EPFO LDCE Recruitment 2026: Selection Process, Age Limit Eligibility And More Details

Photo of author

Poonam Dubey

Last Updates: March 27, 2026

share Share

EPFO LDCE Recruitment 2026: युवा वर्ग के लिए Employees Provident Fund Organisation (EPFO) में नौकरी करने का सुनहरा मौका है। विभाग के द्वारा 153 पदों पर भर्ती के लिए notification जारी किया गया है। ये पद Lower Division Clerk और Junior Secretariat Assistant के हैं। देश के अलग- अलग 23 क्षेत्रों में ये भर्तियां की जानी है। Online आवेदन प्रक्रिया 20 March 2026 से शुरू हो चुकी है और 1 April 2026 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार EPFO की आधिकारिक वेबसाइट epfindia.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

आज के इस आर्टिकल में इस भर्ती से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आधिकारिक अधिसूचना, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन फॉर्म भरते समय सभी निर्देशों का ध्यान रखें क्योंकि आपके द्वारा अधूरा या गलत भरा हुआ फॉर्म रद्द किया जा सकता है।

EPFO LDCE Recruitment 2026: Overview

DepartmentEmployees Provident Fund Organisation (EPFO)
PostLower Division Clerk/ Junior Secretariat Assistant
Vacancy153
Mode Of ApplicationOnline
Official Websiteepfindia.gov.in
Application Starts From20 March 2026
Last Date1 April 2026
SelectionComputer Based — Multiple Choice Questions (MCQs)
Job LocationAll Over India

EPFO LDCE Recruitment 2026: Application Fee

EPFO LDCE Recruitment 2026 के लिए कोई भी आवेदन शुल्क निर्धारित नहीं किया गया है (Application Fee: Nil)। यह एक Limited Departmental Competitive Examination (LDCE) है, इसलिए केवल पात्र EPFO विभागीय कर्मचारियों के लिए ही आवेदन मान्य होगा और उन्हें किसी प्रकार की फीस नहीं देनी होगी। उम्मीदवारों को आवेदन केवल IBPS पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा।

EPFO LDCE Recruitment 2026: Important Dates

Notification Out18 March 2026
Application Start20 March 2026
Last Date1 April 2026
Exam Date2 May 2026
PDF Submission to ACC/Zones4 April 2026
Eligible List Sent to HO6 April 2026

EPFO LDCE Recruitment 2026: Eligibility

DepartmentEligibility
Lower Division Clerkवे Group ‘C’ कर्मचारी जिनका वेतनमान LDC के समान या उससे कम है, आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा Group ‘D’ कर्मचारी जिनके पास कम से कम मैट्रिक (10वीं) योग्यता हो और जिन्होंने Group ‘D’ या Group ‘C’ (आइसोलेटेड कैडर) में कम से कम 5 वर्ष की नियमित सेवा पूरी की हो, वे भी पात्र हैं।
Junior Secretariat AssistantHead Office के Group ‘C’ कर्मचारी, जिनके पास मैट्रिक या समकक्ष योग्यता हो और Level-1 Pay Matrix (₹18,000 – ₹56,900) में कम से कम 3 वर्ष की नियमित सेवा हो, वे आवेदन कर सकते हैं।

EPFO LDCE Recruitment 2026: Selection Process

EPFO LDCE Recruitment 2026 के तहत Selection कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT) के माध्यम से किया जाएगा, जिसमें ऑब्जेक्टिव टाइप (MCQ) प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की कुल अवधि 120 मिनट होगी और यह 100 अंकों की होगी। पेपर-I में निम्न विषय शामिल होंगे:

  • इंग्लिश (English)
  • प्रशासन (Administration)
  • अंकगणित एवं संख्यात्मक क्षमता (Arithmetic & Numerical Ability)
  • रीजनिंग (Reasoning)

EPFO LDCE Recruitment 2026: How To Apply

  • EPFO LDCE Recruitment 2026 के तहत आवेदन करने के लिए सबसे पहले IBPS रजिस्ट्रेशन लिंक ibpsreg.ibps.in/epfofeb26/ पर जाएं
  • 20 March 2026 से 1 April 2026 के बीच Online आवेदन फॉर्म भरें।
  • फॉर्म भरने के बाद उसे Submit करें और उसका PDF डाउनलोड कर लें।
  • डाउनलोड किया गया PDF अपने संबंधित ACC (HQ) / ACC (Zones) / Director (PDUNASS) / ACC (ASD) को 4 April 2026 तक Verification के लिए भेजें।
  • अपने भरे हुए आवेदन फॉर्म की एक कॉपी अपने पास जरूर रखें।

Important Link

Apply OnlineClick Here
Official WebsiteClick Here

Conclusion

EPFO LDCE Recruitment 2026 पूरी तरह से एक Limited Departmental Competitive Examination (LDCE) है, जो केवल प्रमोशन (पदोन्नति) के लिए आयोजित की जा रही है। इसमें केवल EPFO के मौजूदा नियमित Group ‘C’ और Group ‘D’ कर्मचारी ही आवेदन कर सकते हैं, जो निर्धारित सेवा अवधि और शैक्षणिक योग्यता को पूरा करते हैं। नए (Fresh) या बाहरी (External) उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र नहीं हैं। यानि यह भर्ती सीधी भर्ती (Direct Recruitment) नहीं है, बल्कि केवल विभागीय कर्मचारियों के लिए आंतरिक प्रमोशन का अवसर है।

आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।

Leave a Comment

Join YouTube Join WhatsApp Join Telegram