UPPCB Assistant Officer Recruitment 2026: Notification Out, Vacancy Details and How to Apply?

Photo of author

Poonam Dubey

Last Updates: March 1, 2026

share Share

UPPCB Assistant Officer Recruitment 2026: Uttar Pradesh Pollution Control Board (UPPCB)  ने 40 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके लिए 28 फरवरी 2026 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 28 मार्च 2026 है। इस भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (UPPCB) की आधिकारिक वेबसाइट uppcb.up.gov.in पर जाकर ऑनलाइन तरीके से आवेदन कर सकते हैं। खास बात तो ये है कि यह भर्ती पे मैट्रिक्स लेवल-10 के तहत की जाएगी और सभी पदों का कैटेगरी-वाइज आरक्षण लागू होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन फॉर्म भरते समय सभी निर्देशों का ध्यान रखें क्योंकि आपके द्वारा अधूरा या गलत भरा हुआ फॉर्म रद्द किया जा सकता है।

आज के इस आर्टिकल में इस भर्ती से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आधिकारिक अधिसूचना, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं। UPPCB Assistant Officer Recruitment 2026 के तहत असिस्टेंट एनवायर्नमेंटल इंजीनियर (AEE) और असिस्टेंट साइंटिफिक ऑफिसर (ASO) के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें असिस्टेंट एनवायर्नमेंटल इंजीनियर के 26 और असिस्टेंट साइंटिफिक ऑफिसर के 14 पद शामिल हैं।

UPPCB Assistant Officer Recruitment 2026: Overview

DepartmentUttar Pradesh Pollution Control Board (UPPCB)
Post NameAssistant Environmental Engineer (AEE) Assistant Scientific Officer (ASO)
Vacancies40
Mode Of ApplicationOnline
Official Websiteuppcb.up.gov.in
Application Starts From28 February 2026
Last Date For Apply28 March 2026
Age Limit21 To 40 year
Selection ProcessComputer Based Test (CBT), Interview

UPPCB Assistant Officer Recruitment 2026: Age Limit

UPPCB Assistant Officer Recruitment 2026 के तहत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा निर्धारित की गई है। जिसके लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष रखी गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तय की गई है। इसका मतलब यह है कि उम्मीदवार की आयु आवेदन की निर्धारित अंतिम तिथि 28 March 2026 तक कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में अतिरिक्त छूट प्रदान की जाएगी। आयु में छूट से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को Official Notification पढ़ने की सलाह दी जाती है।

UPPCB Assistant Officer Recruitment 2026: Important Dates

Application Starts From28 February 2026
Last Date For Apply28 March 2026
Last Date Fee Payment28 March 2026
Exam DateAs Per Schedule
Admit CardAs Per Schedule

UPPCB Assistant Officer Recruitment 2026: Application Fee

UPPCB Assistant Officer Recruitment 2026 के लिए Application Fee का निर्धारण Category Wise किया गया है। सामान्य (General) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के अभ्यर्थियों को ₹2000/- application fee का भुगतान करना होगा, जबकि अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क ₹1000/- रखा गया है। वहीं दिव्यांग (PH) अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क पूरी तरह निःशुल्क अर्थात ₹0/- है। सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से ही करना होगा।

UPPCB Assistant Officer Recruitment 2026: Vacancy Detail Category Wise

Post NameCategoryVacancy
Assistant Environmental Engineer (AEE)UR11
OBC07
SC06
ST00
EWS02
Total26
Assistant Scientific Officer (ASO)UR06
OBC04
SC03
ST00
EWS01
Total14

UPPCB Assistant Officer Recruitment 2026: Qualification

For Assistant Environmental Engineer (AEE): UPPCB Assistant Officer Recruitment 2026 के अंतर्गत बात अगर योग्यता की करें तो Assistant Environmental Engineer (AEE) पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से Chemical/ Civil/ Environmental Engineering या Chemical Technology में स्नातक (Bachelor’s Degree) की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा, संबंधित शाखा में AMIE (Associate Member of the Institution of Engineers) की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार भी इस पद के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे।

For Assistant Scientific Officer (ASO): इस पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Chemistry/ Zoology/ Botany/ या Biochemistry में मास्टर डिग्री के साथ संबंधित क्षेत्र में कम से कम 5 वर्ष का work experience होना चाहिए। अथवा, संबंधित विषय में डॉक्टरेट (Ph.D.) डिग्री रखने वाले उम्मीदवार, जिनके पास न्यूनतम 3 वर्ष का अनुभव हो, वे भी इस पद के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे।

UPPCB Assistant Officer Recruitment 2026: Selection Process

UPPCB Assistant Officer Recruitment 2026 के तहत चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (Computer Based Test – CBT) आयोजित की जाएगी, जो कुल 400 अंकों की होगी। CBT में सफल अभ्यर्थियों को दूसरे चरण यानी साक्षात्कार (Interview) के लिए बुलाया जाएगा, जो 70 अंकों का होगा। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है, जिसके तहत प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा। इसलिए अभ्यर्थियों को प्रश्नों के उत्तर सावधानीपूर्वक देने की सलाह दी जाती है। चयन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए Official Notification अवश्य देखें।

UPPCB Assistant Officer Recruitment 2026: How To Apply

  • UPPCB Assistant Officer Recruitment 2026 के तहत आवेदन केवल Online ही स्वीकार किए जाएंगे।
  • इच्छुक अभ्यर्थी UPPCB की आधिकारिक वेबसाइट www.uppcb.up.gov.in पर जाकर पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) और आवेदन से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
  • आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अन्य आवश्यक विवरण सही-सही भरें।
  • निर्धारित प्रारूप में फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक प्रमाण पत्र अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से Application Fee जमा करें।
  • आवेदन फॉर्म सफलतापूर्वक जमा करने के बाद, उसकी एक copy print करके सुरक्षित रखें।

Important Links

Official Notification Click Here
 Apply Link Click Here

Conclusion

पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे इच्छुक अभ्यर्थी के लिए UPPCB की यह भर्ती एक बेहतरीन अवसर है। समय रहते आवेदन करना और सभी दस्तावेज तैयार रखना उम्मीदवारों के लिए फायदेमंद रहेगा। उम्मीदवार की आयु सीमा 21 से 40 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है, जिसमें आरक्षित वर्गों, दिव्यांगजनों, भूतपूर्व सैनिकों और राज्य सरकार के कर्मचारियों को नियमानुसार छूट दी जाएगी। फॉर्म सबमिट होने के बाद नाम, पद, जन्मतिथि, कैटेगरी और संपर्क विवरण में कोई बदलाव मान्य नहीं होगा। एडमिट कार्ड और परीक्षा से जुड़ी जानकारी भी Official Website पर जारी की जाएगी।
आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। इस जानकारी को आगे अपने दोस्तों के साथ साँझा जरुर करें

Leave a Comment

Join YouTube Join WhatsApp Join Telegram