NIT Patna Staff Recruitment 2026: How To Apply, Age Limit, Qualification And More Details

Photo of author

Poonam Dubey

Last Updates: March 7, 2026

share Share

NIT Patna Staff Recruitment 2026: National Institute of Technology पटना ने साल 2026 के लिए 38 पदों पर भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। नॉन- टीचिंग पदों पर ये भर्तियां की जाएंगी, जिसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ये नियुक्तियां छह अलग-अलग पदों Assistant Registrar, Assistant Librarian, Superintendent, Technical Assistant, Junior Assistant और Technician के लिए की जाएंगी।आज के इस आर्टिकल में इस भर्ती से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आधिकारिक अधिसूचना, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं।

ये पद ग्रुप ए, बी और सी कैटेगरी में आते हैं और इनका वेतनमान 7वें केंद्रीय वेतन आयोग (7th सीपीसी) के अनुसार निर्धारित है। कुछ पदों पर अधिकतम सैलरी लगभग ₹1,77,500 प्रति माह तक पहुंच सकती है, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन फॉर्म भरते समय सभी निर्देशों का ध्यान रखें क्योंकि आपके द्वारा अधूरा या गलत भरा हुआ फॉर्म रद्द किया जा सकता है।

NIT Patna Staff Recruitment 2026: Overview

DepartmentNational Institute of Technology, Patna
PostAssistant Registrar, Assistant Librarian, Superintendent, Technical Assistant, Junior Assistant and Technician
Vacancy38
Mode Of ApplictionOnline And Offline
Official Websitenitp.ac.in
Application Starts From3 March 2026
Last Date24 March 2026

NIT Patna Staff Recruitment 2026: Age Limit

National Institute of Technology Patna द्वारा निकाली गई Staff Recruitment 2026 के तहत विभिन्न पदों के लिए आयु सीमा निर्धारित की गई है। इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु की गणना 24 मार्च 2026 को आधार मानकर की जाएगी। अलग-अलग पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा अलग निर्धारित की गई है, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

  • Assistant Registrar & Assistant Librarian : Maximum 35 Years
  • Technical Assistant & Superintendent : Maximum 30 Years
  • Technician & Junior Assistant : Maximum 27 Years

NIT Patna Staff Recruitment 2026: Important Dates

Application Starts From3 March 2026
Last Date24 March 2026
Last Date Printout30 March 2026 (05:00 PM)
Admit CardNotify Later
Exam DateNotify Later

NIT Patna Staff Recruitment 2026: Application Fee

NIT Patna Staff Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। सामान्य (UR), ईडब्ल्यूएस (EWS) और ओबीसी-एनसीएल (OBC-NCL) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये तय किया गया है, जबकि एससी (SC) और एसटी (ST) वर्ग के उम्मीदवारों को 400 रुपये शुल्क देना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम जैसे Credit card, debit card या net banking के जरिए किया जा सकता है।

NIT Patna Staff Recruitment 2026: Vacancy Details Post Wise

Post NameVacancies
Assistant Registrar02
Assistant Librarian01
Technician11
Technical Assistant10
Junior Assistant12
Superintendent02

NIT Patna Staff Recruitment 2026: Qualification Post Wise

Post NameQualification
Assistant Registrarकिसी भी विषय में कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री जरूरी है।
Assistant LibrarianLibrary Science / Information Science / Documentation Science में 60 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री होना जरूरी है। साथ ही NET, SLET या SET परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।.
Technician10+2 विज्ञान वर्ग में 60 प्रतिशत अंक या 50 प्रतिशत के साथ एक वर्ष का आईटीआई कोर्स। इसके अलावा 10वीं के बाद दो वर्ष का आईटीआई या संबंधित क्षेत्र में तीन वर्ष का इंजीनियरिंग डिप्लोमा भी मान्य है।
Technical Assistantसंबंधित इंजीनियरिंग शाखा में B.E./B.Tech डिग्री अथवा प्रथम श्रेणी का इंजीनियरिंग डिप्लोमा आवश्यक है। कुछ पदों के लिए अनुभव भी मांगा गया है।
Junior Assistantमान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए। इसके साथ Typing Speed 35 w.p.m. की टाइपिंग स्पीड और कंप्यूटर का ज्ञान जरूरी है।.
Superintendentकिसी भी विषय में प्रथम श्रेणी से Bachelor’s Degree या 50 प्रतिशत अंकों के साथ Master’s Degree होनी चाहिए। साथ ही कंप्यूटर पर वर्ड प्रोसेसिंग और स्प्रेडशीट का ज्ञान होना आवश्यक है।

NIT Patna Staff Recruitment 2026: Selection Process

NIT Patna Staff Recruitment 2026 के तहत उम्मीदवारों का चयन सबसे पहले आवेदन के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी। इसके बाद पद के अनुसार स्किल / ट्रेड टेस्ट, MCQ आधारित लिखित परीक्षा और डिस्क्रिप्टिव या शॉर्ट आंसर टेस्ट आयोजित किया जा सकता है। इन सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।

NIT Patna Staff Recruitment 2026: How To Apply

  • NIT Patna Staff Recruitment 2026 के तहत आवेदन करने के लिए National Institute of Technology Patna की आधिकारिक वेबसाइट www.nitp.ac.in पर जाएं और Recruitment / Career सेक्शन पर क्लिक करें।
  • जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उससे संबंधित Advertisement लिंक को खोलें।
  • वैध Email ID और Mobile Number के साथ रजिस्ट्रेशन करें, जिससे आपको User ID और Password प्राप्त होगा।
  • Login करके ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और संपर्क विवरण सही-सही भरें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार Credit Card, Debit Card या Net Banking के माध्यम से आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • निर्धारित प्रारूप के अनुसार फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज (शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र आदि) स्कैन करके अपलोड करें।
  • सभी भरी हुई जानकारी को ध्यान से जांचें और 24 मार्च 2026 शाम 5:00 बजे से पहले आवेदन फॉर्म सबमिट कर दें।
  • आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर उसे Speed Post / Registered Post के माध्यम से इस पते पर भेजें: The Registrar, NIT Patna, Ashok Rajpath, Patna – 800005, Bihar, जो 30 मार्च 2026 शाम 5:00 बजे तक पहुंच जाना चाहिए। लिफाफे पर “Name of the Post Applied For” अवश्य लिखें।

Important Link

Official NotificationClick Here
Apply OnlineClick Here

Conclusion

बिहार के जो युवा सरकारी नौकरी करने की इच्छा रखते हैं, उनके लिए ये एक सुनहरे मौके की तरह है। जिन भी उम्मीदवारों का चयन इस भर्ती प्रक्रिया के तहत होगा उन्हें हर महीने बेसिक सैलरी 15,600 रुपए से 39,100 रुपए मिलेगी। इन भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 3 मार्च से शुरू हो गई है. जो कि 24 मार्च तक चलेगी।योग्य और इच्छुक उम्मीदवार बिना देरी किए इन पदों के लिए आवेदन कर दें।
NIT Patna Staff Recruitment 2026 के अंतर्गत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आधिकारिक नोटिफेशन को ध्यान से जरूर पढ़ें ताकि किसी भी प्रकार के गलती की गुंजाइश ना रहे।आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। इस जानकारी को आगे अपने दोस्तों के साथ साँझा जरुर करें

Leave a Comment

Join YouTube Join WhatsApp Join Telegram