RITES Assistant Manager Recruitment 2026: Check More Details About Vacancy, Qualification And Selection Process

Photo of author

Poonam Dubey

Last Updates: March 31, 2026

share Share

RITES Assistant Manager Recruitment 2026: Rail India Technical and Economic Service (RITES) ने Assistant Manager (Finance) भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन अपनी आधिकारिक वेबसाइट rites.com पर जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत कुल 11 पदों की घोषणा की गई है। ये पद फाइनेंस विभाग में रेगुलर कैडर के लिए हैं। चयनित उम्मीदवारों को ₹40,000 से ₹1,40,000 तक का वेतनमान मिलेगा, जिसमें कुल CTC लगभग ₹16.01 लाख प्रति वर्ष होगा। उम्मीदवार के पास Chartered Accountant (CA) या Cost Accountant (CMA) की डिग्री होनी चाहिए तथा अधिकतम आयु 32 वर्ष होनी चाहिए।

आज के इस आर्टिकल में इस भर्ती से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आधिकारिक अधिसूचना, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 18 March 2026 से शुरू हो चुकी है तथा अंतिम तिथि 27 April 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथि के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

RITES Assistant Manager Recruitment 2026: Overview

DepartmentRail India Technical and Economic Service (RITES)
PostAssistant Manager (Finance)
Vacancy11
Mode Of ApplicationOnline
Official Websiterites.com
Application Starts18 March 2026
Last Date27 April 2026
Age LimitMaximim 32 Years
QualificationChartered Accountant / Cost Accountant

RITES Assistant Manager Recruitment 2026: Application Fee

  • RITES Assistant Manager Recruitment 2026 के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार निर्धारित किया गया है।
  • उम्मीदवारों को आवेदन करते समय निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करना अनिवार्य होगा।
  • सामान्य (General) और ओबीसी (OBC) वर्ग के उम्मीदवारों को ₹600/- के साथ लागू टैक्स का भी भुगतान करना होगा।
  • वहीं, ईडब्ल्यूएस (EWS), एससी (SC), एसटी (ST) और पीडब्ल्यूडी (PWD) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹300/- के साथ लागू टैक्स भी निर्धारित किया गया है।

RITES Assistant Manager Recruitment 2026: Important Dates

Application Starts18 March 2026
Last date27 April 2026
Admit CardNotify Later
Written TestNotify Later

RITES Assistant Manager Recruitment 2026: Age Limit

  • RITES Assistant Manager Recruitment 2026 के लिए अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष निर्धारित की गई है।
  • हालांकि, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।
  • एससी/ एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट मिलेगी।
  • जबकि ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।
  • बेंचमार्क दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों को 10 वर्ष तक की आयु में छूट मिलेगी।
  • इसके अलावा, RITES के नियमित या संविदा (contract) कर्मचारियों को भी 5 वर्ष की आयु में छूट दी जाएगी।

RITES Assistant Manager Recruitment 2026: Salary

RITES Assistant Manager Recruitment 2026 के अन्तर्गत चयनित उम्मीदवारों को ₹40,000 से ₹1,40,000 तक का वेतनमान (Pay Scale) प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही कुल वार्षिक CTC लगभग ₹16.01 लाख के आसपास होगा, जिसमें विभिन्न भत्ते और सुविधाएं शामिल होंगी।

RITES Assistant Manager Recruitment 2026: Qualification

  • RITES Assistant Manager Recruitment 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता के रूप में उम्मीदवार के पास Chartered Accountant (CA) या Cost Accountant (CMA) की डिग्री होना अनिवार्य है।
  • इसके साथ ही उम्मीदवार के पास कम से कम 2 वर्ष का संबंधित क्षेत्र में अनुभव होना चाहिए।
  • यह अनुभव किसी भी क्षेत्र (बैंकिंग, जीएसटी या आयकर (Income Tax), अकाउंट्स तैयार करना, ऑडिट, किसी टेंडर प्रक्रिया में भागीदारी या बिल पासिंग का कार्य) में हो सकता है।

RITES Assistant Manager Recruitment 2026: Selection Process

  • RITES Assistant Manager Recruitment 2026 की चयन प्रक्रिया के तहत सबसे पहले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा (Written Test) देनी होगी।
  • इसके बाद सफल उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच और सत्यापन (Document Scrutiny & Verification) किया जाएगा।
  • अंत में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू (Interview) के लिए बुलाया जाएगा, जिसके आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।

RITES Assistant Manager Recruitment 2026: How To Apply

  • RITES Assistant Manager Recruitment 2026 के तहत आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 27 April 2026 तक या उससे पहले Online आवेदन करना अनिवार्य है।
  • इच्छुक उम्मीदवार RITES की आधिकारिक वेबसाइट rites.com पर जाकर भी आवेदन कर सकते हैं।
  • आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें और सभी व्यक्तिगत, शैक्षणिक एवं संपर्क विवरण सही-सही दर्ज करें।
  • निर्धारित प्रारूप में आवश्यक दस्तावेज जैसे photo, signature और certificateअपलोड करें।
  • यदि आवेदन शुल्क लागू है, तो उसका भुगतान Online माध्यम से करें।
  • फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी विवरण अच्छी तरह जांच लें।
  • आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें या उसकी कॉपी सेव करके रखें।

Important Link

Apply OnlineClick Here
Official NotificationClick Here

Conclusion

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन फॉर्म भरते समय सभी निर्देशों का ध्यान रखें क्योंकि आपके द्वारा अधूरा या गलत भरा हुआ फॉर्म रद्द किया जा सकता है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित शैक्षणिक योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।

Leave a Comment

Join YouTube Join WhatsApp Join Telegram