SSB Odisha Recruitment 2026: Vacancy Details, Eligibility, Last Date And Official Notification

Photo of author

Poonam Dubey

Last Updates: March 12, 2026

share Share

SSB Odisha Recruitment 2026: State Selection Board Odisha की तरफ से Recruitment 2026 के अन्तर्गत Junior Assistant और Junior Clerk के कुल 883 पदों पर भर्ती के लिए Official Notification जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए ऐसे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Bachelor’s Degree) पास की हो। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 11 March 2026 से 13 April 2026 तक Online आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को SSB Odisha की आधिकारिक वेबसाइट ssbodisha.ac.in पर जाकर Online फॉर्म भरना होगा।

आज के इस आर्टिकल में इस भर्ती से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आधिकारिक अधिसूचना, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन फॉर्म भरते समय सभी निर्देशों का ध्यान रखें क्योंकि आपके द्वारा अधूरा या गलत भरा हुआ फॉर्म रद्द किया जा सकता है।

SSB Odisha Recruitment 2026: Overview

DepartmentState Selection Board, Higher Education Department, Government of Odisha (SSB Odisha)
PostJunior Assistant And Junior Clerk
Vacancy883
Mode Of ApplicationOnline
Official Websitessbodisha.ac.in
Application Starts From11 March 2026
Last Date13 April 2026
Age Limit21 To 42 Years
QualificationBachelor’s Degree + Basic Computer Skill with Certification

SSB Odisha Recruitment 2026: Important Dates

 Notification Out9 March 2026
Application Starts11 March 2026
Last Date13 April 2026
Written TestNotify Later
Computer Skill TestNotify Later (held at Bhubaneswar)
Document Verification DateNotify Later

SSB Odisha Recruitment 2026: Application Fee

SSB Odisha Recruitment 2026 के लिए Application Fee श्रेणी के अनुसार निर्धारित किया गया है। अनारक्षित (UR) और SEBC वर्ग के उम्मीदवारों को ₹500 आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और PwD श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹200 निर्धारित किया गया है। यह शुल्क Non-refundable और Non- Adjustable होगा। उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से SB Collect पेमेंट गेटवे के जरिए करना होगा, जिसका लिंक Online आवेदन फॉर्म में उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा किसी अन्य माध्यम से किया गया भुगतान किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

SSB Odisha Recruitment 2026: Age Limit

SSB Odisha Recruitment 2026 के अन्तर्गत उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्मीदवार का जन्म 1 January 1984 से पहले नहीं और 1 January 2005 के बाद नहीं होना चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। SC/ ST/ SEBC/ महिला / Ex-Servicemen उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी, जिससे उनकी अधिकतम आयु 47 वर्ष तक हो सकती है। वहीं PwD (कम से कम 40% स्थायी दिव्यांगता) वाले उम्मीदवारों को 10 वर्ष की आयु छूट मिलेगी। इसके अलावा SEBC/ SC/ ST श्रेणी के PwD उम्मीदवारों को कुल मिलाकर 15 वर्ष तक की आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

SSB Odisha Recruitment 2026: Pay Scale Post Wise

DepartmentPost NamePay Scale
Government Degree Colleges, HE Dept.Junior Asst.Group-C, Level-4, Cell-1
NCC, HE Dept.Junior Asst.Group-C, Level-4, Cell-1
BSE, S&ME Dept.Junior Asst.Group-C, Level-4, Cell-1
State Public Universities (16 Nos.), HE Dept.Junior Asst.Group-C, Level-4, Cell-1
OUHS, H&FW Dept.Junior Asst.Group-C, Level-4, Cell-1
Non-Govt. Aided Colleges (28 Districts), HE Dept.Junior ClerkGroup-C, Level-4, Cell-1

SSB Odisha Recruitment 2026: Eligibility Critriya

  • SSB Odisha Recruitment 2026 के अन्तर्गत के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान / बोर्ड से किसी भी विषय में स्नातक (Bachelor’s Degree) या समकक्ष डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवार को बेसिक कंप्यूटर स्किल्स का पर्याप्त ज्ञान होना चाहिए और इसके लिए प्रमाणपत्र भी आवश्यक है।
  • इसके अलावा उम्मीदवार को ओड़िया भाषा बोलने, पढ़ने और लिखने का ज्ञान होना चाहिए। उम्मीदवार ने H.S.C. परीक्षा या समकक्ष परीक्षा में ओड़िया भाषा विषय के रूप में पढ़ी हो, या फिर मिडिल स्कूल स्तर के बराबर ओड़िया भाषा की परीक्षा पास की हो।
  • जो उम्मीदवार ओडिशा राज्य के बाहर के विश्वविद्यालय / संस्थान / बोर्ड से पढ़ाई कर चुके हैं, उन्हें अपनी डिग्री की समकक्षता (Equivalence) का प्रमाण ओडिशा के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान / काउंसिल / बोर्ड से प्रस्तुत करना होगा। साथ ही उस संस्थान की मान्यता और संबद्धता (Affiliation) का प्रमाण भी देना आवश्यक होगा।

