UPSC CMS Recruitment 2026: अगर आपका सपना मेडिकल फील्ड में ऊंची पोस्ट पर सरकारी नौकरी हासिल करने का है, तो आप संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा (Combined Medical Service 2026) के लिए अप्लाई कर सकते हैं। UPSC ने इस भर्ती से जुड़ा Official Noification जारी कर दिया है। 11 March 2026 से फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जो कि 31 March 2026 तक जारी रहेगी। इस परीक्षा के जरिए Medical Officer, Assistant Division Medical Officer (ADMO), General Duty Medical Officer (GDMO) के 1300 से अधिक पदों पर उम्मीदवारों की भर्तियां की जाएंगी।
इच्छुक अभ्यर्थी UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन तरीके से आवेदन कर सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में इस भर्ती से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आधिकारिक अधिसूचना, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन फॉर्म भरते समय सभी निर्देशों का ध्यान रखें क्योंकि आपके द्वारा अधूरा या गलत भरा हुआ फॉर्म रद्द किया जा सकता है।
UPSC CMS Recruitment 2026: Overview
| Department | Union Public Service Commission (UPSC) |
| Post | Medical Officer, Assistant Division Medical Officer (ADMO), General Duty Medical Officer (GDMO) |
| Vacancy | 1358 |
| Mode Of Application | Online |
| Official Website | upsc.gov.in |
| Application Starts From | 11 March 2026 |
| Last Date | 31 March 2026 |
| Exam Date | 2 August 2026 |
| Qualification | Passed written and practical parts of final MBBS Examination |
UPSC CMS Recruitment 2026: Application Fee
UPSC CMS Recruitment 2026 के अंतर्गत General, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को ₹200 आवेदन शुल्क के रूप में भुगतान करना होगा। वहीं सभी महिला उम्मीदवारों, SC, ST तथा PwBD (Persons with Benchmark Disability) श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से पूर्णतः छूट दी गई है। ध्यान रहे कि OBC और EWS उम्मीदवारों को शुल्क में छूट नहीं दी गई है, इसलिए उन्हें निर्धारित ₹200 का शुल्क अनिवार्य रूप से जमा करना होगा। उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान Net Banking, Visa/Master/RuPay Credit Card, Debit Card या UPI के माध्यम से Online कर सकते हैं। एक बार जमा किया गया आवेदन शुल्क किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं किया जाएगा।
UPSC CMS Recruitment 2026: Age Limit
- UPSC CMS Recruitment 2026 के अंतर्गत Combined Medical Service Exam में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 32 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
- विशेष वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी। SC एवं ST उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट और OBC उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।
UPSC CMS Recruitment 2026: Important Dates
| Application Starts | 11 March 2026 |
| Last Date | 31 March 2026 |
| Exam Date | 1 August 2026 |
| Admit Card Issue | before the exam date |
| Representation Window on Question Paper | After The Exam |
| Helpline Operational Period | 11 March 2026 To 31 March 2026 |
UPSC CMS Recruitment 2026: Vacancy Post Wise
| Post | Vacancy |
| Medical Officers Grade in General Duty Medical Officers Sub-cadre of Central Health Service (CHS) | 864 |
| Assistant Divisional Medical Officer in the Railways | 450 |
| General Duty Medical Officer in New Delhi Municipal Council (NDMC) | 14 |
| General Duty Medical Officer Grade-II in Municipal Corporation of Delhi (MCD) | 30 |
UPSC CMS Recruitment 2026: Salary Level Wise
| Post | Level | Salary |
| Assistant Divisional Medical Officer (Railways) | Pay Matrix Level-10 | Rs. 56,100 – 1,77,500) + Non-Practising Allowance (NPA) |
