Punjab Police Constable Recruitment 2026: पंजाब पुलिस में भर्ती होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। 3 हजार से अधिक पदों पर बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो चुक है। आवेदन की प्रक्रिया 10 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है, जिसकी अंतिम तिथि 30 मार्च 2026 तय की गई है। इस भर्ती के जरिए डिस्ट्रिक्ट पुलिस कैडर और आर्म्ड पुलिस कैडर में कॉन्स्टेबलों की नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक अभ्यर्थी पंजाब पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जाकर ऑनलाइन तरीके से आवेदन कर सकते हैं।
आज के इस आर्टिकल में Punjab Police Constable Recruitment 2026 से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आधिकारिक अधिसूचना, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन फॉर्म भरते समय सभी निर्देशों का ध्यान रखें क्योंकि आपके द्वारा अधूरा या गलत भरा हुआ फॉर्म रद्द किया जा सकता है।
Punjab Police Constable Recruitment 2026: Overview
| Department | Punjab Police |
| Post | Constable (District Cadre & Armed Cadre) |
| Vacancy | 3, 298 |
| Mode Of Application | Online |
| Official Website | punjabpolice.gov.in |
| Application Starts | 10 March 2026 |
| Last Date | 30 March 2026 |
| Qualification | 12th Pass |
| Age Limit | 18 To 28 Years |
| Selection Process | CBT, Physical Tests And Document Verification |
Punjab Police Constable Recruitment 2026: Important Dates
| Notification Out | 6 March 2026 |
| Application Start | 10 March 2026 |
| Last Date | 30 March 2026 |
| Exam Date | Notify Later |
Punjab Police Constable Recruitment 2026: Age Limit
Punjab Police Constable Recruitment 2026 के तहत आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष रखी गई है, जिसकी गणना 1 January 2026 के आधार पर की जाएगी। इसके अलावा सरकार द्वारा आरक्षित वर्गों को आयु में विशेष छूट भी दी गई है। पंजाब के SC/BC वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट देकर इसे 33 वर्ष तक कर दिया गया है। वहीं पंजाब के Ex-Servicemen उम्मीदवारों के लिए सशस्त्र बलों में की गई वास्तविक सेवा अवधि को उनकी आयु से घटाया जाएगा, लेकिन अंतिम आयु निर्धारित अधिकतम सीमा से 3 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त Serving government employees को भी अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है और वे 33 वर्ष तक आवेदन कर सकते हैं।
Punjab Police Constable Recruitment 2026: Eligibility
- Punjab Police Constable Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का भारत का नागरिक होना अनिवार्य है। साथ ही उम्मीदवार ने किसी अन्य देश की नागरिकता, स्थायी निवास (Permanent Residency) या ग्रीन कार्ड प्राप्त नहीं किया होना चाहिए।
- इस भर्ती के लिए शारीरिक मानक (Physical Standards) भी निर्धारित किए गए हैं। District Police और Armed Police कैडर के लिए पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम ऊंचाई 5 फीट 7 इंच (170.2 सेमी) और महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम ऊंचाई 5 फीट 2 इंच (157.5 सेमी) तय की गई है।
- इसके अलावा ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों को Physical Screening Test (PST) और शारीरिक मापन टेस्ट (PMT) में महिला उम्मीदवारों के समान माना जाएगा, यानी उनके लिए भी वही शारीरिक मानक लागू होंगे जो महिला अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित हैं।
Punjab Police Constable Recruitment 2026: Qualification
Punjab Police Constable Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड या विश्वविद्यालय से 10+2 (intermediate) या उसके समकक्ष परीक्षा पास होना अनिवार्य है और यह योग्यता 1 January 2026 तक पूरी होनी चाहिए। वहीं Ex-Servicemen उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिकुलेशन (10वीं पास) निर्धारित की गई है। इसके अलावा सभी उम्मीदवारों के लिए पंजाबी भाषा का ज्ञान अनिवार्य है। अभ्यर्थी ने मैट्रिक (10वीं) परीक्षा में पंजाबी को अनिवार्य या वैकल्पिक विषय के रूप में पास किया हो, या फिर पंजाबी भाषा में इसके समकक्ष कोई परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
Punjab Police Constable Recruitment 2026: Application Fee
Punjab Police Constable Recruitment 2026 के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। उम्मीदवार Debit Card, Credit Card, Net Banking या UPI के माध्यम से फीस जमा कर सकते हैं। ध्यान रहे कि एक बार जमा किया गया आवेदन शुल्क किसी भी परिस्थिति में वापस (Refund) नहीं किया जाएगा, इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन करते समय सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरनी चाहिए।
| Category | Application Fee | Examination Fee | Total Fee |
| General | ₹550 | ₹650 | ₹1200 |
| Ex-Servicemen (Punjab State only) | ₹500 | ₹0 | ₹500 |
| SC/ST (All States) & BC (Punjab only) | ₹550 | ₹150 | ₹700 |
| EWS | ₹550 | ₹150 | ₹700 |
Punjab Police Constable Recruitment 2026: Selection Process
- Punjab Police Constable Recruitment 2026 के लिए writtent exam में जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूट एंड न्यूमेरिकल स्किल्स, मेंटल एबिलिटी एंज लॉजिकल रीजनिंग, इंग्लिश लैंग्वेज, पंजाबी लैंग्वेज स्किल्स, डिजिटल लिट्रेसी अवेयरनेस और पेपर II में पंजाबी लैंग्वेज से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।
- लिखित परीक्षा मे निगेटिव मार्किंग भी लागू होगी।
- Physical Screening Test (PST) में अभ्यर्थियों से रनिंग, लॉन्ग जंप, हाई जंप और हाईट का माप लिया जाएगा।
Punjab Police Constable Recruitment 2026: How To Apply
- Punjab Police Constable Recruitment 2026 के तहत आवेदन करने के लिए Official Wbsite punjabpolice.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “Punjab Police Constable Recruitment 2026” लिंक को Latest Notifications में क्लिक करें।
- सबसे पहले अपनी बेसिक जानकारी भरकर Registration करें और Login क्रेडेंशियल्स (ID और पासवर्ड) प्राप्त करें।
- प्राप्त लॉगिन डिटेल्स से Portal में लॉगिन करें और ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और कैडर भरें।
- यदि आप District Cadre के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो प्राथमिकता के क्रम में 15 जिलों की पसंद भरनी होगी (चयनित उम्मीदवारों की पोस्टिंग उनके होम डिस्ट्रिक्ट में नहीं की जाएगी)।
- इसके बाद दस्तावेजों (हाल ही की रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, आवश्यक शैक्षणिक व अन्य प्रमाण पत्र) की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
- ऑनलाइन पेमेंट मोड के माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन फॉर्म को सबमिट करें और फाइनल सबमिटेड एप्लीकेशन का Print/ Download कर लें।
Important Link
| Apply Link | Click Here |
| Official Notification | Click Here |
Conclusion
जो भी अभ्यर्थी कॉन्स्टेबल पदों के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे 10 March से लेकर निर्धारित अंतिम तिथि 30 March 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं। ध्यान रखें कि आवेदन केवल Online ही किया जा सकता है, अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं होंगे। तो अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, कक्षा 12वीं पास कर चुके हैं और पुलिस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं तो ये शानदार मौका है।
आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।