UP Female Bus Conductor Recruitment 2026: Eligibility, Age Limit, Selection Process And More Details

Photo of author

Poonam Dubey

Last Updates: March 23, 2026

share Share

UP Female Bus Conductor Recruitment 2026: Uttar Pradesh State Road Transport Corporation (UPSRTC) द्वारा महिलाओं के लिए नौकरी की बंपर भर्तियों का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। महिला बस कंडक्टर के 2,584 खाली पदों की भर्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है। जो भी महिला उम्मीदवार इस सरकारी नौकरी की तलाश में हैं रोजगार मेले में उपस्थित होकर आवेदन कर सकती हैं क्योंकि भर्ती की प्रक्रिया ऑफलाइन तरीके से की जानी है और ये District Wise है।

आज के इस आर्टिकल में इस भर्ती से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आधिकारिक अधिसूचना, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं। इस भर्ती में भाग लेने के लिए महिला अभ्यर्थी ने मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से इंटरमीडिएट/ 12th पास किया हो। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित है। आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

UP Female Bus Conductor Recruitment 2026: Overview

DepartmentUttar Pradesh State Road Transport Corporation (UPSRTC)
PostFemale Bus Conductor
Vacancy2,584
Mode Of ApplicationOffline (Rojgar Mela)
Rojgar Mela Starting25 March 2026
Rojgar Mela End Date1 April 2026
ExamNotify Later
Age Limit18 To 40 Years
Job LocationDistrict Wise

UP Female Bus Conductor Recruitment 2026: Application Fee

UP Female Bus Conductor Recruitment 2026 के तहत आवेदन करने वाली सभी श्रेणी की महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क पूरी तरह से निःशुल्क रखा गया है, यानी किसी भी महिला उम्मीदवार को कोई फीस नहीं देनी होगी। इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन ऑनलाइन नहीं बल्कि ऑफलाइन माध्यम से किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित रोजगार मेला (Rojgar Mela) की तिथि पर अपने नजदीकी रोजगार कार्यालय में जाकर आवेदन करना होगा। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय तारीख पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

UP Female Bus Conductor Recruitment 2026: Important Date

Rojgar Mela Starting25 March 2026
Rojgar Mela End Date1 April 2026
Apply DateDistrict wise
ExamNotify Later

UP Female Bus Conductor Recruitment 2026: Age Limit

UP Female Bus Conductor Recruitment 2026 के लिए निर्धारित आयु सीमा के अनुसार अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी, जो कि UPSRTC Bus Conductor भर्ती नियमों के अनुसार लागू होगी।

UP Female Bus Conductor Recruitment 2026: Apply Date District Wise

Date Of ApplicationDistrict
25 March 2026सहारनपुर, झांसी, कानपुर, चित्रकूट धाम और प्रयागराज
28 March 2026 गाजियाबाद, अलीगढ़, बरेली, अयोध्या, वाराणसी
30 March 2026 मेरठ, इटावा, हरदोई, देवीपाटन, आजमगढ़
1 April 2026 नोएडा, आगरा, मुरादाबाद, लखनऊ, गोरखपुर

UP Female Bus Conductor Recruitment 2026: Qualification

  • UP Female Bus Conductor Recruitment 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता के तहत महिला अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (इंटरमीडिएट) परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  • इसके साथ ही उम्मीदवार के पास CCC (Course on Computer Concepts) परीक्षा पास होने का प्रमाण पत्र भी होना चाहिए।
  • इस भर्ती में केवल महिला उम्मीदवार ही आवेदन करने के लिए पात्र हैं, इसलिए इच्छुक महिला अभ्यर्थियों को सभी आवश्यक योग्यताएं पूर्ण करने के बाद ही आवेदन प्रक्रिया में भाग लेना चाहिए।

UP Female Bus Conductor Recruitment 2026: Selection Process

  • UP Female Bus Conductor Recruitment 2026 के तहत उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से सरल प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। सबसे पहले अभ्यर्थियों को निर्धारित रोजगार मेला (Rojgar Mela) में उपस्थित होकर अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन (Document Verification) कराना होगा।
  • इसके बाद चयन UPSRTC के निर्धारित नियमों के अनुसार मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
  • यानी उम्मीदवारों के शैक्षणिक योग्यता और अन्य मानदंडों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी, जिसके अनुसार Final Selection किया जाएगा।

UP Female Bus Conductor Recruitment 2026: How To Apply

  • UP Female Bus Conductor Recruitment 2026 के तहत आवेदन करने से पहले UPSRTC Female Conductor Notification 2026 को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  • यदि पहले से रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, तो UP सेवायोजन पोर्टल (sewayojan.up.nic.in) पर पंजीकरण करें।
  • अपने जिले के रोजगार मेला (Rojgar Mela) की तिथि ऊपर दी गई तालिका से जांच लें।
  • निर्धारित तिथि पर अपने नजदीकी रोजगार कार्यालय में उपस्थित रहें।
  • सभी आवश्यक मूल दस्तावेज (10+2 मार्कशीट, CCC प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण, पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो आदि) साथ लेकर जाएं।
  • रोजगार मेला के दिन रोजगार कार्यालय में ऑफलाइन आवेदन फॉर्म जमा करें।
  • अंतिम चयन UPSRTC द्वारा घोषित मेरिट / निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किया जाएगा।

Important Link

Apply LinkClick Here
Official NotificationClick Here

Conclusion

चयनित महिला अभ्यर्थियों को उसी District के डिपो में रिपोर्टिंग दी जाएगी, जिसकी वे स्थायी निवासी हैं। चयनित उम्मीदवारों को 2.16 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से वेतन प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा, यदि कोई अभ्यर्थी 22 दिन की ड्यूटी पूरी करती है या 5000 किलोमीटर का लक्ष्य पूरा करती है, तो उसे 3000 रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। साथ ही महिला कर्मचारियों को ई-पास, निशुल्क यात्रा पास और रात्रि कालीन भत्ता जैसी अतिरिक्त सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।

Leave a Comment

Join YouTube Join WhatsApp Join Telegram