Reserve Bank of India Assistant Recruitment 2026: भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने वर्ष 2026 के लिए असिस्टेंट पदों पर बंपर भर्ती की घोषणा की है। जिसके तहत कुल 650 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 16 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और फार्म अप्लाइ करने की आखिरी तारीख 8 मार्च 2026 तय की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी भारतीय रिज़र्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाकर ऑनलाइन तरीके से आवेदन कर सकते हैं।
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक शानदार अवसर है। आज के इस आर्टिकल में भर्ती से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आधिकारिक अधिसूचना, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं। सटीक जानकरी पाने के लिए कृपया इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें।
Reserve Bank of India Assistant Recruitment 2026: Overview
| Department | Reserve Bank of India (RBI) |
| Post Name | Assistant |
| Vacancies | 650 |
| Mode of application | Online |
| Official website | rbi.org.in |
| Application Last Date | 8 March 2026 |
| Salary | ₹29,000- 78,640 |
| Age Limit | 20 to 28 years |
Reserve Bank of India Assistant Recruitment 2026: Eligibility
Reserve Bank of India Assistant Recruitment 2026 भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को Eligibility Criteria को ध्यानपूर्वक समझना बेहद आवश्यक है। पात्रता शर्तों को पूरा करने वाले अभ्यर्थी ही इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। RBI असिस्टेंट भर्ती 2026 के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता की पूरी जानकारी नीचे दी गई है।
- किसी भी विषय में Bachelor’s Degree का होना अनिवार्य है।
- कंप्यूटर पर वर्ड प्रोसेसिंग का ज्ञान होना चाहिए।
- संबंधित राज्य/ भर्ती कार्यालय की Local Language में Proficiency अनिवार्य।
- For Ex-servicemen Candidate: न्यूनतम 15 वर्ष की रक्षा सेवा पूरी की हो या पूर्व सैनिक के रूप में मान्यता प्राप्त होना चाहिए।
Reserve Bank of India Assistant Recruitment 2026: Age Limit
Reserve Bank of India Assistant Recruitment 2026 भर्ती के लिए उम्मीदवारों की Minimum Age 20 वर्ष और Maximum Age 28 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में विशेष छूट प्रदान की जाएगी। SC/ST वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष, जबकि OBC वर्ग को 3 वर्ष की छूट मिलेगी। PwBD (दिव्यांग) उम्मीदवारों के लिए सामान्य/EWS वर्ग को 10 वर्ष, OBC को 13 वर्ष और SC/ST को 15 वर्ष तक की आयु में छूट दी जाएगी। वहीं पूर्व सैनिकों (Ex-servicemen) को उनकी सेवा अवधि के बराबर आयु में छूट के साथ अतिरिक्त 3 वर्ष की छूट मिलेगी, बशर्ते अधिकतम आयु 50 वर्ष से अधिक न हो। इसके अलावा, विधवा और तलाकशुदा महिलाओं के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित है, जबकि SC/ST वर्ग की महिलाओं के लिए यह सीमा 40 वर्ष तक रखी गई है।
Reserve Bank of India Assistant Recruitment 2026: Important Dtaes
| Online Registration and Payment of Examination Fees | 16 February 2026 |
| Last Date for Online Registration and Payment | 8 March 2026 |
| Online Preliminary Test | 11 April 2026 |
| Online Main Test | 7 June 2026 |
Reserve Bank of India Assistant Recruitment 2026: Application Fee
Reserve Bank of India Assistant Recruitment 2026 भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। सामान्य, OBC और EWS वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹450/- + 18% GST निर्धारित किया गया है। वहीं SC / ST / PwBD / पूर्व सैनिक (EXS) उम्मीदवारों को केवल ₹50/- सूचना शुल्क + 18% GST का भुगतान करना होगा। RBI के कर्मचारी (RBI Staff) के लिए आवेदन शुल्क पूर्णतः निःशुल्क (Nil) रखा गया है। भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा।
Reserve Bank of India Assistant Recruitment 2026: Selection Process
Reserve Bank of India Assistant Recruitment 2026 भर्ती के अंतर्गत उम्मीदवारों का चयन Multi- step process के माध्यम से किया जाएगा। Selection के सभी चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों को ही नियुक्ति प्रदान की जाएगी।
- Preliminary Examination: यह एक ऑब्जेक्टिव प्रकार की परीक्षा होगी, जिसमें कुल 100 अंक होंगे और इसके लिए 60 मिनट का समय निर्धारित किया गया है।
- Main Examination: preliminary examination में सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। यह भी ऑब्जेक्टिव परीक्षा होगी, जिसमें कुल 200 अंक होंगे और समय अवधि 135 मिनट रहेगी।
- Language Proficiency Test (LPT): इस चरण में उम्मीदवारों की आवेदन किए गए राज्य की आधिकारिक/स्थानीय भाषा में दक्षता की जांच की जाएगी। यह परीक्षा केवल क्वालिफाइंग प्रकृति की होगी।
- Final Selection: उम्मीदवारों का अंतिम चयन मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा, बशर्ते वे LPT परीक्षा में उत्तीर्ण हों।
Reserve Bank of India Assistant Recruitment 2026: How to Apply
Reserve Bank of India Assistant Recruitment 2026 भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन आयोजित की जा रही है। अभ्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करते समय सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचा जा सके।
- उम्मीदवारों को 8 March 2026 या उससे पहले Online आवेदन करना अनिवार्य है।
- उम्मीदवार RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
- Application Form में personal, educational और contact details सही और सावधानीपूर्वक भरें।
- आवश्यक दस्तावेज जैसे photograph, signature और certificates निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
- यदि लागू हो, तो आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।
- फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी Details की अच्छी तरह जांच कर लें।
- भरे हुए application का प्रिंटआउट निकाल लें या उसकी कॉपी सुरक्षित रख लें।
Important Links
| Official Notification | Click Here |
| Apply Link | Click Here |
Conclusion
Reserve Bank of India Assistant Recruitment 2026 भर्ती अहमदाबाद, बेंगलुरु, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर और लखनऊ, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना और तिरुवनंतपुरम सहित कई Offices में वितरित की गई हैं। बैंक अपनी आवश्यकताओं के अनुसार vacancies की संख्या में बदलाव कर सकता है। आवेदन प्रक्रिया 16 फरवरी 2026 से शुरू हुई और application form जमा करने और परीक्षा शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 8 मार्च 2026 है।
आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। इस जानकारी को आगे अपने दोस्तों के साथ साँझा जरुर करें और ऐसे ही जानकारी भरी पोस्ट्स के लिए पेज को फॉलो जरूर करें।