NIC Scientist B Recruitment 2026: Apply Online for 243 Posts, Notification Out, More Detail About Qualification And Selection Process

Photo of author

Poonam Dubey

Last Updates: March 31, 2026

share Share

NIC Scientist B Recruitment 2026: National Informatics Centre (NIC) की ओर से Scientist- B के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। उन उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा मौका है जो NIC में बतौर साइंटिस्ट नौकरी करना चाहते हैं। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 27 March से शुरू हो गई है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत साइंटिस्ट-बी के लिए कुल 243 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसके साथ ही इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 April 2026 निर्धारित है। इन पदों पर UR, SC, ST, OBC (NCL), EWS और PwBD श्रेणियों के लिए सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षण दिया जाएगा।

आज के इस आर्टिकल में इस भर्ती से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आधिकारिक अधिसूचना, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं। योग्य उम्मीदवार जिनके पास GATE 2024/2025/2026 (CS/EC/DA) का valid score है और निर्धारित बैचलर/मास्टर डिग्री है, वे NIC Scientist B Recruitment 2026 के लिए आधिकारिक NIC भर्ती पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

NIC Scientist B Recruitment 2026: Overview

DepartmentNational Informatics Centre
PostScientist B (Group-A S&T Gazetted)
Vacancy243 
Mode Of ApplicationOnline
Official Websiterecruitment.nic.in
Application Starts27 March 2026
Last Date24 April 2026
Job LocationAnywhere in India
Age LimitMaximum 30 Years

NIC Scientist B Recruitment 2026: Age Limit

  • NIC Scientist B Recruitment 2026 के लिए UR और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 31 March 2026 तक 30 वर्ष रखी गई है।
  • आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
  • SC और ST उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष तथा OBC (NCL) उम्मीदवारों के लिए 33 वर्ष तक निर्धारित है।
  • इसके अलावा PwBD और अन्य श्रेणियों के उम्मीदवारों को भी भारत सरकार के नियमों के अनुसार अतिरिक्त आयु छूट का लाभ मिलेगा।

NIC Scientist B Recruitment 2026: Important Dates

Application Starts27 March 2026
Last date24 April 2026
Cut-off date for eligibility31 March 2026
Document verification and Personal InterviewNotify Later

NIC Scientist B Recruitment 2026: Application Fee

  • NIC Scientist B Recruitment 2026 के अन्तर्गत SC, ST, PwBD और महिला उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है।
  • वहीं UR, OBC (NCL) और EWS श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क प्रति विषय (discipline) 800 रुपये निर्धारित किया गया है।
  • यदि कोई उम्मीदवार एक से अधिक विषयों के लिए आवेदन करता है, तो उसे प्रत्येक विषय के लिए अलग-अलग 800 रुपये शुल्क देना होगा।
  • शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। बैंक द्वारा लगाए गए अतिरिक्त शुल्क (यदि कोई हो) उम्मीदवार को स्वयं वहन करने होंगे।
  • एक बार जमा किया गया शुल्क वापस नहीं किया जाएगा

NIC Scientist B Recruitment 2026: Vacancy Post Wise

DisciplineVacancy
Computer Sciences & IT168
Electronics and Communication25
Data Science and AI50

NIC Scientist B Recruitment 2026: Eligibility Post Wise

PostQualification
Computer Sciences & ITउम्मीदवार के पास इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी में बैचलर डिग्री या B-Level (DOEACC) या AMIE/AMIETE होना चाहिए। इसके अलावा साइंस (MSc), कंप्यूटर एप्लिकेशन, इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी या MPhil में मास्टर डिग्री रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। साथ ही उम्मीदवार के पास GATE 2024/2025/2026 (पेपर कोड CS) का वैध स्कोर होना अनिवार्य है।
Electronics and Communicationउम्मीदवार के पास इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE) में बैचलर डिग्री (इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी) या इसके समकक्ष योग्यता होना आवश्यक है। उम्मीदवार के पास GATE 2024/2025/2026 (पेपर कोड EC) का वैध स्कोर होना अनिवार्य है।
Data Science and AIउम्मीदवार के पास इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी में बैचलर डिग्री या संबंधित क्षेत्र में साइंस (MSc), कंप्यूटर एप्लिकेशन, इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी में मास्टर डिग्री होना आवश्यक है। साथ ही उम्मीदवार के पास GATE 2024/2025/2026 (पेपर कोड DA) का वैध स्कोर होना अनिवार्य है।

NIC Scientist B Recruitment 2026: Selection Process

NIC Scientist B Recruitment 2026 की चयन प्रक्रिया में सबसे पहले उम्मीदवारों को Valid GATE Score के आधार पर Shortlist किया जाएगा।
इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का Document Verification किया जाएगा
फिर Personal Interaction/Interview लिया जाएगा।
अंत में, सभी चरणों के आधार पर फाइनल मेरिट सूची तैयार की जाएगी, जिसके अनुसार चयन किया जाएगा।

NIC Scientist B Recruitment 2026: How To Apply

  • NIC Scientist B Recruitment 2026 के तहत इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित तिथियों के भीतर NIC भर्ती पोर्टल recruitment.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन पूरा करना होगा।
  • आवेदन करते समय उम्मीदवार को एक वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • इसके बाद सभी आवश्यक जानकारी सही-सही भरनी होगी और स्कैन की गई फोटो, हस्ताक्षर तथा स्वयं सत्यापित दस्तावेज (जैसे GATE स्कोरकार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, श्रेणी प्रमाण पत्र आदि) अपलोड करने होंगे।
  • UR/OBC/EWS श्रेणी के उम्मीदवारों को 800 रुपये का शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा।
  • आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखना जरूरी है, ताकि भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर उपयोग किया जा सके।

Important Link

Apply OnlineClick Here
Official NotificationClick Here

Conclusion

NIC Scientist B Recruitment 2026 एक केंद्रीय सरकारी नौकरी की अधिसूचना है, जिसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (National Informatics Centre – NIC) द्वारा Ministry of Electronics and Information Technology के अंतर्गत जारी किया गया है। इसका उद्देश्य विभिन्न तकनीकी विषयों में ग्रुप-A गजटेड के 243 Scientist-B पदों को भरना है। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति स्थायी ग्रुप-A गजटेड पदों पर की जाएगी। इन्हें 7वें केंद्रीय वेतन आयोग के पे मैट्रिक्स के लेवल-10 (₹56,100 से ₹1,77,500) के अनुसार वेतन तथा अन्य लागू भत्ते प्रदान किए जाएंगे।

आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।

Leave a Comment

Join YouTube Join WhatsApp Join Telegram