Bihar ITI CAT Admission 2026: Apply Online For 33,108 Seats, Eligibility And More Information

Photo of author

Poonam Dubey

Last Updates: March 20, 2026

share Share

Bihar ITI CAT Admission 2026: Bihar Combined Entrance Competitive Examination Board (BCECE BOARD) ने Industrial Training Institute Competitive Admission Test-2026 (ITICAT-2026) के लिए प्रॉस्पेक्टस जारी कर दिया है। यह परीक्षा बिहार के विभिन्न सरकारी ITI संस्थानों (सामान्य ITI एवं महिला ITI) में सत्र 2026-27 और 2026-28 के लिए विभिन्न व्यावसायिक ट्रेडों में प्रवेश हेतु आयोजित की जाएगी। इस Admission Process के तहत पूरे बिहार के 38 जिलों में स्थित 114 से अधिक सरकारी ITI संस्थानों में लगभग 33,108 सीटें उपलब्ध हैं। जो अभ्यर्थी प्रॉस्पेक्टस के पैरा 4.2 के अनुसार निर्धारित आवासीय (डोमिसाइल) शर्तों को पूरा करते हैं, वे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 16 मार्च 2026 से 14 अप्रैल 2026 तक निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार BCECE बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में इस admission से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आधिकारिक अधिसूचना, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं।

Bihar ITI CAT Admission 2026: Important Dates

Application Starts16 March 2026
Registration Closed14 April 2026
Fee Payment15 April 2026
Correction Date16 April 2026 To 17 April 2026
Admit Card8 May 2026
Exam Date17 May 2026

Bihar ITI CAT Admission 2026: Application Fee

  • Bihar ITI CAT Admission 2026 के लिए आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य (General) और ओबीसी (OBC) वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए ₹750 निर्धारित किया गया है।
  • इसी प्रकार ईबीसी (EBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के उम्मीदवारों को भी ₹750 शुल्क देना होगा।
  • जबकि अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹100 रखा गया है।
  • दिव्यांग (PH) उम्मीदवारों के लिए शुल्क ₹430 निर्धारित किया गया है।
  • अभ्यर्थी आवेदन शुल्क का भुगतान केवल Credit Card / Debit Card / Internet Banking / UPI या SBI ई-चालान के माध्यम से ही कर सकते हैं।

Bihar ITI CAT Admission 2026: Age Limit

Bihar ITI CAT Admission 2026 के लिए Age Limit (1 August 2026) के तहत अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 14 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, मैकेनिक मोटर व्हीकल (Mechanic Motor Vehicle) एवं मैकेनिक ट्रैक्टर (Mechanic Tractor) ट्रेड के लिए न्यूनतम आयु 17 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है, यानी इन पदों के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है।

Bihar ITI CAT Admission 2026: Qualification

  • For ITI Sector Trades: Bihar ITI CAT Admission 2026 के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान या Bihar Vidyalaya Pariksha Samiti से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण या वर्ष 2026 में परीक्षार्थी होना आवश्यक है। साथ ही इन ट्रेड्स के लिए गणित (Mathematics) और विज्ञान (Science) विषय अलग-अलग होना अनिवार्य है।
  • For Non-Apprenticeship Trades: अभ्यर्थी का 10वीं कक्षा उत्तीर्ण या 2026 में परीक्षार्थी होना पर्याप्त है। इन ट्रेड्स के लिए विज्ञान और गणित विषय अलग-अलग होना अनिवार्य नहीं है।

Bihar ITI CAT Admission 2026: Seat Details

InstituteTotal Seats
Government General ITI
(Male / Co-Education)
Across 38 Districts of Bihar
29,104
Women Industrial Training Institute (WITI)
(Female Only)
Across Bihar
4,004

Bihar ITI CAT Admission 2026: Selection Process

  • For ITI Sector Trades: Bihar ITI CAT Admission 2026 के लिए चयन प्रक्रिया के अंतर्गत सबसे पहले अभ्यर्थियों को OMR आधारित लिखित परीक्षा देनी होगी।
  • Written Exam में सफल होने वाले उम्मीदवारों को Document Verification के लिए बुलाया जाएगा।
  • इसके बाद सभी चरणों के आधार पर अंतिम मेरिट सूची (Final Merit List) जारी की जाएगी, जिसमें चयनित अभ्यर्थियों के नाम शामिल होंगे।

Bihar ITI CAT Admission 2026: How To Apply

  • For ITI Sector Trades: Bihar ITI CAT Admission 2026 के लिए सबसे पहले Bihar Combined Entrance Competitive Examination Board की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं और “Online Portal of I.T.I.C.A.T.-2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • “New Registration” बटन पर क्लिक करें, सभी आवश्यक जानकारी भरें और OTP के माध्यम से अपना Mobile Number व Email सत्यापित करें। Registration Number और Password सुरक्षित नोट कर लें।
  • Registration Number और Password से Login करें। पर्सनल जानकारी, संपर्क विवरण, शैक्षणिक जानकारी भरें और अपनी फोटो तथा हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • भरी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक जांच लें। सत्यापन के बाद घोषणा (Declaration) स्वीकार करें और “Final Submit and Proceed to Payment” पर क्लिक करें।
  • परीक्षा शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड / डेबिट कार्ड / इंटरनेट बैंकिंग / UPI के माध्यम से करें।
  • सफल भुगतान के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।

Important Link

Apply OnlineClick Here
Official ProspectusClick Here

Conclusion

Bihar ITICAT 2026 के माध्यम से राज्य के विभिन्न ITI संस्थानों में कई ट्रेडों में प्रवेश दिया जाता है। आवेदन करने के लिए कैंडिडेट 10वीं (मैट्रिक) पास होना चाहिए। जो छात्र 2026 में 10वीं की परीक्षा दे रहे हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक प्रॉस्पेक्टस के माध्यम से ट्रेड और संस्थान के अनुसार सीट अलाॅट की पूरी जानकारी कर सकते हैं। बिहार आईटीआई कैट 2026 राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा में योग्य उम्मीदवार आईटीआई में अपने चुने हुए ट्रेड में दाखिला ले सकते हैं।

आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।


Leave a Comment

Join YouTube Join WhatsApp Join Telegram