UP Free Tablet Yojana: उत्तर प्रदेश में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार की स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत योग्य विद्यार्थियों को मुफ्त टैबलेट दिए जा रहे हैं। इस योजना का उद्देश्य छात्रों को पढ़ाई, ऑनलाइन कोर्स, प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार से जुड़ी जानकारी के लिए डिजिटल साधन उपलब्ध कराना है।
वर्ष 2026-27 के लिए सरकार ने 25 लाख अतिरिक्त टैबलेट खरीदने की मंजूरी दी है। 15 नवंबर 2026 से नए चरण के टैबलेट वितरण कार्यक्रम की शुरुआत भी की गई है।
इस योजना का लाभ Graduation, Post Graduation, Diploma, ITI, Skill Development, Paramedical और अन्य पात्र कोर्स में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को मिल सकता है। सबसे जरूरी बात यह है कि आमतौर पर छात्रों को अलग से कोई ऑनलाइन आवेदन फॉर्म नहीं भरना होता। उनकी जानकारी संबंधित कॉलेज या संस्थान DigiShakti Portal पर भेजता है।
इस लेख में UP Free Tablet Yojana 2026 की पात्रता, टैबलेट पाने की प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज, Aadhaar e-KYC और अपना नाम चेक करने का तरीका। बिल्कुल आसान भाषा में बताई गई है, इसलिए लेख को पूरा देखें उसके बाद प्रक्रिया को अपनाएं।
UP Free Tablet Yojana 2026 – Overview
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| योजना का नाम | UP Free Tablet Yojana |
| सरकारी योजना का नाम | स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना |
| राज्य | उत्तर प्रदेश |
| योजना का उद्देश्य | विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ना |
| लाभ | मुफ्त टैबलेट |
| 2026-27 का लक्ष्य | 25 लाख टैबलेट |
| लाभार्थी | पात्र विद्यार्थी और युवा |
| ऑफिसियल पोर्टल | https://digishakti.up.gov.in/ |
UP Free Tablet Yojana 2026 क्या है?
UP Free Tablet Yojana उत्तर प्रदेश सरकार की एक योजना है, जिसे स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के नाम से चलाया जाता है। इसकी शुरुआत युवाओं को पढ़ाई और रोजगार से जुड़ी जानकारी के लिए डिजिटल साधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई थी।
इस योजना के तहत सरकार पात्र विद्यार्थियों को मुफ्त टैबलेट देती है, ताकि वे घर बैठे ऑनलाइन पढ़ाई कर सकें और नई-नई चीजें सीख सकें।
पहले इस योजना के तहत टैबलेट और स्मार्टफोन दोनों दिए जाते थे। लेकिन जुलाई 2025 में राज्य मंत्रिमंडल ने आगे के वितरण में स्मार्टफोन की जगह टैबलेट देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।
अब वर्ष 2026-27 में सरकार 25 लाख अतिरिक्त टैबलेट वितरित करने की तैयारी कर चुकी है। पिछले पांच वर्षों में इस योजना से 60 लाख से अधिक युवा लाभान्वित हो चुके हैं।
UP Free Tablet Yojana 2026 Latest Update
इस योजना को लेकर वर्ष 2026 में एक बड़ा अपडेट आया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने 25 लाख अतिरिक्त टैबलेट खरीदने की मंजूरी दी है। इसके लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में ₹2,374.60 करोड़ का बजट प्रावधान किया गया है।
इसके बाद नवंबर 2026 में लखनऊ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल से नए टैबलेट वितरण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस कार्यक्रम में लखनऊ, हरदोई, सीतापुर और उन्नाव के शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों के शामिल होने की जानकारी दी गई थी।
इसलिए अगर आप भी किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या प्रशिक्षण संस्थान में पढ़ाई कर रहे हैं, तो अपने संस्थान से इस योजना में अपना नाम शामिल होने की जानकारी जरूर लें।
UP Free Tablet Yojana के तहत क्या-क्या फायदे मिलेंगे?
