Bihar Free Solar Yojana 2026: बिहार के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए साल 2026 एक नई उम्मीद लेकर आ रहा है। अगर आप बिहार के निवासी हैं और आपका परिवार गरीबी रेखा (BPL) के अंतर्गत आता है, तो यह योजना आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है।
राज्य सरकार ने “कुटीर ज्योति योजना” के तहत एक विशेष पहल शुरू की है, जिसके अंतर्गत लगभग 2.5 लाख गरीब परिवारों के घरों की छत पर मुफ्त सोलर पैनल लगाए जाएंगे। इसका मुख्य उद्देश्य है – गरीब परिवारों को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराना और उनके मासिक बिजली बिल का बोझ कम करना। इस लेख में फ्री सोलर योजना से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी बताई गई है। इसलिए लेख को अंत तक ध्यान से देखें और उसके बाद इसमें आवेदन कर सकते है।
Bihar Free Solar Yojana 2026
| योजना का नाम | बिहार फ्री सोलर योजना 2026 |
| लागू करने वाली संस्था | बिहार सरकार |
| योजना का उद्देश्य | गरीब परिवारों को मुफ्त सोलर पैनल व बिजली |
| लाभार्थी | BPL / कुटीर ज्योति योजना उपभोक्ता |
| कुल लाभार्थी | लगभग 2.5 लाख परिवार (प्रथम चरण) |
| फ्री बिजली | 125 यूनिट प्रति माह |
| सोलर प्लांट क्षमता | कम से कम 1.1 किलोवाट |
| आवेदन शुल्क | पूरी तरह निःशुल्क |
| आवेदन माध्यम | “सुविधा ऐप” के माध्यम से |
2.5 लाख परिवारों को मिलेगा सीधा फायदा
बिहार सरकार राज्य में विकास को नई दिशा देने के लिए लगातार नई योजनाएं ला रही है। “बिहार कुटीर ज्योति योजना 2026” भी उसी कड़ी का हिस्सा है।
इस योजना का लक्ष्य सिर्फ मुफ्त बिजली देना नहीं है, बल्कि गरीब परिवारों को आत्मनिर्भर बनाना और राज्य में स्वच्छ ऊर्जा (Clean Energy) को बढ़ावा देना भी है।
जब घर की छत पर सोलर पैनल लगेगा, तो परिवार को हर महीने 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलेगी। इससे:
- बिजली बिल लगभग खत्म हो जाएगा
- गांव और शहर दोनों क्षेत्रों को लाभ मिलेगा
- पर्यावरण को भी फायदा होगा
इस योजना के तहत क्या-क्या मिलेगा?
- घर की छत पर मुफ्त सोलर पैनल
- 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली हर महीने
- आवेदन करने पर कोई शुल्क नहीं
- सोलर प्लांट की पूरी लागत सरकार उठाएगी
- 2 साल तक अतिरिक्त सब्सिडी सुविधा
कौन उठा सकता है इस योजना का लाभ?
इस योजना का फायदा लेने के लिए आपको निम्न शर्तें पूरी करनी होंगी:
- आवेदक बिहार का स्थायी निवासी हो
- परिवार BPL श्रेणी में हो या कुटीर ज्योति योजना का उपभोक्ता हो
- खुद का पक्का घर हो
- छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए पर्याप्त जगह हो
- पहले किसी अन्य सोलर सब्सिडी योजना का लाभ न लिया हो
यह योजना खास तौर पर उन परिवारों के लिए बनाई गई है, जिन्हें हर महीने बिजली बिल भरने में परेशानी होती है।
योजना से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें
- हर घर पर कम से कम 1.1 किलोवाट का सोलर प्लांट लगाया जाएगा
- जरूरत से ज्यादा बनने वाली बिजली को ग्रिड में भेजा जा सकेगा
- इससे भविष्य में अतिरिक्त आय की संभावना भी बन सकती है
- योजना का लक्ष्य है लाखों गरीब परिवारों को स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा देना
Bihar Free Solar Yojana 2026 जरूरी दस्तावेज
आवेदन करते समय आपको ये दस्तावेज देने होंगे:
- आधार कार्ड / पासपोर्ट / ड्राइविंग लाइसेंस (कोई एक पहचान पत्र)
- बिजली कनेक्शन नंबर (Consumer / CA Number) – अनिवार्य
- पासपोर्ट साइज फोटो
- सक्रिय मोबाइल नंबर
आवेदन कैसे करें? (Step-by-Step Process)
- अपने स्मार्टफोन में “सुविधा ऐप” डाउनलोड करें।
- ऐप खोलकर “रूफटॉप सोलर पैनल स्थापना हेतु सहमति (कुटीर ज्योति)” विकल्प चुनें।
- अपना Consumer (CA) नंबर दर्ज करें।
- OTP से मोबाइल नंबर वेरिफाई करें।
- आवेदन फॉर्म भरकर सबमिट करें।
Important Links
| Notification | Click Here |
| Apply Online (Suvidha App) | Click Here |
निष्कर्ष
Bihar Free Solar Yojana 2026 गरीब परिवारों के लिए एक बड़ी राहत साबित हो सकती है। इस योजना के तहत घर की छत पर मुफ्त सोलर पैनल लगाया जाएगा और हर महीने 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जाएगी। इससे न केवल बिजली का खर्च कम होगा, बल्कि बिहार में स्वच्छ ऊर्जा को भी बढ़ावा मिलेगा। अगर आप पात्र हैं, तो समय रहते आवेदन जरूर करें और इस सरकारी योजना का पूरा लाभ उठाएं। हम आशा करते हैं, की इस लेख में बताई गई सभी जानकरी आप सभी को पसंद आई हैं।