Central University of Haryana Recruitment 2026: Central University of Haryana जांट-पाली, महेंद्रगढ़ ने शिक्षकों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। Central University of Haryana Recruitment 2026 के तहत प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आज के इस आर्टिकल में इस भर्ती से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आधिकारिक अधिसूचना, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं। लगभग 25 पद भरे जाएंगे।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन फॉर्म भरते समय सभी निर्देशों का ध्यान रखें क्योंकि आपके द्वारा अधूरा या गलत भरा हुआ फॉर्म रद्द किया जा सकता है। इन पदों के लिए भारत के नागरिकों के साथ-साथ Overseas Citizens of India (OCI) भी आवेदन कर सकते हैं। भर्ती 11 विभिन्न विभागों में की जाएगी और आवेदन ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
Central University of Haryana Recruitment 2026: Overview
| Department | Central University of Haryana |
| Post | Professor, Associate Professor and Assistant Professor |
| Vacancies | 25 |
| Mode Of Application | Online |
| Official Website | cuh.ac.in |
| Application Starts From | 5 March 2026 |
| Last Date For Apply | 26 March 2026 |
Central University of Haryana Recruitment 2026: Important Dates
| Application Starts From | 5 March 2026 |
| Last Date | 26 March 2026 |
| Fee Payment Last Date | 26 March 2026 |
| Final Merit List | Notify Later |
| Interview | Notify Later |
Central University of Haryana Recruitment 2026: Application Fee
Central University of Haryana द्वारा जारी इस भर्ती के लिए सामान्य (UR), ओबीसी (OBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये रखा गया है, जबकि एससी (SC), एसटी (ST), दिव्यांग (PH) और सभी महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से पूरी तरह छूट दी गई है। अभ्यर्थी आवेदन शुल्क का भुगतान Credit Card, Debit Card, Net Banking या Online Payment Gateway के माध्यम से कर सकते हैं।
Central University of Haryana Recruitment 2026: Age Limit
Central University of Haryana Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 26 मार्च 2026 के अनुसार निर्धारित की जाएगी। न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा यूजीसी के नियमों (University Grants Commission) के अनुसार तय की गई है। साथ ही, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमानुसार अतिरिक्त आयु में छूट भी प्रदान की जाएगी।
Central University of Haryana Recruitment 2026: Eligibility
Central University of Haryana Recruitment 2026 के लिए योग्यता (Eligibility) से जुड़ी विस्तृत जानकारी उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट और नोटिफिकेशन में दी गई है। सभी पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता मानदंड यूजीसी (University Grants Commission), एआईसीटीई (All India Council for Technical Education) और एनसीटीई (National Council for Teacher Education) के निर्धारित नियमों के अनुसार होंगे। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई पात्रता शर्तों को ध्यान से पढ़ लें।
Central University of Haryana Recruitment 2026: Vacancy Post Wise
| For Professor Post | |
| Dept. of Environmental Studies | 01 |
| Dept. of Sociology | 01 |
| Dept. of Printing & Packaging Technology | 01 |
| Dept. of Computer Science & Engineering | 01 |
| Dept. of Teacher Eduction | 01 |
| For Assistant Professor | |
| Dept. of Sociology | 02 |
| Dept. of Library & Information Science | 04 |
| Dept. of Computer Science & Engineering | 01 |
| Dept. of Chemistry | 01 |
| Dept. of Law | 01 |
| Dept. of Teacher Education | 04 |
| Dept. of Psychology | 01 |
| For Associate Professor | |
| Dept. of Civil Engineering | 01 |
| Dept. of Library & Information Science | 01 |
| Geography | 01 |
| Dept. of Teacher Education | 03 |
Central University of Haryana Recruitment 2026: Selection Process
Central University of Haryana Recruitment 2026 के तहत उम्मीदवारों का चयन निर्धारित प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा। सबसे पहले प्राप्त आवेदनों की शॉर्टलिस्टिंग यूजीसी रेगुलेशन 2018 तथा संबंधित संस्थाओं के नियमों के अनुसार की जाएगी। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। अंत में इंटरव्यू के प्रदर्शन के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। यह चयन प्रक्रिया यूजीसी (University Grants Commission), एआईसीटीई (All India Council for Technical Education) और एनसीटीई (National Council for Teacher Education) के निर्धारित मानकों के अनुसार पूरी की जाएगी।
Central University of Haryana Recruitment 2026: How To Apply
- Central University of Haryana Recruitment 2026 के तहत आवेदन करने के लिए सबसे पहले Central University of Haryana की आधिकारिक वेबसाइट cuh.ac.in पर जाएं और “Recruitment / Teaching Positions” सेक्शन खोलें।
- इसके बाद Apply Online लिंक पर क्लिक करें और Samarth Portal पर वैध Email ID और Mobile Number के साथ रजिस्ट्रेशन करें।
- आवेदन फॉर्म भरने से पहले पूरी आधिकारिक अधिसूचना (Notification) को ध्यान से पढ़ें और अपनी पात्रता जांच लें।
- व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अनुभव से संबंधित सभी विवरण सही-सही भरें। हर पद / विभाग के लिए अलग-अलग आवेदन करना होगा।
- निर्धारित फॉर्मेट में फोटो, सिग्नेचर, जाति प्रमाण पत्र / PwBD प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) और अन्य आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन जमा करें। SC / ST / PwBD / महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।
- सभी जानकारी भरने के बाद फॉर्म 26 मार्च 2026 (रात 11:00 बजे) से पहले सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट / पीडीएफ सुरक्षित रख लें।
Important Link
| Apply Link | Click Here |
| Official Notification | Click Here |
Conclusion
Central University of Haryana Recruitment 2026 के तहत चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग (7th Central Pay Commission) के अनुसार वेतन दिया जाएगा। प्रोफेसर पद के लिए वेतन लेवल–14 के अनुसार होगा। एसोसिएट प्रोफेसर पद के लिए वेतन लेवल–13A के अनुसार निर्धारित किया गया है। असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए वेतन लेवल–10 के अनुसार दिया जाएगा। इसके अलावा चयनित उम्मीदवारों को यूजीसी (University Grants Commission) के नियमों के अनुसार लागू अन्य भत्ते (Allowances) भी प्रदान किए जाएंगे। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में कम से कम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवार को NET / SLET / SET परीक्षा उत्तीर्ण करनी चाहिए या पीएचडी डिग्री होनी चाहिए, जो University Grants Commission Regulations 2018 के अनुसार मान्य हो।
आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। इस जानकारी को आगे अपने दोस्तों के साथ साँझा जरुर करें