: How To Apply

  • SBI Apprentice Recruitment 2026 के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।
  • उम्मीदवारों को सबसे पहले NAPS पोर्टल पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण करना होगा
  • आवेदन से पहले BFSI SSC की वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत दिशानिर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  • इसके बाद अभ्यर्थी SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in/careers के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास एक वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर होना आवश्यक है, जिसे परिणाम घोषित होने तक सक्रिय रखना होगा।
  • अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते अपना आवेदन पूरा कर लें, ताकि किसी तकनीकी समस्या से बचा जा सके।
  • आवेदन हेतु आवश्यक सभी दस्तावेज पहले से तैयार रखें।
  • भर्ती फॉर्म से संबंधित जरूरी स्कैन दस्तावेज जैसे फोटो, हस्ताक्षर और प्रमाण पत्र तैयार रखें।
  • फॉर्म जमा करने से पहले Preview के माध्यम से सभी जानकारी सावधानीपूर्वक जांच लें।
  • यदि आवेदन शुल्क लागू हो तो उसका ऑनलाइन भुगतान करें।
  • अंतिम रूप से जमा किए गए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट अवश्य निकालकर सुरक्षित रखें।

Important Link

Apply LinkClick Here
Official NotificationClick Here

Conclusion

SBI Apprentice Recruitment 2026 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को एक वर्ष की प्रशिक्षण अवधि के दौरान प्रति माह 15,000 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा। यह नियुक्ति केवल अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण के लिए होगी, इसलिए अभ्यर्थियों को नियमित कर्मचारियों की तरह महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), चिकित्सा सुविधा या अन्य किसी प्रकार के भत्ते एवं सेवा लाभ प्रदान नहीं किए जाएंगे।

आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।

Leave a Comment

Join YouTube Join WhatsApp Join Telegram