NBCC Limited Recruitment 2026: Notification Out, Last Date, Selection Process And Eligibility Critiriya

Photo of author

Poonam Dubey

Last Updates: March 10, 2026

share Share

NBCC Limited Recruitment 2026: National Buildings Construction Corporation Limited (NBCC) ने Junior Engineer, Senior Project Executive, Manager और अन्य प्रोफेशनल पदों पर भर्ती के लिए Notification जारी किया है। इस भर्ती के अन्तर्गत कुल 59 पद भरे जाएंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 6 मार्च 2026 से NBCC की आधिकारिक वेबसाइट nbccindia.in पर जाकर Online तरीके से आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन फॉर्म भरते समय सभी निर्देशों का ध्यान रखें क्योंकि आपके द्वारा अधूरा या गलत भरा हुआ फॉर्म रद्द किया जा सकता है।

यह भर्ती इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर, मानव संसाधन और वित्त जैसे विभिन्न विभागों के लिए की जा रही है। आज के इस आर्टिकल में इस भर्ती से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आधिकारिक अधिसूचना, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं।

NBCC Limited Recruitment 2026: Overview

DepartmentNBCC (India) Limited
PostGeneral Manager, Manager, Junior Engineer
Vacancies59
Mode Of ApplicationOnline
Official Websitenbccindia.in
Application Starts From6 March 2026
Last Date5 April 2026

NBCC Limited Recruitment 2026: Important Dates

Application Starts6 March 2026
Last Date5 April 2026
Fee Payment Last Date5 April 2026
Admit CardNotify Later
Exam DateNotify Later

NBCC Limited Recruitment 2026: Age Limit

NBCC Limited Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवारों की आयु 5 अप्रैल 2026 के अनुसार निर्धारित की गई है। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। वहीं अलग-अलग पदों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष से 54 वर्ष तक रखी गई है। इसके अलावा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में अतिरिक्त छूट भी प्रदान की जाएगी।

NBCC Limited Recruitment 2026: Application Fee

NBCC Limited Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को श्रेणी के अनुसार Application Fee का भुगतान करना होगा। सामान्य, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं SC, ST, दिव्यांग (PWD) और विभागीय उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है। उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान Debit card, credit card या Net banking के माध्यम से ऑनलाइन कर सकते हैं।

NBCC Limited Recruitment 2026: Vacancy Detail Post Wise

Postvacancy
General Manager (Engg.) [E-6]01
Manager (Architecture & Planning) [E-3]02
Deputy Manager (Company Secretary) [E-2]01
Assistant Manager (Corporate Communication) [E-1]02
Assistant Manager (Rajbhasha) [E-1]01
Assistant Manager (HRM) [E-1]04
Sr. Project Executive (Civil) [E-1]10
Assistant Manager (PHE) [E-1]01
Graduate Assistant (IT /CS /Networking /Systems Administration) [E-0]02
Junior Engineer (Civil) [S-3]20
Junior Engineer (Electrical) [S-3]10
Junior Engineer (Mechanical) [S-3]05

NBCC Limited Recruitment 2026: Qualification Post Wise

PostQualification
GM (Engineering)उम्मीदवार के पास civil engineering में डिग्री होनी चाहिए और PMC/EPC/real estate या इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में कम से कम 15 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
Manager (Architecture)उम्मीदवार के पास आर्किटेक्चर में कम से कम 60% अंकों के साथ डिग्री होनी चाहिए तथा योजना और डिजाइनिंग के क्षेत्र में 6 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
Deputy Manager (Company Secretary)उम्मीदवार का कंपनी सेक्रेटरी (CS) के रूप में योग्य होना जरूरी है और legal compliance से जुड़े कार्यों में कम से कम 3 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
Assistant Manager (Corporate Communication)Mass Communication, Journalism या public relations में कम से कम 60% अंकों के साथ postgraduate degree या Diploma होना चाहिए। साथ ही कॉर्पोरेट इमेजिंग और मीडिया प्रबंधन में 2 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
Senior Project Executive (Civil)उम्मीदवार के पास सिविल इंजीनियरिंग में 60% अंकों के साथ डिग्री होनी चाहिए और PMC/EPC/रियल एस्टेट या इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में कम से कम 2 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
Junior Engineer (Civil/Electrical/Mechanical)संबंधित इंजीनियरिंग विषय में 3 वर्ष का full time diploma होना चाहिए, जिसमें कम से कम 60% अंक होना अनिवार्य है।

NBCC Limited Recruitment 2026: Selection Process Level Wise

LevelSelection
E-6 level positionsउम्मीदवारों का चयन केवल personal interview के आधार पर किया जाएगा।
E-3, E-2 and E-1 level postइन पदों के लिए पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) आयोजित की जाएगी, उसके बाद योग्य उम्मीदवारों का Interview लिया जाएगा।
E-0 level postsउम्मीदवारों को पहले Skill Test देना होगा, इसके बाद personal interview होगा।
S-3 level postsइन पदों पर उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के माध्यम से किया जाएगा।

NBCC Limited Recruitment 2026: How To Apply

  • NBCC Limited Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने हेतु सबसे पहले NBCC की आधिकारिक वेबसाइट nbccindia.in पर जाएं और “CAREER within Human Resources” सेक्शन में जाएं।
  • आवेदन शुरू करने से पहले पूरा Notification ध्यान से पढ़ें और अपनी Eligibility की जांच कर लें।
  • Valid E-Mail ID और Mobile Number से रजिस्ट्रेशन करें, फिर सभी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अनुभव से संबंधित जानकारी भरें।
  • निर्धारित फॉर्मेट के अनुसार फोटो (40–100 KB .jpg/.jpeg), हस्ताक्षर (20–50 KB) और सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे Educational Certificate, Experience Certificate, Caste/PWD Certificate (यदि लागू हो) अपलोड करें।
  • Debit card, credit card या net banking के माध्यम से ऑनलाइन Application Fee का भुगतान करें।
  • Application Form सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

Important Link

Apply OnlineClick Here
Official NotificationClick Here

Conclusion

NBCC Limited Recruitment 2026 के तहत उम्मीदवारों को पद के अनुसार आकर्षक वेतन और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। महाप्रबंधक (इंजीनियरिंग) पद के लिए वेतनमान 90,000 रुपये से 2,40,000 रुपये प्रति माह तक रहेगा। वहीं प्रबंधक पद पर चयनित अभ्यर्थियों को 60,000 रुपये से 1,80,000 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा। सहायक प्रबंधक के लिए वेतन 40,000 रुपये से 1,40,000 रुपये प्रति माह निर्धारित किया गया है। जबकि जूनियर इंजीनियर पद के लिए 27,270 रुपये प्रति माह का निश्चित वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा कर्मचारियों को कंपनी के नियमों के अनुसार अन्य भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी।

आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। इस जानकारी को आगे अपने दोस्तों के साथ साँझा जरुर करें

Leave a Comment

Join YouTube Join WhatsApp Join Telegram