Cm Yuva Udyami Yojana 2025: बेरोजगार युवाओं को 5 लाख रूपये दे रही सरकार, देखिए कैसे करें Apply?

Photo of author

Poonam Dubey

Last Updates: February 26, 2026

share Share

Cm Yuva Udyami Yojana 2025: युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए सरकार एक नई योजना लेकर आई है, जिसके तहत उन्हें 5 लाख रूपये तक की धनराशि दी जाएगी। ये राशि उन युवाओं के लिए कारगर साबित होगी जो कि बेरोजगार हैं और अपना खुद का कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई इस नई स्कीम का फायदा उठाकर युवा वर्ग ना केवल अपना नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं, बल्कि दूसरे युवाओं को भी रोजगार दे सकते हैं।

उत्तर प्रदेश की सरकार के द्वारा शुरू की गई Cm Yuva Udyami Yojana 2025 के तहत साल 2025- 26 के लिए डेढ़ लाख लोगों को लोन देने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके लिए उत्तर प्रदेश के 50 हजार से अधिक लोग इसके लिए आवेदन कर भी चुके हैं। इस योजना की खास बात ये है कि मार्ज‍िन मनी सब्‍स‍िडी के रूप में दिया जाएगा। 10 साल के लिए शुरू की गई इस योजना का मकसद उत्तर प्रदेश से बेरोजगारी को खत्म कर रोजगार को बढ़ावा देना है।

Cm Yuva Udyami Yojana 2025: Overview

Name of The SchemeCm Yuva Udyami Yojana
StateUttar Pradesh
BeneficiaryUnemployed youth between 18-40 years (for all categories)
Loan AmountFirst stage: Up to ₹5 lakh (interest-free)
Second stage: Up to ₹10 lakh
Additional benefits10% of the project cost as margin money subsidy
Eligibility8th pass or have a skill related certificate/diploma/degree.
DocumentsAadhar Card, Bank Passbook, Residence Proof, 1age certificate, Passport Size Photograph, skill certificate
Websitemsme.up.gov.in

Cm Yuva Udyami Yojana 2025: Purpose of this scheme

Cm Yuva Udyami Yojana 2025 की खास बात यह है कि विभिन्न प्रकार के वर्ग से आने वाले सभी लोगों को इसका लाभ मिलेगा। जैसे General केटेगरी से हो या OBC से हो या फिर ST या SC से सभी को इसका लाभ मिलेगा। इस योजना का लाभ लड़के और लड़कियां दोनों ही समान रूप से उठा सकते हैं। सीएम युवा उद्यमी योजना के तहत 5 लाख तक का लोन ब्याज फ्री दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना को वर्ष 2024 में उत्तर प्रदेश की सरकार के द्वारा लांच किया गया था। जिसके तहत साल भर में 1 लाख से भी अधिक युवाओं को इसका लाभ दिया जाएगा और 10 वर्षों के लिए इसे शुरू किया गया है।

Cm Yuva Udyami Yojana 2025: Who can not apply?

Cm Yuva Udyami Yojana 2025 तहत ध्यान देने वाली बात ये भी है कि कुछ ऐसे उद्योग भी हैं जिसके लिए उत्तर प्रदेश की सरकार ने बैन लगाया हुआ है। यानि के अगर आप निम्न में से कोई भी बिजनेस शुरू करते हैं तो इस योजना के तहत आपको 5 लाख तक का लोन नहीं मिलेगा। योजना से जुड़ी अन्य डिटेल्स के बारे में जानने के लिए सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना बिल्कुल ना भूलें।

  • पटाखा निर्माण उद्योग
  • शराब, गुटखा, पान मसाला और तंबाकू उत्पादों का निर्माण
  • 40 माइक्रोन से कम मोटाई वाले प्लास्टिक बैग का उत्पादन
  • ऐसे उद्योग जो सरकार द्वारा प्रतिबंधित हैं।

Cm Yuva Udyami Yojana 2025: Important Documents

Cm Yuva Udyami Yojana 2025 के तहत आवेदन करने के लिए आवेदकों को निम्नलिखित महत्वपूर्ण दस्तावेज़ प्रस्तुत करने होते हैं, इन सभी दस्तावेज़ों के माध्यम से आवेदक की पहचान, पता और बैंक विवरण की पुष्टि की जाती है

  • आधार कार्ड
  • Address Proof, Caste Certificate
  • Project report
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • पैन कार्ड
  • self declaration certificate
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • डिजिटल हस्ताक्षर
  • आयु प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक और बैंक स्टेटमेंट
  • कौशल प्रमाण पत्र आदि चीजों का होना अनिवार्य है।

Cm Yuva Udyami Yojana 2025: Qualifictions

यदि आप उत्तर प्रदेश के नागरिक हैं और Cm Yuva Udyami Yojana 2025 के तहत आवेदन करना चाहते हैं तो निम्नलिखित योग्यताएं दी गई हैं, जिसे पूरा करने के बाद आप लोन वाली इस योजना के पात्र बन सकते हैं।