SSB Odisha Recruitment 2026: Selection Process

SSB Odisha Recruitment 2026 में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा (Written Test) और कंप्यूटर स्किल टेस्ट (Computer Skill Test) के आधार पर किया जाएगा। पूरी चयन प्रक्रिया कुल 250 अंकों की होगी। लिखित परीक्षा 200 अंकों की होगी, जिसमें 100 MCQ पूछे जाएंगे। यह परीक्षा कार्बनलेस OMR शीट पर ली जाएगी और इसकी अवधि 2 घंटे होगी। कंप्यूटर स्किल टेस्ट 50 अंकों का होगा और इसकी अवधि 1 घंटा होगी। इस परीक्षा में पास होने के लिए सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को कम से कम 20 अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। लिखित परीक्षा में अनारक्षित (UR) वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 40% अंक, जबकि SC / ST / SEBC और PwD वर्ग के उम्मीदवारों को 30% अंक प्राप्त करना आवश्यक होगा। लिखित परीक्षा के प्रदर्शन के आधार पर रिक्तियों की संख्या से दो गुना उम्मीदवारों को (श्रेणीवार) कंप्यूटर स्किल टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा और कंप्यूटर स्किल टेस्ट दोनों में सफल होंगे, उन्हें SSB कार्यालय में दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन के लिए लिखित परीक्षा और कंप्यूटर स्किल टेस्ट दोनों के प्राप्त अंकों को जोड़कर मेरिट तैयार की जाएगी, और दस्तावेज़ सत्यापन सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

SSB Odisha Recruitment 2026: How To Apply

  • SSB Odisha Recruitment 2026 के तहत आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को State Selection Board, Odisha की आधिकारिक वेबसाइट ssbodisha.ac.in पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
  • आवेदन करते समय अंडर-ग्रेजुएट (+3) डिग्री में प्राप्त कुल अंकों का प्रतिशत दर्ज करें। यदि CGPA है, तो उसे संबंधित विश्वविद्यालय/संस्थान के कन्वर्जन फॉर्मूला के अनुसार प्रतिशत में बदलकर दर्ज करें।
  • आवेदन के साथ हाल ही का पासपोर्ट साइज फोटो (आवेदन से 15 दिन के भीतर लिया गया), पूरा हस्ताक्षर (Signature) और बाएं हाथ के अंगूठे का निशान (Left-hand Thumb Impression) की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान केवल SB Collect के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा। भुगतान करते समय Application ID No. सही तरीके से दर्ज करना सुनिश्चित करें। शुल्क का भुगतान न करने पर आवेदन स्वतः अस्वीकार कर दिया जाएगा।
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म अंतिम रूप से सबमिट करने के बाद उसमें कोई संशोधन (Edit) नहीं किया जा सकेगा, इसलिए फॉर्म भरते समय पूरी सावधानी बरतें।
  • सफल भुगतान के बाद उम्मीदवार 48 घंटे बाद SSB की वेबसाइट से आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।

Important Link

Apply OnlineClick Here
Official NotificationClick Here

Conclusion

SSB Odisha Recruitment 2026 के तहत लिखित परीक्षा (Written Test) का आयोजन उम्मीदवारों की संख्या के आधार पर पांच परीक्षा केंद्रों – बालासोर, बेरहामपुर, भुवनेश्वर, जयपुर (जेयपोर) और संबलपुर – में किया जाएगा। वहीं कंप्यूटर स्किल टेस्ट और दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) की प्रक्रिया भुवनेश्वर में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार का भारत का नागरिक होना अनिवार्य है और साथ ही वह ओडिशा राज्य का स्थायी निवासी (डोमिसाइल) भी होना चाहिए। केवल वही उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र माने जाएंगे जो इन दोनों शर्तों को पूरा करते हों।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आधिकारिक नोटिफेशन को ध्यान से जरूर पढ़ें ताकि किसी भी प्रकार के गलती की गुंजाइश ना रहे।आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। इस जानकारी को आगे अपने दोस्तों के साथ साँझा जरुर करें


Leave a Comment

Join YouTube Join WhatsApp Join Telegram