Punjab & Sind Bank LBO Recruitment 2026: 900+ Vacancy, You Can Check Eligibility, Job Location And Selection Process

Photo of author

Poonam Dubey

Last Updates: March 31, 2026

share Share

Punjab & Sind Bank LBO Recruitment 2026: अगर आप बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो पंजाब एंड सिंध बैंक आपके लिए सुनहरा मौका लेकर आया है। इस भर्ती अभियान के तहत 17 राज्यों में कुल 1000 वैकेंसी उपलब्ध है। पंजाब एंड सिंध बैंक ने जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल 1 में लोकल बैंक ऑफिसर्स (LBO) की लैटरल भर्ती के लिए official notification जारी कर दिया है। 31 March 2026 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 20 April 2026 निर्धारित की गई है। आज के इस आर्टिकल में इस भर्ती से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आधिकारिक अधिसूचना, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं।

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। आयु सीमा 1 March 2026 तक 20 से 30 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है, जिसमें आरक्षित श्रेणियों के लिए लागू छूट भी शामिल है।

Punjab & Sind Bank LBO Recruitment 2026: Overview

DepartmentPunjab and Sind Bank
PostLocal Bank Officer (JMGS-I)         
Vacancy1000
Mode Of ApplacationOnline
Official Websitepunjabandsind.bank.in
Application Starts31 March 2026
Last Date20 April 2026
Age Limit20 To 30 Years
Salary₹48,480 – 85,920

Punjab & Sind Bank LBO Recruitment 2026: Age Limit

  • Punjab & Sind Bank LBO Recruitment 2026 के लिए age limit 1 march 2026 के अनुसार निर्धारित की गई है।
  • इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए।
  • हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
  • यह आयु में छूट संबंधित श्रेणी के अनुसार अलग-अलग हो सकती है, इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक अवश्य पढ़ लें।

Punjab & Sind Bank LBO Recruitment 2026: Important Dates

Notification Out30 March 2026
Application Starts31 March 2026
Last Date20 April 2026
Fee payment20 April 2026
Age Limit1 March 2026

Punjab & Sind Bank LBO Recruitment 2026: Application Fee

  • Punjab & Sind Bank LBO Recruitment 2026 के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार निर्धारित किया गया है।
  • सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल Online माध्यम से करना होगा, जिसमें डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग जैसे विकल्प शामिल हैं।
  • सामान्य (UR), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹850/- रखा गया है
  • जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग (PWD) उम्मीदवारों के लिए शुल्क ₹100/- निर्धारित है।

Punjab & Sind Bank LBO Recruitment 2026: Qualification

  • Punjab & Sind Bank LBO Recruitment 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता के अंतर्गत उम्मीदवार के पास भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में Graduation की डिग्री होना अनिवार्य है।
  • इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास किसी भी Scheduled Commercial Bank या क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (Regional Rural Bank), जो कि भारतीय रिज़र्व बैंक की 2nd Schedule में सूचीबद्ध हो, में अधिकारी (Officer) के रूप में कम से कम 18 माह का शाखा अनुभव होना आवश्यक है।

Punjab & Sind Bank LBO Recruitment 2026: Selection Process

  • Punjab & Sind Bank LBO Recruitment 2026 के तहत सबसे पहले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा (Written Test) में शामिल होना होगा, जिसके आधार पर प्रारंभिक छंटनी (Screening) की जाएगी।
  • इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को Personal Interview के लिए बुलाया जाएगा।
  • उम्मीदवारों की स्थानीय भाषा पर पकड़ को जांचने के लिए लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट भी आयोजित किया जाएगा।
  • अंत में, सभी चरणों में प्राप्त अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट सूची (Final Merit List) तैयार की जाएगी, जिसके अनुसार चयन किया जाएगा।

Punjab & Sind Bank LBO Recruitment 2026: How To Apply

  • Punjab & Sind Bank LBO Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  • आधिकारिक वेबसाइट punjabandsind.bank.in पर जाएं और “Recruitment” सेक्शन पर क्लिक करें।
  • वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर के साथ पंजीकरण करें तथा सभी विवरण सही-सही भरें।
  • निर्धारित प्रारूप के अनुसार स्कैन की हुई फोटो, हस्ताक्षर, बाएं हाथ का अंगूठा निशान और हस्तलिखित घोषणा अपलोड करें।
  • आवश्यक दस्तावेज (पहचान पत्र, आयु प्रमाण, शैक्षणिक एवं अनुभव प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र यदि लागू हो) PDF फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम (डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / नेट बैंकिंग) से करें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद भविष्य के लिए सिस्टम द्वारा जनरेट किए गए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट अवश्य लें।

Important Link

Apply LinkClick Here
Official NotificationClick Here

Conclusion

Punjab & Sind Bank LBO Recruitment 2026 के तहत लोकल बैंक ऑफिसर (JMGS-I) पद के लिए कुल 1000 रिक्तियों की घोषणा की गई है। ये पद विभिन्न राज्यों में राज्यवार वितरित किए गए हैं, जिनमें छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, नागालैंड, पश्चिम बंगाल और पंजाब शामिल हैं। इस भर्ती के माध्यम से बैंक देशभर में अपने शाखा नेटवर्क को मजबूत करने के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन करेगा।

आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।

Leave a Comment

Join YouTube Join WhatsApp Join Telegram