Ordinance Factory Kanpur Recruitment 2026: Ordinance Factory Kanpur ने 151 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों में Machinist, Examiner (Engineering), Electrician/Wireman, Fitter, Welder आदि ट्रेड शामिल हैं। यह भर्ती contract Based होगी। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का 10वीं (Matriculation) पास होना जरूरी है, साथ ही संबंधित ट्रेड में NCVT से NTC या NAC सर्टिफिकेट होना चाहिए। उम्मीदवार की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन प्रक्रिया Offline रखी गई है। इच्छुक उम्मीदवारों को Application Form भरकर 8 April 2026 तक Chief General Manager, Ordnance Factory Kanpur के पते पर भेजना होगा।
आज के इस आर्टिकल में इस भर्ती से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आधिकारिक अधिसूचना, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन फॉर्म भरते समय सभी निर्देशों का ध्यान रखें क्योंकि आपके द्वारा अधूरा या गलत भरा हुआ फॉर्म रद्द किया जा सकता है।
Ordinance Factory Kanpur Recruitment 2026: Overview
| Department | Ordinance Factory Kanpur |
| Post | Machinist (SS), Examiner (Engg), Electroplater, Machinist, Heat Treatment Operator, Fitter General, Electrician/Wireman, Welder |
| Vacancy | 151 |
| Application Starts | 12 March 2026 |
| Last Date | 8 April 2026 |
| Mode Of Application | Offline |
| Selection Process | NCTVT/NCVT marks, Trade/Practical Test, and Document Verification in order of merit |
| Age Limit | 18 To 35 Years (age relaxation as per Govt. rules) |
Ordinance Factory Kanpur Recruitment 2026: Application Fee
Ordinance Factory Kanpur Recruitment 2026 के लिए Application Fee अलग-अलग श्रेणियों के अनुसार निर्धारित किया गया है। सामान्य (UR), ओबीसी (OBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के उम्मीदवारों को ₹100/- का शुल्क देना होगा, जबकि एससी (SC), एसटी (ST), भूतपूर्व सैनिक (Ex-Serviceman) और दिव्यांग (PH) उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क रखा गया है। सभी उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान केवल डिमांड ड्राफ्ट (Demand Draft) के माध्यम से करना होगा, जो “Ordnance Factory Kanpur” के नाम से बनाया जाएगा।
Ordinance Factory Kanpur Recruitment 2026: Important Dates
| Application Starts | 12 March 2026 |
| Last Date | 8 April 2026 |
| Application Mode | Offline (By Post) |
| Contract Period | 1 year from date of engagement |
| Maximum | Up to 4 years from date of engagement |
Ordinance Factory Kanpur Recruitment 2026: Age Limit
- Ordinance Factory Kanpur Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवारों की आयु 8 April 2026 के अनुसार निर्धारित की गई है। आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष रखी गई है।
- आयु में छूट (Age Relaxation) भी सरकार के नियमों के अनुसार दी जाएगी। SC/ST वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट (केवल आरक्षित पदों पर), OBC (Non-Creamy Layer) उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।
- भूतपूर्व सैनिक (Ex-Servicemen) को उनकी सैन्य सेवा की अवधि के साथ अतिरिक्त 3 वर्ष की छूट मिलेगी।
- वहीं दिव्यांग (PwD) उम्मीदवारों को सामान्य वर्ग के लिए 10 वर्ष, OBC के लिए 13 वर्ष और SC/ST के लिए 15 वर्ष तक की आयु में छूट प्रदान की जाएगी।
Ordinance Factory Kanpur Recruitment 2026: Vacany Detail Post Wise
| Posts | Vacancy |
| Examiner (Engg.) | 14 |
| Electroplater | 01 |
| Machinist | 03 |
| Heat Treatment Operator | 03 |
| Fitter General | 02 |
| Electrician / Wireman | 08 |
| Welder | 04 |
Ordinance Factory Kanpur Recruitment 2026: Qualification
- Ordinance Factory Kanpur Recruitment 2026 के तहत सभी ट्रेड के लिए शैक्षणिक योग्यता समान रखी गई है। उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (Matriculation) पास होना अनिवार्य है।
- इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में NCVT द्वारा जारी National Trade Certificate (NTC) या National Apprentice Certificate (NAC) होना भी जरूरी है, जो निर्धारित नियमों (SRO) के अनुसार मान्य हो।
Ordinance Factory Kanpur Recruitment 2026: Selection Process
- Ordinance Factory Kanpur Recruitment 2026 के तहत उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। सबसे पहले NCVT के अंकों को 80% वेटेज दिया जाएगा, जबकि ट्रेड टेस्ट/प्रैक्टिकल टेस्ट को 20% वेटेज मिलेगा।
- इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (Document Verification) किया जाएगा।
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद उम्मीदवारों को मेडिकल फिटनेस टेस्ट पास करना होगा।
- अंत में, सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर कैटेगरी-वाइज फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी, जिसके अनुसार उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
Ordinance Factory Kanpur Recruitment 2026: How To Apply
- Ordinance Factory Kanpur Recruitment 2026 के तहत आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aweil.in/notice पर जाकर आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें। इसके बाद फॉर्म को Block Letters में सावधानीपूर्वक भरें और सभी जरूरी जानकारी सही-सही दर्ज करें।
- भरे हुए फॉर्म के साथ सभी जरूरी दस्तावेजों की Self-Attested कॉपी लगाएं। यदि लागू हो, तो ₹100/- का डिमांड ड्राफ्ट “Ordnance Factory Kanpur” के नाम से Attach करें। इसके अलावा 2 अतिरिक्त पासपोर्ट साइज फोटो भी लगानी होगी।
- लिफाफे (Envelope) के ऊपर साफ-साफ लिखें – “APPLICATION FOR THE POST OF [Post Name] ON CONTRACT BASIS”। इसके बाद आवेदन को डाक (Post) के माध्यम से (The Chief General Manager, Ordinance Factory Kanpur, Kalpi Road, Kanpur, U.P. – 208009) इस पते पर भेजें
- ध्यान रखें कि आपका आवेदन 8 April 2026 से पहले पहुंच जाना चाहिए। अधूरा या बिना हस्ताक्षर (Unsigned) किया गया आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
Important Link
| Application Form | Click Here |
| Official Notification | Click Here |
Conclusion
चयनित उम्मीदवारों को शुरुआत में 1 साल के लिए रखा जाएगा, जिसे जरूरत के अनुसार अधिकतम 4 साल तक बढ़ाया जा सकता है। वेतन की बात करें तो ₹18,000 बेसिक पे (7th CPC Level-1) के साथ DA (महंगाई भत्ता), HRA (अगर क्वार्टर नहीं मिलता है), EPF और अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी।
आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।