Mukhyamantri Mawan Dhiyan Satkar Yojana 2026: How To Apply, Eligibility, Age Limit And More Details

Photo of author

Poonam Dubey

Last Updates: March 12, 2026

share Share

Mukhyamantri Mawan Dhiyan Satkar Yojana 2026: पंजाब की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्म निर्भर बनाने और आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘मुख्यमंत्री मावा- धीयां सत्कार योजना’ की शुरूआत की गई है। इस योजना के जरिए पंजाब की लाखों महिलाओं के बैंक खातों में अब हर महीने सम्मान राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी। जिसके तहत 18 वर्ष से अधिक आयु की प्रत्येक पात्र महिला को अब हर महीने 1000 रुपये और SC कैटेगरी की महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता मिलेगी।

अगर आप भी पंजाब की निवासी हैं तो ये खास जानकारी आपके लिए ही है। आज के इस आर्टिकल में इस योजना से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, आधिकारिक अधिसूचना, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं।

Mukhyamantri Mawan Dhiyan Satkar Yojana 2026: Overview

DepartmentSocial Security and Women & Child Development, Punjab
Name Of The SchemeMukhyamantri Mawan Dhiyan Satkar Yojana
Application Starts From13 April 2026
BeneficiaryWomen of Punjab
BenefitsRs. 1,000 To 1,500 every month
Mode Of ApplicationOnline
Official WebsiteUpdated Soon
Age Limit18 Years Above

Mukhyamantri Mawan Dhiyan Satkar Yojana 2026: Features

  • आर्थिक सहायता: इस योजना के तहत 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाली हर पात्र महिला को हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
  • SC वर्ग की महिलाओं के लिए लाभ: यदि आवेदक महिला अनुसूचित जाति (SC) वर्ग से है, तो उसे हर महीने 1500 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।
  • कुल लक्षित लाभार्थी: इस योजना के माध्यम से पंजाब की लगभग 97 प्रतिशत महिलाओं को लाभ देने का लक्ष्य रखा गया है।
  • योजना का बजट: इस योजना की घोषणा के समय इसके लिए लगभग 93,000 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।

Mukhyamantri Mawan Dhiyan Satkar Yojana 2026: Motive

  • इस योजना के तहत पंजाब राज्य की लगभग 97% महिलाओं को लाभ देने का लक्ष्य रखा गया है
  • इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा और स्वतंत्रता प्रदान करना है।
  • योजना के तहत मिलने वाली राशि से महिलाएं अपने खर्चों से जुड़े फैसले खुद ले सकेंगी।
  • महिलाएं इस पैसे का उपयोग स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए भी कर सकती हैं।
  • जो लड़कियां पढ़ाई कर रही हैं, वे इस राशि का उपयोग शिक्षा के लिए कर सकती हैं।
  • यह योजना महिलाओं और लड़कियों के मजबूत और उज्ज्वल भविष्य बनाने में मदद करेगी।

Mukhyamantri Mawan Dhiyan Satkar Yojana 2026: Eligibility

  • Mukhyamantri Mawan Dhiyan Satkar Yojana 2026 के लिए वही महिलाएं आवेदन कर सकती हैं जो पंजाब की स्थायी निवासी हों।
  • आवेदक महिला की न्यूनतम आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
  • जो महिलाएं पहले से वृद्धावस्था पेंशन योजना, विधवा या निराश्रित महिला पेंशन योजना या दिव्यांग पेंशन योजना का लाभ ले रही हैं, वे भी इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं।
  • लेकिन वर्तमान या सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी, वर्तमान या पूर्व सांसद/विधायक, तथा आयकर (Income Tax) देने वाले लोग इस मासिक आर्थिक सहायता के लिए पात्र नहीं होंगे।

Mukhyamantri Mawan Dhiyan Satkar Yojana 2026: Important Document

Mukhyamantri Mawan Dhiyan Satkar Yojana 2026 का लाभ प्राप्त करने के लिए महिलाओं को आवेदन करते समय कुछ आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे। इन दस्तावेजों के माध्यम से आवेदक की पहचान, आयु और निवास से संबंधित जानकारी की पुष्टि की जाएगी।

  • पंजाब का निवास प्रमाण पत्र
  • आवेदक महिला का आयु प्रमाण पत्र
  • आवेदक का आधार कार्ड
  • बैंक खाते का विवरण
  • मोबाइल नंबर
  • अनुसूचित जाति की आवेदक के लिए एससी (SC) प्रमाण पत्र

Mukhyamantri Mawan Dhiyan Satkar Yojana 2026: Registration Process

  • पंजीकरण तिथि: इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक 13 अप्रैल 2026 से खुल जाएगा।
  • आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण: सरकार इस योजना के लिए आवेदन समर्पित आधिकारिक पोर्टल या संबंधित विभाग के पोर्टल के माध्यम से आमंत्रित करेगी।
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें: पोर्टल पर जाकर आवश्यक जानकारी दस्तावेजों के अनुसार आवेदन फॉर्म में भरनी होगी।
  • दस्तावेज स्कैन और अपलोड करें: इसके बाद जरूरी दस्तावेजों को स्कैन करके फॉर्म के साथ अपलोड करना होगा।
  • सबमिट करें: अंत में सभी जानकारी जांचने के बाद आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें।

Important Links

Apply LinkAvailable Soon
Official NotificationAvailable Soon

Conclusion

यह योजना International Women’s Day के अवसर पर 8 मार्च 2026 को घोषित की गई थी। यह Government of Punjab की नई योजना है। विशेष रूप से ग्रामीण या पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए यह योजना सामाजिक बदलाव लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस योजना के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 13 अप्रैल 2026 से Baisakhi के अवसर पर शुरू की जाएगी। इसलिए अगली आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।तो अगर आप भी पंजाब की निवासी हैं और योग्य उम्मीदवार हैं तो आपके लिए ये एक सुनहरा अवसर हो सकता है।

Leave a Comment

Join YouTube Join WhatsApp Join Telegram