Jharkhand TET 2026: Notification Out, You Can Check Last date, Eligibility & Pattern

Photo of author

Poonam Dubey

Last Updates: March 30, 2026

share Share

Jharkhand TET 2026: झारखंड के स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक पढ़ाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है। Jharkhand Academic Council (JAC) ने आगामी परीक्षा के लिए Jharkhand Teacher Eligibility Test (JTET) 2026 की अधिसूचना आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 21 April 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि 21 May 2026 है। आवेदन पत्र जमा करने का आधिकारिक लिंक JAC की वेबसाइट jacexamportal.in पर उपलब्ध होगा। यह परीक्षा उन उम्मीदवारों की पात्रता (Eligibility) जांचने के लिए होती है जो शिक्षक बनना चाहते हैं।

आज के इस आर्टिकल में इस भर्ती से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आधिकारिक अधिसूचना, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं। यह परीक्षा राज्य के प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6 से 8) स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता तय करती है।

Jharkhand TET 2026: Overview

Examination AuthorityJharkhand Academic Council
Name Of ExamJharkhand Teachers Eligibility Test
LevelPaper 1: Class 1–5
Paper 2: Class 6–8
Mode Of ExamOffline
Official Websitejac.jharkhand.gov.in
Application Start21 April 2026
Last Date21 May 2026
Age Limit21 Years Above

Jharkhand TET 2026: Application Fee

Jharkhand TET 2026 के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार निर्धारित किया गया है। परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है और एक बार जमा किया गया शुल्क किसी भी स्थिति में वापस नहीं किया जाएगा।

For Level I: सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 1,300 रुपये शुल्क देना होगा। जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क 700 रुपये रखा गया है।

For Level I & II: सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए शुल्क 1,500 रुपये तथा एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के लिए 800 रुपये निर्धारित है।

Jharkhand TET 2026: Important Dates

Notification Out26 March 2026
Application Starts21 April 2026
Last Date21 May 2026
Admit CardNotify Later
Exam DateNotify Later

Jharkhand TET 2026: Age Limit

  • Jharkhand TET 2026 के लिए age limit 1 August 2026 के अनुसार निर्धारित की गई है।
  • इसमें उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए।
  • जबकि अधिकतम आयु सीमा Government of Jharkhand के सेवा नियमों के अनुसार तय की जाएगी।

Jharkhand TET 2026: Qualification Level Wise

Jharkhand TET 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6 से 8) स्तर के लिए अलग-अलग निर्धारित की गई है। Jharkhand Academic Council द्वारा आयोजित इस परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को संबंधित स्तर के अनुसार आवश्यक शैक्षणिक योग्यताएं पूरी करनी होंगी।

For Paper 1 (Classes 1- 5)अभ्यर्थी ने सीनियर सेकेंडरी (या समकक्ष) परीक्षा कम से कम 45% अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो और उसके साथ 2 वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed) किया हो। सीनियर सेकेंडरी (या समकक्ष) में कम से कम 50% अंक हों और 4 वर्षीय बैचलर ऑफ एलीमेंट्री एजुकेशन (B.El.Ed) की डिग्री हो। सीनियर सेकेंडरी (या समकक्ष) में न्यूनतम 50% अंक के साथ 2 वर्षीय डिप्लोमा इन स्पेशल एजुकेशन किया हो। अभ्यर्थी ने ग्रेजुएशन (BA/B.Sc) में कम से कम 50% अंक प्राप्त किए हों और किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से B.Ed की डिग्री प्राप्त की हो।
Paper 2 (Classes 6-8)अभ्यर्थी ने ग्रेजुएशन में कम से कम 45% अंक प्राप्त किए हों और 2 वर्षीय D.Ed किया हो (या अंतिम वर्ष में अध्ययनरत हो)। ग्रेजुएशन में न्यूनतम 50% अंक के साथ B.Ed की डिग्री हो (या अंतिम वर्ष में हो)। सीनियर सेकेंडरी (या समकक्ष) में कम से कम 50% अंक हों और 4 वर्षीय B.El.Ed या B.A/B.Sc.Ed कोर्स किया हो (या अंतिम वर्ष में हो)। अभ्यर्थी के पास B.A. (Education), B.Sc. (Education) या B.Ed (Special Education) की डिग्री हो, जिसमें कम से कम 50% अंक प्राप्त किए गए हों।

Jharkhand TET 2026: Selection Process

  • Jharkhand TET 2026 की चयन प्रक्रिया में अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
  • यह परीक्षा OMR आधारित MCQ होगी, जिसमें कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे और अधिकतम 150 अंक निर्धारित होंगे।
  • परीक्षा में किसी प्रकार की Negative Marking नहीं होगी।
  • प्रत्येक लेवल के लिए परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट रखी गई है।
  • परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए सामान्य और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 60% अंक, OBC-1 और OBC-2 वर्ग के उम्मीदवारों को 55% अंक, जबकि SC/ST, PVTG और दिव्यांग अभ्यर्थियों को 52% अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

Jharkhand TET 2026: How To Apply

  • Jharkhand TET 2026 के लिए Jharkhand Academic Council की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in
  • पर जाएं और Exam Form Portal सेक्शन में जाएं।
  • JTET 2026 Online Application Form के लिंक को खोजें और उस पर क्लिक करें।
  • सभी आवश्यक व्यक्तिगत, शैक्षणिक और प्रशिक्षण संबंधी जानकारी को ध्यानपूर्वक और सही भरें।
  • निर्धारित निर्देशों के अनुसार आवश्यक दस्तावेज जैसे फोटो, हस्ताक्षर आदि अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से करें।
  • अंत में आवेदन फॉर्म सबमिट करें और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड या प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रखें।

Important Link

Apply LinkClick Here
Official Notification Click Here

Conclusion

JTET 2026 के लिए आयु सीमा में उम्मीदवारों के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है। जो भी अभ्यर्थी शैक्षणिक योग्यता और राष्ट्रीयता से संबंधित सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, वे इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।

Leave a Comment

Join YouTube Join WhatsApp Join Telegram