MPESB Group 5 Recruitment 2026: 291 Posts, Apply Online And More Detail About Notification

Photo of author

Poonam Dubey

Last Updates: March 13, 2026

share Share

MPESB Group 5 Recruitment 2026: Madhya Pradesh Employees Selection Board (MPESB) ने Group 5 Recruitment 2026 के तहत स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और अन्य पदों के लिए कुल 291 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। खास बात तो ये है कि इन पदों के लिए डिप्लोमा पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 March 2026 से शुरू हो चुके हैं और 27 March 2026 तक आवेदन की अंतिम तिथि है। आज के इस आर्टिकल में इस भर्ती से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आधिकारिक अधिसूचना, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं।

इन पदों के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। SC/ST/OBC/महिला/PwD/पूर्व सैनिक वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 45 वर्ष तक की छूट दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन फॉर्म भरते समय सभी निर्देशों का ध्यान रखें क्योंकि आपके द्वारा अधूरा या गलत भरा हुआ फॉर्म रद्द किया जा सकता है।

MPESB Group 5 Recruitment 2026: Overview

DepartmentMadhya Pradesh Employees Selection Board (MPESB)
PostGroup-5 Staff Nurse, Paramedical Staff & Other Equivalent Posts 
Vacancy291 Posts
Mode Of ApplicationOnline
Official Websiteesb.mp.gov.in
Application Starts13 March 2026
Last Date27 March 2026
Age Limit18 to 40 years (Age relaxation as per rules)

MPESB Group 5 Recruitment 2026: Application Fee

  • MPESB Group 5 Recruitment 2026 के लिए आवेदन शुल्क अलग-अलग श्रेणियों के अनुसार तय किया गया है। सामान्य/अनारक्षित (UR) वर्ग के उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न पत्र ₹500 शुल्क देना होगा, जबकि SC/ST/OBC/EWS/PwD (केवल मध्य प्रदेश के मूल निवासियों) के लिए आवेदन शुल्क ₹250 प्रति प्रश्न पत्र रखा गया है।
  • डायरेक्ट रिक्रूटमेंट के बैकलॉग पदों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसके अलावा MP Online पोर्टल चार्ज कियोस्क के माध्यम से आवेदन करने पर ₹60 और स्वयं (Registered Citizen User) आवेदन करने पर ₹20 देना होगा।
  • यदि उम्मीदवार आवेदन फॉर्म में कोई संशोधन करते हैं तो प्रति संशोधन ₹20 के साथ ₹40 पोर्टल चार्ज देना होगा।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है, जैसे डेबिट कार्ड (Visa/Master/Maestro), क्रेडिट कार्ड (Visa/Master), नेट बैंकिंग या MP Online अधिकृत कियोस्क के माध्यम से।
  • ध्यान रखें कि आरक्षित वर्ग की शुल्क छूट केवल मध्य प्रदेश के मूल निवासियों के लिए ही लागू होगी, अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को सामान्य वर्ग के रूप में माना जाएगा।

MPESB Group 5 Recruitment 2026: Important Dates

Application Start Date13 March 2026
Last Date27 March 2026
Application Modification Start Date13 March 2026
Application Modification Last Date1 April 2026
Fee Payment Last Date27 March 2026
Exam Date15 April 2026
Admit CardNotify Later

MPESB Group 5 Recruitment 2026: Age Limit

इस भर्ती के लिए आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। MPESB Group 5 Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि सामान्य/अनारक्षित (General/UR) वर्ग के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गई है। वहीं SC/ST/OBC, सभी वर्गों की महिलाएं, PwD, मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारी और होम गार्ड के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष तक निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को मध्य प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी, जिसमें SC/ST/OBC/PwD/पूर्व सैनिक शामिल हैं। ध्यान रखें कि सामान्य परिस्थितियों में अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं हो सकती, हालांकि कुछ विशेष मामलों जैसे संविदा कर्मचारियों और नियम 14 में उल्लेखित श्रेणियों के लिए अलग प्रावधान लागू हो सकते हैं।