| Medical Officers Grade – Central Health Service (CHS) | Pay Matrix Level-10 | Rs. 56,100 – 1,77,500 + NPA |
| General Duty Medical Officer – NDMC | Pay Matrix Level-10 | Rs. 56,100 – 1,77,500 + Restricted NPA |
| General Duty Medical Officer Grade-II – MCD | Pay Matrix Level-10 | 56,100 under 7th CPC + NPA |
UPSC CMS Recruitment 2026: Qualification
UPSC CMS Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से MBBS की अंतिम परीक्षा के Written and Practical दोनों भाग में पास होना आवश्यक है। हालांकि ऐसे उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं जो MBBS की अंतिम परीक्षा में शामिल हो चुके हैं या अभी शामिल होने वाले हैं। लेकिन उनका चयन प्रोविजनल (अस्थायी) माना जाएगा और यदि लिखित परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद आयोग द्वारा दिए गए 15 दिनों के भीतर पास होने का प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया गया, तो उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी। इसके अलावा जो उम्मीदवार अभी Compulsory Rotating Internship पूरी नहीं कर पाए हैं, वे परीक्षा में बैठने के लिए शैक्षणिक रूप से पात्र हैं, लेकिन नियुक्ति केवल इंटर्नशिप पूरी करने के बाद ही दी जाएगी।
UPSC CMS Recruitment 2026: Selection Process
UPSC CMS Recruitment 2026 के तहत उम्मीदवारों का चयन दो चरणों के आधार पर किया जाएगा। पहले चरण में Written Examination आयोजित की जाएगी, जो कुल 500 अंकों की होगी। इसके बाद सफल उम्मीदवारों को दूसरे चरण में पर्सनालिटी टेस्ट / इंटरव्यू (Personality Test / Interview) के लिए बुलाया जाएगा, जो 100 अंकों का होगा। इस प्रकार चयन प्रक्रिया के कुल 600 अंक निर्धारित किए गए हैं। आयोग को यह अधिकार है कि वह परीक्षा के किसी एक या दोनों पेपरों में न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स निर्धारित कर सके। अंतिम चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा और सफल उम्मीदवारों की नियुक्ति उनके प्राप्त अंकों और विभिन्न पदों के लिए दी गई प्राथमिकताओं (Preferences) के अनुसार की जाएगी
UPSC CMS Recruitment 2026: How To Apply
- UPSC CMS Recruitment 2026 के तहत आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर Online आवेदन करना होगा।
- पोर्टल पर चार मॉड्यूल (Account Creation, Universal Registration (URN Profile), Common Application Form (CAF), Examination Specific Module) पूरा करना अनिवार्य है।
- स्कैन की हुई फोटो, हस्ताक्षर, CAF भरते समय Live Photograph भी अपलोड करनी होगी। हस्ताक्षर सफेद कागज पर काली स्याही से एक के नीचे एक तीन बार करने होंगे और उसी को स्कैन करके Upload करना होगा।
- उम्मीदवारों को भविष्य के सभी संदर्भों के लिए इनमें से किसी एक फोटो आईडी को सुरक्षित रखना होगा. (आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या केंद्र/राज्य सरकार द्वारा जारी कोई अन्य फोटो पहचान पत्र)
- ₹200/- का आवेदन शुल्क Net Banking / Visa / Master / RuPay / Credit Card / Debit Card / UPI के माध्यम से ऑनलाइन जमा करना होगा।
Important Link
| Apply Online | Click Here |
| Official Notification | Click Here |
Conclusion
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र की पसंद सुनिश्चित करने के लिए अंतिम तिथि से पहले ही आवेदन करें, क्योंकि केंद्र पहले आवेदन–पहले आवंटन के आधार पर दिए जाएंगे। एक से अधिक आवेदन (Multiple Applications) न करें, क्योंकि एक ही उम्मीदवार द्वारा कई आवेदन करने पर सभी आवेदन रद्द कर दिए जाएंगे। आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी आयोग को भेजने की आवश्यकता नहीं है। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफल होंगे, उन्हें परिणाम घोषित होने के 15 दिनों के भीतर पोर्टल पर लॉगिन करके अपनी जानकारी अपडेट करनी होगी और शैक्षणिक योग्यता पास करने का प्रमाण अपलोड करना होगा, तभी वे Personality Test / Interview के लिए पात्र होंगे।
आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।