Bihar Police Constable Operator Recruitment 2026: Age Limit, Eligibility Critriya and Notification

Photo of author

Poonam Dubey

Last Updates: February 24, 2026

share Share

Bihar Police Constable Operator Recruitment 2026: बिहार पुलिस विभाग की ओर से कॉन्स्टेबल ऑपरेटर भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के तहत कुल 993 रिक्त पदों पर भर्तियां की जानी हैं। ऑनलाइन आवेदन की शुरूआत 1 मार्च 2026 से होने जा रही है और 31 मार्च 2026 तक आवेदन भरे जा सकेंगे। इच्छुक उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन तरीके से आवेदन कर सकेंगे।

खास बात तो ये है कि इस भर्ती प्रकिया में 12वीं पास को भी आवेदन करने का मौका दिया जा रहा है। आवेदकों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष तक होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट मिलेगी। आज के इस आर्टिकल में इस भर्ती से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आधिकारिक अधिसूचना, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं। सटीक जानकरी पाने के लिए कृपया इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें।

Bihar Police Constable Operator Recruitment 2026: Overview

DepartmentCentral Selection Board of Constable (CSBC)
Post NameBihar Police Constable Operator
Vacancies993
Mode of ApplicationOnline
Official Websitecsbc.bihar.gov.in
Application Last date 31 March 2026
Age Limit18 To 25 years
Selection ProcessWritten Test, Physical Eligibility Test, Document Verification

Bihar Police Constable Operator Recruitment 2026: Age Limit

Bihar Police Constable Operator Recruitment 2026 भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों जैसे अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) एवं अन्य श्रेणियों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। आयु में मिलने वाली छूट से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना (Notification) को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है।

Bihar Police Constable Operator Recruitment 2026: Important Dates

Application Start1 March 2026
Last Date For Apply31 March 2026
Last Date Fee Pay31 March 2026
Exam DateUpdated Later

Bihar Police Constable Operator Recruitment 2026: Application Fee

Bihar Police Constable Operator Recruitment 2026 भर्ती के लिए आवेदन शुल्क सभी वर्गों के लिए समान रूप से 100 रुपये निर्धारित किया गया है। सामान्य (Gen), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांग (PH) तथा अन्य राज्य के उम्मीदवारों को आवेदन करते समय 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। अभ्यर्थी यह परीक्षा शुल्क ऑनलाइन माध्यम से Debit Card, Credit Card, Net Banking के जरिए या E-Challan मोड के माध्यम से जमा कर सकते हैं। आवेदन शुल्क का भुगतान सफलतापूर्वक करने के बाद ही आवेदन प्रक्रिया पूर्ण मानी जाएगी, इसलिए उम्मीदवारों को भुगतान करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

Bihar Police Constable Operator Recruitment 2026: Vacancy Detail Category Wise

CategoryVacancy
UR408
EWS99
BC113
EBC175
BC Female31
SC157
ST10

Bihar Police Constable Operator Recruitment 2026: Eligibility

Bihar Police Constable Operator Recruitment 2026 भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता के अंतर्गत उम्मीदवार का Intermediate (10+2) Science से या उसके समकक्ष परीक्षा Physics, Chemistry और Mathematics विषयों के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। सामान्य वर्ग, OBC और EWS वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 50% अंक होना आवश्यक है, जबकि अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों को 45% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। शैक्षणिक योग्यता से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं अन्य शर्तों के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना (Notification) ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है।

Bihar Police Constable Operator Recruitment 2026: Selection Process

Bihar Police Constable Operator Recruitment 2026 भर्ती की चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी। सबसे पहले उम्मीदवारों को Written test (OMR शीट आधारित) देनी होगी, जिसमें उनके ज्ञान और योग्यता का मूल्यांकन किया जाएगा। Written test में सफल अभ्यर्थियों को दूसरे चरण में PET – Physical Eligibility Test के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें उनकी शारीरिक क्षमता और फिटनेस की जांच की जाएगी। अंत में, PET में सफल उम्मीदवारों के Document Verification की प्रक्रिया होगी, जिसमें उनके Educational certificate, age certificate, caste certificate आदि की जांच की जाएगी। सभी चरणों में सफल अभ्यर्थियों का ही Final Selection किया जाएगा।

Bihar Police Constable Operator Recruitment 2026: How to Apply

  • Central Selection Board of Constable, Bihar की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in
  • पर जाएं।
  • होमपेज पर “Bihar Police CSBC Constable Operator Recruitment 2026 – Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
  • Eligibility Criteria, Age Limit, Educational Qualification और selection process की जानकारी के लिए official notification डाउनलोड कर ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  • “New Registration” लिंक पर क्लिक करें और अपना Name, Mobile Number, Email ID तथा Date of birth जैसी मूल जानकारी दर्ज करें।
  • पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें और अपना रजिस्ट्रेशन आईडी व पासवर्ड नोट कर लें, रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके कैंडिडेट पोर्टल में लॉगिन करें।
  • पिता/माता का नाम, लिंग, श्रेणी, पता और पहचान संबंधी विवरण सहित व्यक्तिगत जानकारी भरें, आवश्यक शैक्षणिक योग्यता का विवरण दर्ज करें।
  • निर्धारित फॉर्मेट और साइज में हाल की पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  • पूरा आवेदन पत्र ध्यानपूर्वक प्रीव्यू करें और सभी भरी गई जानकारी की जांच करें।
  • Debit Card, Credit Card, Net Banking या अन्य उपलब्ध ऑनलाइन माध्यमों से आवेदन शुल्क का भुगतान करें। कन्फर्मेशन पेज और शुल्क रसीद डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।

Important Links

 Official Notification Click Here
 Apply LinkLink Activate on 01/03/2026

Conclusion

Bihar Police Constable Operator Recruitment 2026 भर्ती चयनित होने पर candidates को Level-3 के तहत 21,700 रुपये से लेकर 69,100 रुपये प्रतिमाह का pay scale दिया जाएगा। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 993 रिक्त पद भरे जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार 1 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे Central Selection Board of Constable, Bihar भर्ती के लिए Apply Date, Eligibility और  Selection Process को अच्छे से समझ लें।
आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। इस जानकारी को आगे अपने दोस्तों के साथ साँझा जरुर करें और ऐसे ही जानकारी भरी पोस्ट्स के लिए पेज को फॉलो जरूर करें।

Leave a Comment

Join YouTube Join WhatsApp Join Telegram