MPESB Group 5 Recruitment 2026: Qualification Post Wise

PostQualification
Staff Nurse10+2 with Biology group + 3-year General Nursing programme OR 4-year GNM Diploma from a recognized institution + registration with a recognized Nursing Council.
Pharmacist Grade-210+2 with Biology group + Degree/Diploma in Pharmacy + registration with MP Pharmacy Council.
Dental Technician10+2 with Biology, Chemistry & Physics + Diploma in relevant subject from a recognized institution + MP Para-Medical Council registration.
Ayurvedic Compounder10+2 (Higher Secondary) from a recognized board + 1-year Ayurvedic Compounder training from a recognized institution + registration with MP Para-Medical Council.
Lab Attendant / Dresser Grade-2 / Dissection Hall Attendant10+2 with Biology, Chemistry, and Physics.
Compounder (Aushadhi Sanyojak)10+2 with Physics, Chemistry, Biology + Diploma in Pharmacy from an MP Govt.-recognized institution

MPESB Group 5 Recruitment 2026: Selection Process

  • MPESB Group 5 Recruitment 2026 के तहत उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से ऑनलाइन Written Exam के आधार पर किया जाएगा। यह परीक्षा 100 अंकों की एक Objective Type (बहुविकल्पीय) के रूप में आयोजित की जाएगी।
  • यदि परीक्षा एक से अधिक शिफ्ट में आयोजित होती है, तो परिणाम तैयार करने के लिए Normalised Equi-Percentile (NEP) स्केलिंग तकनीक का उपयोग किया जाएगा।
  • लिखित परीक्षा में प्राप्त Percentile Score के आधार पर उम्मीदवारों को Shortlist किया जाएगा।
  • इसके बाद चयनित उम्मीदवारों के शैक्षणिक, तकनीकी और प्रोफेशनल योग्यता से जुड़े दस्तावेजों का सत्यापन (Document Verification) संबंधित भर्ती विभाग द्वारा किया जाएगा।
  • साथ ही उम्मीदवारों का शारीरिक और मानसिक रूप से पद के लिए फिट होना भी आवश्यक होगा।

MPESB Group 5 Recruitment 2026: How To Apply

  • MPESB Group 5 Recruitment 202 के अन्तर्गत आवेदन करने के लिए सबसे पहले MP Online की आधिकारिक वेबसाइट mponline.gov.in ESB की वेबसाइट www.esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • MP Online पोर्टल पर “Citizen Services” → “Application” → “ESB” लिंक पर क्लिक करें।
  • “Apply Online” पर Click करें और Form में सभी जानकारी भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज रंगीन फोटो (सफेद बैकग्राउंड, पिछले 3 महीनों के भीतर ली गई), हस्ताक्षर और अपने हाथ से लिखा हुआ स्व-घोषणा पत्र (Self Declaration) Upload करें।
  • आधार कार्ड नंबर या आधार VID दर्ज करें (यह अनिवार्य है)।
  • अपनी योग्यता के अनुसार Post Preference और क्रम चुनें।
  • शैक्षणिक योग्यता की Marks Sheet और अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान Debit Card, Credit Card, Net Banking या MP Online अधिकृत कियोस्क के माध्यम से करें।
  • Application Form सबमिट करें और Application Form Number नोट करके सुरक्षित रखें (इसी नंबर से एडमिट कार्ड जारी होगा)।

Important Link

Apply OnlineClick Here
Official NotificationClick Here

Conclusion

MPESB Group 5 Recruitment 2026 के तहत परीक्षा में उम्मीदवारों से सामान्य ज्ञान, हिंदी, गणित, अंग्रेजी, विज्ञान और तकनीकी ट्रेड पर आधारित कुल 100 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। Madhya Pradesh Employees Selection Board की ओर से परीक्षा का आयोजन 15 अप्रैल, 2026 को किया जाएगा। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित कराई जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक आयोजित कराई जाएगी। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 13 मार्च से शुरू हो चुकी है इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि बिना देरी किए इस भर्ती के लिए अप्लाई करें और सरकारी नौकरी पाने का मौका हाथ से ना गंवाए।

आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।

Leave a Comment

Join YouTube Join WhatsApp Join Telegram