SAI Assistant Coach Recruitment 2026: The Sports Authority of India (SAI) ने Assistant Coach Recruitment 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी है। इस भर्ती में 26 खेलों (जैसे Athletics, Swimming, Boxing आदि) में कुल 323 पद भरे जाएंगे। पहले आवेदन प्रक्रिया बंद हो गई थी, लेकिन अब इसे फिर से शुरू कर दिया है। ऐसे उम्मीदवार जिनके पास NS-NIS पटियाला से कोचिंग में डिप्लोमा या उसके बराबर योग्यता है, वे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में इस भर्ती से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आधिकारिक अधिसूचना, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं।
नए शेड्यूल के अनुसार, उम्मीदवार 23 March 2026 (सुबह 10:00 बजे) से 21 April 2026 (शाम 05:00 बजे) तक आधिकारिक वेबसाइट sportsauthorityofindia.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती Level-6 (₹35,400 से ₹1,12,400) की नौकरी पाने का अच्छा मौका है। चयन प्रक्रिया में पहले Computer-Based Test (CBT) और उसके बाद Coaching Ability Test होगा।
SAI Assistant Coach Recruitment 2026: Overview
| Department | Sports Authority of India (SAI) |
| Post | Assistant Coach |
| Vacancy | 323 |
| Mode Of Application | Online |
| Official Website | sportsauthorityofindia.nic.in |
| Application Starts | 23 March 2026 |
| Last Date | 21 April 2026 |
| Selection Process | CBT + Coaching Ability Test |
| Job Location | Across SAI Regional |
SAI Assistant Coach Recruitment 2026: Age limit
SAI Assistant Coach Recruitment 2026 के लिए आयु सीमा 1 February 2026 के अनुसार निर्धारित की गई है। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा निर्धारित नहीं बताई गई है, जबकि अधिकतम आयु 30 वर्ष रखी गई है। इसके अलावा, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट (Age Relaxation) भी प्रदान की जाएगी।
SAI Assistant Coach Recruitment 2026: Important Dates
| Application Start | 1 February 2026 |
| Last Date to Apply | 15 February 2026 |
| Date of Reopening application | 23 March 2026 (10:00 AM) |
| Closing date | 21 April 2026 (05:00 PM) |
| CBT Exam Date | Notified Later |
| Coaching Ability Test (CAT) | Notified Later |
SAI Assistant Coach Recruitment 2026: Application Fee
- SAI Assistant Coach Recruitment 2026 के लिए सामान्य (UR), ओबीसी (OBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹2500/- रखा गया है।
- वहीं एससी (SC), एसटी (ST), एक्स-सर्विसमैन (EXM) और सभी महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹2000/- है।
- उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं, जिसमें NEFT, RTGS, नेट बैंकिंग और UPI जैसे विकल्प शामिल हैं।
SAI Assistant Coach Recruitment 2026: Eligibility
- SAI Assistant Coach Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवार ने Olympics / Paralympics / Asian Games / World Championship में भाग लिया हो और उसके साथ Coaching में Certificate Course किया हो या उम्मीदवार Dronacharya Award से सम्मानित हो।
- इसके अलावा, उम्मीदवार का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है और आवेदन करने से पहले सभी पात्रता शर्तों को पूरा करना जरूरी है।
SAI Assistant Coach Recruitment 2026: Qualification
- SAI Assistant Coach Recruitment 2026 के तहत उम्मीदवार के पास SAI NS-NIS पटियाला या किसी मान्यता प्राप्त भारतीय/विदेशी विश्वविद्यालय से कोचिंग में डिप्लोमा या उसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
- या फिर उम्मीदवार ने Olympics / Paralympics / Asian Games / World Championship में भाग लिया हो और उसके साथ कोचिंग में सर्टिफिकेट कोर्स किया हो।
- या उम्मीदवार Dronacharya Award से सम्मानित हो।
- इसके अलावा LNIPE, NSU, SGSU, SUOH और IGTAMSU जैसी संस्थाओं की समकक्ष योग्यताओं को भी आधिकारिक नोटिफिकेशन के Annexure-I के अनुसार मान्यता दी गई है।
SAI Assistant Coach Recruitment 2026: Selection Process
- SAI Assistant Coach Recruitment 2026 के तहत इस भर्ती में चयन दो चरणों में किया जाएगा।
- पहले चरण में Computer Based Test (CBT) होगा और दूसरे चरण में Coaching Ability Test (CAT) आयोजित किया जाएगा।
- अंतिम मेरिट CBT के 40% और CAT के 60% अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
- प्रत्येक पद और श्रेणी के अनुसार 1:3 के अनुपात में उम्मीदवारों को CBT के बाद CAT के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
SAI Assistant Coach Recruitment 2026: How To Apply
- SAI Assistant Coach Recruitment 2026 के तहत आवेदन करने के लिए SAI की आधिकारिक वेबसाइट sportsauthorityofindia.nic.in पर जाएं।
- एक वैध Email ID से रजिस्ट्रेशन करें और भर्ती प्रक्रिया पूरी होने तक इसे Active रखें।
- पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचरअपलोड करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज (आयु प्रमाण, वैध सरकारी आईडी, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जाति/EWS प्रमाण पत्र, SAI कॉन्ट्रैक्चुअल सर्विस प्रमाण पत्र)अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान NEFT / RTGS / नेट बैंकिंग / UPI के माध्यम से ऑनलाइन करें।
- अंत में फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए रजिस्ट्रेशन स्लिप (जिसमें रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड होगा) डाउनलोड कर लें।
Important Link
| Apply Online | Click Here |
| Official Link | Click Here |
Conclusion
इस पद के लिए वेतन Pay Level-6 (₹35,400 से ₹1,12,400) के अनुसार दिया जाएगा, जिसमें केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार अन्य भत्ते (Allowances) भी शामिल होंगे। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) असिस्टेंट कोच भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन PDF आधिकारिक वेबसाइट के Human Resources Division-II सेक्शन में उपलब्ध है। इसमें 26 खेलों में कुल 323 असिस्टेंट कोच पदों की पूरी जानकारी दी गई है, जिसमें योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन करने की प्रक्रिया से संबंधित सभी विवरण शामिल हैं।
आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।