UPSC CAPF Assistant Commandant Recruitment 2026: Vacancy Details, Age Limit and Qualifications

Photo of author

Poonam Dubey

Last Updates: February 23, 2026

share Share

UPSC CAPF Assistant Commandant Recruitment 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेस (CAPF) असिस्टेंट कमांडेंट (AC) परीक्षा 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 349 पदों पर ये वेकेंसियां निकाली गई हैं। इच्छुक अभ्यार्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। UPSC CAPF Assistant Commandant की इस वैकेंसी के जरिए BSF, CRPF, CISF, ITBP और SSB के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। बात अगर सिलेक्श प्रक्रिया की करें तो इसके लिए written exam, physical test और Interview के जरिए चयन किया जाएगा। जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन करने की आखिरी तारीख 12 मार्च है।

आज के इस आर्टिकल में इस भर्ती से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आधिकारिक अधिसूचना, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं।

UPSC CAPF Assistant Commandant Recruitment 2026: Overview

DepartmentUnion Public Service Commission
Post NameCAPF Assistant Commandant
Vacancies349
Mode of ApplicationOnline
Official Websiteupsc.gov.in
Application Last date12 March 2026
Age Limit20 to 25 year
Selection Processwritten exam, physical test and Interview
Exam Date19 July 2026

UPSC CAPF Assistant Commandant Recruitment 2026: Vacancy Details

Force NameNumber Of Vacancies
Border Security Force (BSF)108
Central Reserve Police Force (CRPF)106
Central Industrial Security Force (CISF)70
Sashastra Seema Bal (SSB)53
Indo-Tibetan Border Police (ITBP)12

UPSC CAPF Assistant Commandant Recruitment 2026: Age Limit

UPSC CAPF Assistant Commandant Recruitment 2026 भर्ती के लिए पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार पात्र हैं।आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि निर्धारित न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा के साथ- साथ विभिन्न वर्गों को मिलने वाली आयु में छूट की जानकारी को अच्छे से समझने के बाद ही UPSC CAPF Assistant Commandant Recruitment 2026 के लिए आवेदन करें। किसी भी सरकारी भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा और आयु में छूट से जुड़े नियम बेहद जरूरी होते हैं।

  • Minimum Age: 20 वर्ष (अभ्यर्थी का जन्म 1 अगस्त 2006 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए)
  • Maximum Age: 25 वर्ष (अभ्यर्थी का जन्म 2 अगस्त 2001 से पहले नहीं हुआ होना चाहिए)

Age Relaxation

  • SC/ST candidates: अधिकतम 5 वर्ष की छूट
  • OBC candidates: आरक्षण का लाभ लेने के पात्र उम्मीदवारों को अधिकतम 3 वर्ष की छूट
  • Civilian Central Government Servants/Ex-Servicemen: केंद्र सरकार के वर्तमान नियमों के अनुसार अधिकतम 5 वर्ष की छूट (कुल छूट 5 वर्ष तक सीमित)
  • SC/ST and OBC candidates who are also Civilian Central Government Servants/Ex-servicemen: दोनों श्रेणियों के अंतर्गत संयुक्त रूप से आयु में छूट पाने के पात्र होंगे।

UPSC CAPF Assistant Commandant Recruitment 2026: Important Dates

Notification Date20 February 2026
Online Application start date20 February 2026
Last Date for apply12 March 2026
Written Exam Date19 July 2026
Written Exam Timing  (Paper-I)10:00 AM to 12:00 Noon
Written Exam Timing (Paper-II)2:00 PM to 5:00 PM
Physical TestsAfter declaration of Written Exam result

UPSC CAPF Assistant Commandant Recruitment 2026: Qualification

के लिए आवेदन करने वाले इच्छुक अभ्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि सभी नियमों को ध्यानपूर्वक पढने के बाद ही फार्म अप्लाई करे। किसी भी प्रकार की त्रुटि या गलतफहमी से बचने के लिए केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें।

  • उम्मीदवार के पास भारत में Central or State Legislature के अधिनियम द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय से Bachelor’s डिग्री होनी चाहिए।
    या संसद के अधिनियम द्वारा स्थापित किसी शैक्षणिक संस्थान से प्राप्त डिग्री मान्य होगी।
    या University Grants Commission (UGC) Act, 1956 की धारा-3 के अंतर्गत डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी (Deemed University) से प्राप्त डिग्री मान्य होगी।
  • वे उम्मीदवार भी इस भर्ती के लिए आवेदन के पात्र होंगे जो कि ऐसी किसी परीक्षा में शामिल हो चुके हैं, जिसका उत्तीर्ण होना उन्हें शैक्षणिक रूप से पात्र बनाता है लेकिन जिनका परिणाम अभी घोषित नहीं हुआ है।
  • वे उम्मीदवार जो वर्ष 2026 में ऐसी पात्रता परीक्षा में शामिल होने का इरादा रखते हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं।
  • डिस्टेंस लर्निंग (दूरस्थ शिक्षा) / पार्ट-टाइम माध्यम से प्राप्त डिग्री, पोस्ट ग्रेजुएशन या डिप्लोमा को मान्य नहीं माना जाएगा।
  • हालांकि, चयनित उम्मीदवारों को नियमों में निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी उत्तीर्ण होने का प्रमाण (Degree Certificate/Final Mark Sheet/Provisional Degree Certificate) प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

