Railway RRC Apprentice Recruitment 2026: रेलवे में नौकरी करने का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए वेस्टर्न रेलवे (WR) अप्रेंटिस पोस्ट पर भर्ती का शानदार अवसर लेकर आया है। खास बात तो ये है कि ITI पास कैंडिडेट्स को रेलवे के अलग- अलग डिवीजन और वर्कशॉप में अप्रेंटिसशिप का अवसर मिलेगा। अब क्योंकि इसमें कोई रिटन एग्जाम नहीं होता है और सिलेक्शन की प्रक्रिया मेरिट के आधार पर तय होती है इसलिए बड़ी संख्या में युवा वर्ग इस भर्ती का इंतजार करता है। कुल 5, 349 पदों पर भर्तियां रेलवे की ओर से निकाली गई हैं। फार्म अप्लाई करने की शुरूआत 21 फरवरी 2026 से हो चुकी है, इच्छुक उम्मीदवार RRC के ऑफिशियल वेबसाइट rrc-wr.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। जिसकी अंतिम तिथि 23 मार्च 2026 तक निर्धारित की गई है।
आज के इस आर्टिकल में इस भर्ती से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आधिकारिक अधिसूचना, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं। अगर आप भी रेलवे में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो सटीक जानकरी पाने के लिए कृपया इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें।
Railway RRC Apprentice Recruitment 2026: Overview
| Department | Western Railway (Railway Recruitment Cell) |
| Post Name | Apprentice |
| Vacancies | 5, 349 |
| Mode of Application | Online |
| Official Website | rrc-wr.com |
| Application Last date | 23 March 2026 |
| Last Date For Fee | 23-03-2026 |
Railway RRC Apprentice Recruitment 2026: Age Limit
रेलवे RRC WR अप्रेंटिस भर्ती 2026 की Notification के मुताबिक उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के तहत आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
- Minimum Age: 15 Years
- Maximum Age: 24 Years
- Age Relaxation
- SC/ST: 5 Years
- OBC: 3 Years
- PwBD: 10 Years
- Ex-Servicemen: As per Railway rules
Railway RRC Apprentice Recruitment 2026: Vacancy Details Category Wise
Railway RRC Apprentice Recruitment 2026 के तहत इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों के लिए Category Wise बड़ी संख्या में पदों की घोषणा की गई है। इस भर्ती अभियान के तहत पदों की संख्या नीचे दी गई है।
| Category | Total Vacany |
| UR | 2166 |
| OBC | 1435 |
| EWS | 552 |
| SC | 800 |
| ST | 369 |
Railway RRC Apprentice Recruitment 2026: Eligibility
यहां पर ध्यान देने वाली बात ये है कि इस भर्ती के तहत इंजीनियरिंग ग्रेजुएट और डिप्लोमा धारक उम्मीदवार आवेदन के पात्र नहीं हैं क्योंकि वे एक अलग अप्रेंटिसशिप योजना के अंतर्गत आते हैं। पात्रता से संबंधित अधिक विस्तृत जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ने के बाद ही फार्म अप्लाइ करें। Railway RRC Apprentice Recruitment 2026 भर्ती के तहत उम्मीदवारों के लिए आवश्यक Eligibility नीचे दी गई है।
- इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का कक्षा 10वीं (हाई स्कूल) न्यूनतम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
- मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में ITI certificate होना अनिवार्य है।
- अभ्यर्थी ने अपनी आवश्यक शैक्षणिक योग्यता 18/02/2026 या उससे पहले पूर्ण कर ली हो।
Railway RRC Apprentice Recruitment 2026: Application Fee
Railway RRC Apprentice Recruitment 2026 भर्ती के तहत Gen / OBC / EWS वर्ग के उम्मीदवारों को ₹100/- आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। तो वहीं SC / ST / दिव्यांग (PH) श्रेणी के उम्मीदवारों और सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है (₹0/-)। उम्मीदवार डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन मोड में परीक्षा शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।
Railway RRC Apprentice Recruitment 2026: How To Apply
Railway RRC Apprentice Recruitment 2026 भर्ती के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि सभी जानकारी को सही तरीके से भरें ताकि Railway RRC Apprentice Recruitment 2026 में आवेदन के दौरान किसी भी प्रकार की गलती से बचा जा सके। Railway RRC Apprentice Recruitment 2026 भरने की प्रक्रिया नीचे दी गई है:
- भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदन करने के लिए Railway Recruitment Cell WR की आधिकारिक वेबसाइट rrc-wr.com पर जाएं।
- “RRC WR Apprentice Recruitment 2026 – Apply Online” नाम के इस लिंक पर क्लिक करें।
- “New Registration” पर क्लिक करें और अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और Date Of Birth जैसी Personal जानकारी दर्ज करें।
- सफल पंजीकरण के बाद अपनी Registration ID और Password जनरेट करें। अपनी Registration ID और Password का उपयोग करके लॉगिन करें।
- पिता का नाम, माता का नाम, श्रेणी (Category) और Address जैसी Personal जानकारी भरें।
- Educational Detail जैसे 10वीं कक्षा के marks और ITI ट्रेड योग्यता की जानकारी दर्ज करें।
- अपनी पसंदीदा ट्रेड और डिवीजन/वर्कशॉप का चयन सावधानीपूर्वक करें।
- निर्धारित फॉर्मेट और साइज के अनुसार photograph, signature, 10th certificate, ITI certificate, and ID proof की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
- ऑनलाइन मोड में आवेदन शुल्क का भुगतान करें (यदि लागू हो), पूरे आवेदन फॉर्म का प्रीव्यू देखकर सभी विवरण ध्यान से जांच लें। अंत में फाइनल सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- फॉर्म की अच्छे से जांच कर लें और फाइनल सबमिट के बाद प्रिंट आउट लेना ना भूलें
Important Links
| Official Notification | Click Here |
| Apply Link | Click Here |
Conclusion
भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी अधिक जानकारी व नई अपडेटस के लिए विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट जरूर करें। आवेदन की आखिरी तारीख 23 मार्च 2026 है। खास बात यह है कि यहां उम्मीदवारों का सेलेक्शन बिना लिखित परीक्षा व इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। रेलवे में नौकरी करने का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए ये एक सुनहरा मौका है। RRC WR अप्रेंटिस रिक्रूटमेंट 2026 के माध्यम से सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को लेवल-1 के तहत सैलरी मिलेगी। लेवल-1 की सैलरी 18000 से 56900 रुपये मिलेगी।
आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। इस जानकारी को आगे अपने दोस्तों के साथ साँझा जरुर करें और ऐसे ही जानकारी भरी पोस्ट्स के लिए पेज को फॉलो जरूर करें।