SECL Apprentice Recruitment 2026: 1,600+ vacancy For Graduate & Technician, How To Apply And Job Location?

Photo of author

Poonam Dubey

Last Updates: March 22, 2026

share Share

SECL Apprentice Recruitment 2026: South Eastern Coalfields Limited (SECL) ने 1600 ग्रेजुएट और टेक्नीशियन अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 March2026 से शुरू हो चुकी है और 31 March 2026 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार NATS 2.0 पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद SECL की आधिकारिक वेबसाइट www.secl-cil.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार के पास 4 साल की B.E/B.Tech या B.Sc/B.Com/BBA/BCA डिग्री (Mining, Civil, Electrical, Mechanical, Electronics & Telecom, Administration, Computer Application और Commerce) या संबंधित इंजीनियरिंग ब्रांच में 3 साल का डिप्लोमा होना चाहिए।

आज के इस आर्टिकल में इस भर्ती से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आधिकारिक अधिसूचना, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं।

SECL Apprentice Recruitment 2026: Overview

DepartmentSouth Eastern Coalfields Limited (SECL)
PostGraduate & Technician Apprentices
Vacancy1, 600
Mode Of ApplicationOnline
Official Websitesecl-cil.in
Application Starts16 March 2026
Last Date6 April 2026
Job LocationChhattisgarh & Madhya Pradesh
Training Duration1 Year

SECL Apprentice Recruitment 2026: Age Limit

SECL Apprentice Recruitment 2026 के लिए आयु सीमा और अन्य सभी शर्तें 31 March 2026 की स्थिति के अनुसार मान्य होंगी। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है, जो 31 March 2026 तक पूरी होनी चाहिए। वहीं, इस भर्ती में अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है। खास बात यह है कि किसी भी श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु में किसी प्रकार की छूट (Age Relaxation) नहीं दी जाएगी।

SECL Apprentice Recruitment 2026: Important Dates

Application Starts16 March 2026
Last Date31 March 2026
Selection List Publish2nd week of April 2026 (Tentative)
Document Verification & Medical Examination20 April 2026 onwards

SECL Apprentice Recruitment 2026: Stipend 

  • SECL Apprentice Recruitment 2026 के तहत चयनित उम्मीदवारों को Apprenticeship Rules 1992 के नियम 11(2) के अनुसार मासिक स्टाइपेंड दिया जाएगा।
  • ग्रेजुएट अप्रेंटिस को ₹12,300 प्रति माह तथा टेक्नीशियन अप्रेंटिस को ₹10,900 प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा।
  • इस स्टाइपेंड का 50% भुगतान SECL द्वारा किया जाएगा, जबकि बाकी 50% राशि सरकार द्वारा DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से आधार से लिंक्ड बैंक खाते में भेजी जाएगी।

SECL Apprentice Recruitment 2026: Qualification

SECL Apprentice Recruitment 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता स्ट्रीम के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है।इसके अलावा, उम्मीदवार का NATS 2.0 पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है। साथ ही, अभ्यर्थी ने पहले कभी अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग नहीं की हो और न ही किसी प्रकार की एक वर्ष की नौकरी/सेवा पूरी की हो।

For Graduate Apprentices: उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में 4 वर्षीय B.E./B.Tech या B.Sc./B.Com/BBA/BCA डिग्री होना जरूरी है।
Technician Apprentices: संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में 3 साल का डिप्लोमा होना चाहिए (जो 10वीं के बाद या 12वीं के बाद 2 साल के लेटरल एंट्री के साथ हो सकता है), लेकिन 1 साल का डिप्लोमा मान्य नहीं होगा।

SECL Apprentice Recruitment 2026: Selection Process

  • SECL Apprentice Recruitment 2026 की चयन प्रक्रिया पूरी तरह Merit Based होगी।
  • उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग उनके पासिंग वर्ष (Date of Passing) के आधार पर की जाएगी, जिसमें पहले पास होने वाले अभ्यर्थियों को उच्च रैंक दी जाएगी।
  • यदि दो उम्मीदवारों के बीच समान स्थिति बनती है, तो टाई-ब्रेकर के रूप में डिग्री/डिप्लोमा के अंकों को देखा जाएगा, इसके बाद 12वीं/10वीं के अंक और फिर जन्म तिथि (Date of Birth) के आधार पर निर्णय लिया जाएगा।
  • इस भर्ती के तहत दो अलग-अलग सीनियरिटी लिस्ट तैयार की जाएंगी—लेवल-1 (छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के उम्मीदवारों के लिए) और लेवल-2 (अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए)।
  • अंत में चयनित अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) और मेडिकल फिटनेस परीक्षा (Mines Rules 1955 / Apprenticeship Rules 1992 के अनुसार) से गुजरना होगा।

SECL Apprentice Recruitment 2026: How To Apply

  • SECL Apprentice Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने हेतु सबसे पहले NATS 2.0 पोर्टल nats.education.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करें।
  • South Eastern Coalfields Limited की आधिकारिक वेबसाइट secl-cil.in पर जाएं → HRD → Apprentice सेक्शन में जाकर ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने NATS में रजिस्टर किए गए ईमेल आईडी से SECL रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी (जैसे शैक्षणिक विवरण, फोटो व हस्ताक्षर, बैंक डिटेल्स) भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज (SSC/HSC सर्टिफिकेट, डिग्री/डिप्लोमा मार्कशीट व सर्टिफिकेट, NATS रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट, आधार कार्ड आदि) अपलोड करें।
  • सभी जानकारी ध्यान से जांच लें और 31 March 2026 (रात 12:00 बजे) से पहले Submit” करें।
  • भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट जरूर सुरक्षित रखें।

Important Link

Apply OnlineClick Here
Official NotificationClick Here

Conclusion

SECL Apprentice Recruitment 2026 उन उम्मीदवारों के लिए बेहतरीन अवसर है जो बिना लिखित परीक्षा के नौकरी पाना चाहते हैं, क्योंकि इसमें चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को ₹12,300 प्रति माह तक का आकर्षक स्टाइपेंड मिलेगा और उन्हें Coal India Limited की सहायक कंपनी में काम करने का मौका मिलेगा। इस भर्ती में छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही, यह अवसर फ्रेश ग्रेजुएट्स और डिप्लोमा धारकों के लिए करियर शुरू करने का एक शानदार विकल्प है।

आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।

Leave a Comment

Join YouTube Join WhatsApp Join Telegram