UPSC CAPF Assistant Commandant Recruitment 2026: Salary

  • Post: केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) में Assistant Commandants (Group A)
  • Pay Scale: Notification में वेतनमान का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया है।
  • चयनित उम्मीदवारों को भारत सरकार के नियमों के अनुसार ग्रुप ‘A’ अधिकारियों के लिए निर्धारित salary and allowances प्रदान किए जाएंगे।
  • चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति उनकी merit rank और force preference के आधार पर BSF, CRPF, CISF, ITBP या SSB में की जाएगी।

UPSC CAPF Assistant Commandant Recruitment 2026: Application Fee

किसी भी भर्ती प्रक्रिया में आवेदन शुल्क से संबंधित जानकारी उम्मीदवारों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित शुल्क की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लेनी चाहिए।

CategoryApplication Fee
General/OBC/EWS (Male Candidates)Rs. 200/- (केवल दो सौ रुपये)
सभी महिला उम्मीदवार/ SC / STNIL (Exempted from payment of fee)

आवश्यक दिशा निर्देश:

शुल्क का भुगतान किसी भी बैंक की नेट बैंकिंग सुविधा का उपयोग करके या Visa/Master/RuPay/Credit/Debit Card/UPI Payment के माध्यम से किया जा सकता है।

OBC/EWS उम्मीदवारों को शुल्क में कोई छूट नहीं मिलेगी और उन्हें पूरा निर्धारित शुल्क अदा करना होगा।

एक बार भुगतान की गई फीस किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं की जाएगी और न ही इसे किसी अन्य परीक्षा या चयन के लिए आरक्षित रखा जा सकता है।

UPSC CAPF Assistant Commandant Recruitment 2026: Selection Process

UPSC CAPF Assistant Commandant Recruitment 2026 भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल है। पहले चरण में लिखित परीक्षा होगी। दूसरे चरण में फिजिकल/ मेडिकल टेस्ट होगा और तीसरे चरण में इंटरव्यू या पर्सनैलिटी टेस्ट लिया जाएगा। किसी भी भर्ती प्रक्रिया में अंतिम चयन मेरिट सूची के आधार पर किया जाता है। उम्मीदवारों को written exa, Interview और Medical Test में निर्धारित मानकों को पूरा करना अनिवार्य होता है। UPSC CAPF Assistant Commandant Recruitment 2026 भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अधिक जानकारी के लिए विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। भर्ती से जुड़ी योग्यता, आयु सीमा, महत्वपूर्ण तिथियां, चयन प्रक्रिया, पाठ्यक्रम विवरण और अन्य दिशा-निर्देश समय-समय पर अपडेट किए जा सकते हैं, इसलिए किसी भी प्रकार की त्रुटि या गलतफहमी से बचने के लिए केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें।

UPSC CAPF Assistant Commandant Recruitment 2026: How to apply

  • UPSC CAPF Assistant Commandant Recruitment 2026 भर्ती आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा।
  • अगर आप UPSC Portal पर पहले से रजिस्टर्ड नहीं हैं, तो पहले OTR का प्रोसेस पूरा करें।
  • इसके बाद एक registration number और password जनरेट हो जाएगा। इसकी मदद से पोर्टल पर फिर से Login करें।
  • फिर apply online वाले सेक्शन में आपको असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती का लिंक नजर आएगा, इस दौरान आपसे जो जानकारी मांगी जाती है वो ध्यानपूर्वक भर दें।
  • सभी डिटेल्स आपके Certificates के मुताबिक ही होनी चाहिए।
  • अब अपना latest photograph, हस्ताक्षर स्कैन करके अपलोड करें।
  • कैटेगिरी के मुचताबिक एप्लिकेशन फीस भरें और फॉर्म को ऑनलाइन फाइनली सब्मिट कर दें।

Important Links

Official NotificationClick Here
Apply LinkClick Here

Coclusion

यूपीएससी असिस्टेंट कमांडेंट की इस वैकेंसी के जरिए सबसे ज्यादा पद BSFऔर CRPF में हैं। आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। UPSC CAPF Assistant Commandant Recruitment 2026 भर्ती के जरिए बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी और एसएसबी के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में अप्लाई करना चाहते हैं, वो आयोग की वेबसाइट पर आखिरी तारीख 12 मार्च तक आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। ऐसे ही जानकारी भरी पोस्ट्स के लिए पेज को फॉलो करें और इस जानकारी को आगे अपने दोस्तों के साथ साँझा जरुर करें।

Leave a Comment

Join YouTube Join WhatsApp Join Telegram