Central Railway Apprentice Recruitment 2026: Vacancy, Job Location, Full Notification And More Details

Photo of author

Poonam Dubey

Last Updates: March 13, 2026

share Share

Central Railway Apprentice Recruitment 2026: Central Railway CR Railway Recruitment Cell द्वारा विभिन्न डिवीजनों में ट्रेड अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। Central Railway Apprentice Recruitment 2026 के अंतर्गत अलग-अलग ट्रेड में ये भर्तियां की जाएंगी। भर्ती के लिए 10 March 2026 को आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना अधिसूचना में दी गई तिथि के आधार पर की जाएगी।आज के इस आर्टिकल में इस भर्ती से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आधिकारिक अधिसूचना, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं।

उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। जिस ट्रेड के लिए आवेदन कर रहे हैं, उसमें आईटीआई (NCVT/SCVT) का प्रमाणपत्र होना चाहिए। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन फॉर्म भरते समय सभी निर्देशों का ध्यान रखें क्योंकि आपके द्वारा अधूरा या गलत भरा हुआ फॉर्म रद्द किया जा सकता है।

Central Railway Apprentice Recruitment 2026: Overview

DepartmentCentral Railway CR Recruitment Cell
PostApprentice
Vacancy51
Mode Of ApplicationOnline
Official Linkrrccr.etrpindia.com
Apllication Starts10 March 2026
Last Date9 April 2026
Age Limit15 To 24 Years

Central Railway Apprentice Recruitment 2026: Application Fee

Central Railway Apprentice Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं, जिसमें Debit card, credit card या Net Banking का उपयोग किया जा सकता है। सामान्य (Gen) और ओबीसी (OBC) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹100 निर्धारित किया गया है। वहीं एससी (SC), एसटी (ST), दिव्यांग (PwD) श्रेणी के उम्मीदवारों तथा सभी महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क निःशुल्क (₹0) रखा गया है।

Central Railway Apprentice Recruitment 2026: Important Dates

Application Starts10 March 2026
Last Date9 April 2026
Exam Fee9 April 2026
Merit ListNotify Later
DV DateNotify Later

Central Railway Apprentice Recruitment 2026: Age Limit

Central Railway Apprentice Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गई है। यह आयु सीमा 10 मार्च 2026 को आधार मानकर तय की जाएगी। यानी उम्मीदवार की आयु इस तिथि तक निर्धारित सीमा के भीतर होनी चाहिए। इसके अलावा, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों जैसे SC, ST, OBC, PwD आदि को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट (Age Relaxation) भी प्रदान की जाएगी। उम्मीदवारों को आयु से संबंधित पूरी जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य देखना चाहिए।

Central Railway Apprentice Recruitment 2026: Vacancy Detail Cluster Wise

ClusterVacancy
Mumbai28
Bhusawal05
Pune03
Solapur15

Central Railway Apprentice Recruitment 2026: Qualification

Central Railway Apprentice Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (हाई स्कूल) परीक्षा कम से कम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई (ITI) का प्रमाणपत्र होना चाहिए। जिस ट्रेड के लिए उम्मीदवार आवेदन कर रहा है, उसी ट्रेड में NCVT या SCVT से मान्यता प्राप्त आईटीआई सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।

Central Railway Apprentice Recruitment 2026: How To Apply

  • Central Railway Apprentice Recruitment 2026 के लिए इच्छुक उम्मीदवार 10 March 2026 से 9 April 2026 के बीच Online आवेदन कर सकते हैं।
  • आधिकारिक वेबसाइट rrccr.etrpindia.com पर जाकर Online आवेदन करना होगा।
  • आवेदन से पहले सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे – योग्यता प्रमाण पत्र, पहचान पत्र (ID Proof), पता विवरण और अन्य आवश्यक जानकारी तैयार रखें।
  • भर्ती फॉर्म भरने के लिए जरूरी दस्तावेजों जैसे – फोटो, हस्ताक्षर (Signature), आईडी प्रूफ आदि की स्कैन कॉपी तैयार रखें।
  • आवेदन फॉर्म जमा करने से पहले Preview देखकर सभी कॉलम को ध्यानपूर्वक जांच लें, ताकि कोई गलती न रह जाए।
  • यदि उम्मीदवार को आवेदन शुल्क का भुगतान करना आवश्यक है, तो उसे ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा। आवेदन शुल्क जमा किए बिना फॉर्म पूर्ण नहीं माना जाएगा।
  • आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम रूप से सबमिट किए गए फॉर्म का प्रिंट आउट अवश्य निकाल लें।

Important Link

Apply OnlineClick Here
Official NotificationClick Here

Conclusion

चयनित उम्मीदवारों को 1 साल की अवधि के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें नियमों के अनुसार 9,600 रुपये प्रति माह वजीफा दिया जाएगा। उम्मीदवारों के लिए हॉस्टल या रहने की कोई व्यवस्था नहीं की जाएगी, इसलिए उन्हें अपनी रहने की व्यवस्था खुद करनी होगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों के भीतर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।


Leave a Comment

Join YouTube Join WhatsApp Join Telegram