Indian Navy Agniveer SSR Recruitment 2026: Vacancy Details, Online Form, Notification, Age Limit And More Details

Photo of author

Poonam Dubey

Last Updates: March 16, 2026

share Share

Indian Navy Agniveer SSR Recruitment 2026: अगर आपका सपना Indian Navy में भर्ती होकर देश की सेवा करने का है, तो ये सुनहरा मौका है। भारतीय नौसेना की ओर से अग्निवीर SSR एवं अग्निवीर MR भर्ती के लिए Official Notification जारी किया गया है। प्रक्रिया Online रखी गई है। जो भी युवा इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। 14 March 2026 से भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिसकी अंतिम तिथि 6 April 2026 निर्धारित की गई है।

आज के इस आर्टिकल में इस भर्ती से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आधिकारिक अधिसूचना, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं।

Indian Navy Agniveer SSR Recruitment 2026: Overview

DepartmentIndian Navy
PostAgniveer (SSR)
Mode Of ApplicationOnline
Official Websitejoinindiannavy.gov.in
Application Starts14 March 2026
Last Date6 April 2026
Age Limit17.5 Years To 21 Years
ExamMay 2026
Selection ProcessStage I – INET 2026, Stage II (PFT, Written, Medical), Merit & Final Selection

Indian Navy Agniveer SSR Recruitment 2026: Important Dates

Application Start14 March 2026
Application Last Date6 April 2026
Correction Window10 April 2026 To 11 April 2026
Stage I – INET 2026 Exam DateMay 2026 (Tentative)
INET 2026 Result Date (Agniveer SSR)May – June 2026 (Tentative)
ShortlistingSeptember 2026 (Tentative)
Stage II – Agniveer SSR 01/2027October 2026 (Tentative)

Indian Navy Agniveer SSR Recruitment 2026: Age Limit

Indian Navy Agniveer SSR Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 17.5 वर्ष और अधिकतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। Agniveer 01/2027 बैच के लिए उम्मीदवार का जन्म 1 December 2004 से 31 May 2009 के बीच होना आवश्यक है। वहीं Agniveer 02/2027 बैच के लिए उम्मीदवार का जन्म 1 May 2005 से 31 October 2009 के बीच होना चाहिए। आयु में छूट से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवारों को Official Notification पढ़ने की सलाह दी जाती है।

Indian Navy Agniveer SSR Recruitment 2026: Application Fee

Indian Navy Agniveer SSR Recruitment 2026 के लिए आवेदन शुल्क सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए समान रखा गया है। General, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को ₹550/- आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि SC और ST वर्ग के उम्मीदवारों के लिए भी आवेदन शुल्क ₹550/- निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त 18% जीएसटी (GST) शुल्क अलग से लागू होगा। उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान Credit Card/Debit Card या Net Banking के माध्यम से ऑनलाइन कर सकते हैं।

Indian Navy Agniveer SSR Recruitment 2026: Eligibility

  • Indian Navy Agniveer SSR Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवार ने भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (इंटरमीडिएट) Mathematics और Physics विषयों के साथ कुल न्यूनतम 50% अंकों के साथ पास की हो।
  • उम्मीदवार ने केंद्रीय, राज्य या केंद्र शासित प्रदेश द्वारा मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थान से तीन वर्ष का इंजीनियरिंग डिप्लोमा (Mechanical / Electrical / Automobiles / Computer Science / Instrumentation Technology / Information Technology) कम से कम 50% कुल अंकों के साथ पास किया हो।
  • उम्मीदवार ने केंद्रीय, राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से दो वर्ष का Vocational कोर्स किया हो, जिसमें Non-vocational Subject के रूप में Physics और Mathematics शामिल हों तथा कुल न्यूनतम 50% अंक प्राप्त किए हो।

Indian Navy Agniveer SSR Recruitment 2026: Salary

वर्षकस्टमाइज्ड इन-हैंड पैकेजअग्निवीर कॉर्पस फंड में योगदानअग्निवीर कॉर्पस फंड में कुल राशिभारत सरकार (GoI) द्वारा कॉर्पस फंड में योगदान
पहला वर्ष₹30,000₹9,000₹21,000₹9,000
दूसरा वर्ष₹33,000₹9,900₹23,100₹9,900
तीसरा वर्ष₹36,500₹10,950₹25,550₹10,950
चौथा वर्ष₹40,000₹12,000₹28,000₹12,000

Indian Navy Agniveer SSR Recruitment 2026: Selection Process

  • Indian Navy Agniveer SSR Recruitment 2026 के अन्तर्गत सबसे पहले उम्मीदवारों को Stage- I में INET 2026 परीक्षा देनी होगी।
  • इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को Stage- II के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें Physical Fitness Test (PFT), Written Exam और Recruitment Medical Test शामिल होंगे।
  • इन सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों का मूल्यांकन किया जाएगा।
  • अंत में सभी प्रक्रियाओं में सफल उम्मीदवारों की Provisional Select List जारी की जाएगी।

Indian Navy Agniveer SSR Recruitment 2026: How To Apply

  • Indian Navy Agniveer SSR Recruitment 2026 के अन्तर्गत उम्मीदवार भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
  • आवेदन फॉर्म को सावधानीपूर्वक भरें और व्यक्तिगत, शैक्षणिक तथा संपर्क से संबंधित सही जानकारी दर्ज करें।
  • निर्धारित प्रारूप में फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक प्रमाण पत्र अपलोड करें।
  • यदि लागू हो तो आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।
  • फॉर्म जमा करने से पहले सभी भरी हुई जानकारी को ध्यान से जांच लें।
  • आवेदन सफलतापूर्वक जमा करने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें या उसकी कॉपी सुरक्षित रख लें

Important Link

Apply OnlineClick Here
Official NotificationClick Here

Conclusion

Indian Navy Agniveer SSR Recruitment 2026 के लिए महिला उम्मीदवार भी आवेदन कर सकती हैं, लेकिन यह सुविधा केवल SSR और MR पदों के लिए उपलब्ध है। वहीं SSR Medical Assistant पद के लिए केवल अविवाहित पुरुष उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ लें और अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।

Leave a Comment

Join YouTube Join WhatsApp Join Telegram