  • आवेदनकर्ता की उम्र कम से कम 18 साल से लेकर 40 साल तक होनी चाहिए।
  • उम्मीदवार कम से कम 8वीं पास हो या फिर उसके पास स्किल संबंधी Certificate/Diploma/Degree होना चाहिए।
  • आपके परिवार की सालाना इनकम कम से कम 8 लाख या उससे कम होना चाहिए।
  • विभिन्न प्रकार के वर्ग से आने वाले जैसे जनरल केटेगरी से हो या ओबीसी से हो या फिर एसटी या एससी से सभी को इसका लाभ मिलेगा।

Cm Yuva Udyami Yojana 2025: Benefits and Features

  • मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के माध्यम से Cm Yuva Udyami Yojana 2025 को शुरू किया गया है और मुख्‍यमंत्री स्‍वरोजगार योजना के बदले राज्य सरकार के द्वारा इस योजना को लाया गया है।
  • Cm Yuva Udyami Yojana के तहत युवाओं को आत्मनिर्भर और रोजगार देने के लिए इसकी शुरुआत की गई है।
  • Cm Yuva Udyami Yojana के तहत 5 लाख तक का लोन वह भी ब्याज फ्री दिया जा रहा है और उनको आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार के द्वारा चलाई गई एक महत्वपूर्ण पहल है।
  • उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा मुख्‍यमंत्री युवा उद्यमी योजना के वर्ष 2025-26 के लिए डेढ़ लाख लोगों को लोन देने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके लिए उत्तर प्रदेश के 50 हजार से अधिक लोग इसके लिए आवेदन कर चुके हैं, इसके अलावा यह भी जान लो की 10% मार्ज‍िन मनी सब्‍स‍िडी के रूप में दिया जाएगा।
  • इस योजना के तहत साल भर में 1 लाख से भी अधिक युवाओं को इसका लाभ दिया जाएगा और 10 सालों के लिए इसको शुरू किया गया है, ताकि बेरोजगारी की समस्या खत्म किया जा सके।

Cm Yuva Udyami Yojana 2025: Financial Help

Cm Yuva Udyami Yojana 2025 की बात करें तो पहले चरण में 5 लाख रूपये दिए जाएंगे और पहले चरण में मिलने वाले लोन को चुकाने के बाद ही आप दूसरे चरण के लिए भी 10 लाख के लिए आवेदन कर सकते हो। उत्तर प्रदेश की सरकार के द्वारा चलाई गई योजना की खासियत ये भी है कि लोन चुकाने के लिए सरकार के द्वारा 4 साल का समय दिया जाएगा।

Cm Yuva Udyami Yojana 2025: How to apply online

  • Cm Yuva Udyami Yojana 2025 का लाभ उठाने के लिए आधिकारिक वेबसाइट msme.up.gov.in पर विज़िट करें।
  • होम पेज पर मौजूद “पंजीकरण” Option पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जिसमें अपना Aadhaar number दर्ज करें और OTP के माध्यम से Verification करें।
  • अब अपना Mobile Number, Email ID, District और Captcha code दर्ज करके सबमिट करें।
  • पंजीकरण के बाद आपको लॉगिन के लिए यूज़र आईडी और पासवर्ड मिल जाएगा।
  • लॉगिन के बाद आवेदन फॉर्म खुल जाएगा जिसमें आपको अपनी Personal information, business plan और bank details भरना होगा।
  • मांगे गए जरूरी दस्तावेजों को स्कैन करके पोर्टल पर अपलोड करें।
  • अपनी योजना के अनुसार प्लांट और मशीनरी से जुड़ी जानकारी भरें और उसका प्रिंट आउट लेकर फिर से स्कैन कर अपलोड करें।
  • सारी जानकारी भरने और दस्तावेज़ अपलोड करने के बाद फॉर्म को फाइनल सबमिट कर दें।
  • इस तरह आपका आवेदन सफलतापूर्वक पूरा हो जाएगा।

Important Links

Apply Link Click Here

Conclusion

आज के इस आर्टिकल के माध्यम से Cm Yuva Udyami Yojana 2025 के बारे में डिटेल में जानकारी दी गई है। इससे जुड़े डॉक्यूमेंटस, योजना से मिलने वाले लाभ, इसकी योग्यताएं, लाभ एवं विशेषताएं और आवेदन कैसे करना है आदि इन सबके बारे में जानकारी दी गई है। यह उत्तर प्रदेश सरकार की एक योजना है, जिसके तहत युवाओं को स्वरोजगार के लिए बिना ब्याज का लोन दिया जाता है, ताकि वे खुद का बिजनेस शुरू कर आत्मनिर्भर बन सकें। पहले चरण में 5 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त लोन मिलता है तो वहीं लोन चुकाने के बाद अगले चरण में 10 लाख रुपये तक का लोन मिल सकता है।
अगर आप भी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं, 12वीं पास हैं, आपकी उम्र 18- 40 के बीच है, तो आपको यह अवसर किसी भी हाल में नहीं गंवाना चाहिए। आज ही msme.up.gov.in पर जाएं, अपने सभी दस्तावेज तैयार करें और ऑनलाइन आवेदन करें।

Leave a Comment

Join YouTube Join WhatsApp Join Telegram