EIL Management Trainee Recruitment 2026: Important Dates, Vacancy, Qualification And Selection Process

Photo of author

Poonam Dubey

Last Updates: March 27, 2026

share Share

EIL Management Trainee Recruitment 2026: यदि आपके पास GATE का वैलिड स्कोरकार्ड है तो फिर बिना Written Exam दिए सरकारी कंपनी में नौकरी हासिल करने का सुनहरा मौका है। भारत सरकार की नवरत्न कंपनी Engineers India Limited (EIL) ने मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर भर्ती के लिए जारी कर दिया है। चयन प्रक्रिया में शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू को शामिल किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी Engineers India Limited की वेबसाइट recruitment.eil.co.in पर जाकर Online तरीके से आवेदन कर सकते हैं। जिसके लिए 20 March 2026 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और 13 April 2026 इसकी अंतिम तिथि है।

आज के इस आर्टिकल में इस भर्ती से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आधिकारिक अधिसूचना, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं। चयनित उम्मीदवारों के लिए प्रशिक्षण अवधि एक वर्ष की होगी, इस भर्ती के लिए केवल वर्ष 2025 या 2026 में पास हुए अभ्यर्थी ही पात्र हैं। आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है और केवल भारतीय नागरिक ही आवेदन कर सकते हैं।

EIL Management Trainee Recruitment 2026: Overview

DepartmentEngineers India Limited (EIL)
PostManagement Trainees
Vacancy59
Application Starts20 March 2026
Last Date13 April 2026
Mode Of ApplicationOnline
Official Websiterecruitment.eil.co.in
EligibilityIndians Only
Age Limit25 To 30 Years

EIL Management Trainee Recruitment 2026: Application Fee

EIL Management Trainee Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार इस भर्ती प्रक्रिया में किसी भी श्रेणी के उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। यानी सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी या अन्य किसी भी वर्ग के अभ्यर्थी बिना किसी फीस के आवेदन कर सकते हैं। यह निर्णय उम्मीदवारों को आर्थिक रूप से सहूलियत प्रदान करता है और अधिक से अधिक योग्य अभ्यर्थियों को आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित करता है।

EIL Management Trainee Recruitment 2026: Important Dates

Application Starts20 March 2026
Last Date13 April 2026
Merit ListNotify Later
Document Verification1 July 2026

EIL Management Trainee Recruitment 2026: Age Limit

  • EIL Management Trainee Recruitment 2026 के लिए आयु सीमा 1 July 2026 के अनुसार निर्धारित की गई है।
  • इसके अलावा, आरक्षित श्रेणियों को सरकारी नियमों के अनुसार अतिरिक्त आयु में छूट भी प्रदान की जाएगी।
  • सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 25 वर्ष रखी गई है।
  • जबकि ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित है।
  • वहीं एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में छूट देते हुए 30 वर्ष तक आवेदन करने की अनुमति दी गई है।

EIL Management Trainee Recruitment 2026: Vacancy Detail

PostDisciplineConstructionOther than Construction
Management Trainee (MT)Chemical07
Mechanical0519
Civil0813
Electrical0205

EIL Management Trainee Recruitment 2026: Qualification

  • EIL Management Trainee Recruitment 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता के तहत उम्मीदवार के पास संबंधित शाखा जैसे Chemical/ Mechanical/ Civil या Electrical में फुल टाइम B.E. /B.Tech. /B.Sc (इंजीनियरिंग) की डिग्री होना अनिवार्य है।
  • यह डिग्री AICTE/UGC से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से न्यूनतम 65% अंकों के साथ होनी चाहिए।
  • इसके अलावा, केवल वही उम्मीदवार आवेदन के पात्र होंगे जिन्होंने वर्ष 2025 या 2026 में अपनी डिग्री पूरी की है।
  • साथ ही, अभ्यर्थी के पास GATE-2026 का valid score होना भी आवश्यक है।

EIL Management Trainee Recruitment 2026: Selection Process

  • EIL Management Trainee Recruitment 2026 की चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी।
  • सबसे पहले उम्मीदवारों को उनके GATE-2026 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
  • इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को ग्रुप डिस्कशन (GD) के लिए बुलाया जाएगा, जहां उनकी संचार क्षमता और विषय की समझ का आकलन किया जाएगा।
  • अंतिम चरण में इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा, जो दिल्ली या गुरुग्राम में लिया जाएगा।
  • इन सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।

EIL Management Trainee Recruitment 2026: How To Apply

  • EIL Management Trainee Recruitment 2026 के तहत आवेदन करने के लिए आधिकारिक भर्ती वेबसाइट recruitment.eil.co.in पर जाएं।
  • “Recruitment of Management Trainees” सेक्शन में क्लिक करें।
  • आवेदन के लिए पोस्ट चुनें – MT-Construction या MT-Other than Construction (केवल एक ही पोस्ट चुनें)।
  • “New Registration Details” पर क्लिक करें, सभी आवश्यक जानकारी भरें और अपना registration number note कर लें।
  • GATE-2026 का registration number सही-सही दर्ज करें, जैसा आपके एडमिट कार्ड में दिया गया है।
  • आवश्यक दस्तावेज(पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, जाति/EWS/दिव्यांग प्रमाण पत्र, Percentage conversion certificate) तैयार रखें।
  • अंत में फाइनल रजिस्ट्रेशन सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

Important Link

Apply OnlineClick Here
Official NotificationClick Here

Conclusion

ट्रेनिंग पूरी होने के बाद Engineer के रूप में नियुक्ति होने पर वेतन ₹60,000 से ₹1,80,000 के बीच होगा, और कुल सालाना सैलरी (CTC) लगभग ₹20.10 से ₹21.00 लाख होगी।किसी भी श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क नहीं है। यह आवेदन सभी उम्मीदवारों के लिए पूरी तरह से निःशुल्क है।

आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।

Leave a Comment

Join YouTube Join WhatsApp Join Telegram