इस योजना का सबसे बड़ा फायदा यह है कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए टैबलेट खरीदने पर पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे। इसके अलावा भी कई तरह से यह उनके काम आ सकता है।
- 1. ऑनलाइन पढ़ाई करने में मदद: विद्यार्थी टैबलेट के माध्यम से ऑनलाइन क्लास कर सकते हैं और अपनी पढ़ाई से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
- 2. डिजिटल किताबें और नोट्स: टैबलेट की मदद से विद्यार्थी ई-बुक, PDF नोट्स और दूसरे पढ़ाई के सामान का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- 3. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले विद्यार्थी ऑनलाइन क्लास और परीक्षा से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
- 4. नई स्किल सीखने का मौका: विद्यार्थी कंप्यूटर, डिजिटल स्किल और दूसरे रोजगार से जुड़े कोर्स ऑनलाइन सीख सकते हैं।
- 5. रोजगार की जानकारी: टैबलेट के माध्यम से सरकारी और निजी नौकरियों की जानकारी प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
- 6. डिजिटल कोर्स की सुविधा: टैबलेट में शैक्षणिक सामग्री और ऑनलाइन कोर्स उपलब्ध कराने की व्यवस्था है। इससे विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के साथ नई स्किल भी सीख सकते हैं।
UP Free Tablet Yojana Eligibility – पात्रता
अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपको कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होंगी।
- विद्यार्थी किसी पात्र शैक्षणिक संस्थान या प्रशिक्षण कार्यक्रम में पढ़ाई कर रहा हो।
- विद्यार्थी का नाम संबंधित कॉलेज या संस्थान में दर्ज होना चाहिए।
- कॉलेज या संस्थान योजना के लिए पात्र होना चाहिए।
- विद्यार्थी का नाम संस्थान द्वारा DigiShakti Portal पर भेजा जाना चाहिए।
- टैबलेट प्राप्त करने से पहले निर्धारित Aadhaar e-KYC प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
- आधार कार्ड और संस्थान के रिकॉर्ड में नाम, जन्मतिथि और अन्य जरूरी जानकारी सही होनी चाहिए।
किन विद्यार्थियों को मिल सकता है मुफ्त टैबलेट?
इस योजना में अलग-अलग विभागों से जुड़े शिक्षण और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के पात्र विद्यार्थियों को शामिल किया जा सकता है।
- Graduation करने वाले विद्यार्थी।
- Post Graduation करने वाले विद्यार्थी।
- Diploma कोर्स के छात्र।
- Polytechnic के विद्यार्थी।
- ITI के विद्यार्थी।
- Skill Development कोर्स करने वाले युवा।
- Paramedical और Nursing के विद्यार्थी।
- Technical Education के विद्यार्थी।
- अन्य पात्र प्रशिक्षण कार्यक्रमों में शामिल युवा।
इनके अलावा संबंधित विभागों द्वारा तय किए गए दूसरे पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को भी योजना में शामिल किया जा सकता है।
क्या UP Free Tablet Yojana के लिए आयु और आय सीमा है?
इस योजना के लिए पात्रता मुख्य रूप से विद्यार्थी के कोर्स, संस्थान में नामांकन और संबंधित विभाग के नियमों पर निर्भर करती है।
योजना की उपलब्ध जानकारी में कोई एक समान पारिवारिक आय सीमा या सभी विद्यार्थियों के लिए एक निश्चित आयु सीमा नहीं बताई गई है। इसलिए आवेदन से पहले अपने कॉलेज के नोडल अधिकारी से पात्रता की जानकारी जरूर लें।
UP Free Tablet Yojana के लिए जरूरी दस्तावेज
इस योजना में विद्यार्थियों की जानकारी कॉलेज या संस्थान द्वारा DigiShakti Portal पर भेजी जाती है। इसके लिए सामान्य रूप से निम्नलिखित दस्तावेज और जानकारी की जरूरत हो सकती है।
- आधार कार्ड।
- कॉलेज या संस्थान का पहचान पत्र।
- Enrollment Number या रजिस्ट्रेशन नंबर।
- वर्तमान कोर्स में प्रवेश का प्रमाण।
- चालू मोबाइल नंबर।
- आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी।
- पिछली कक्षा की मार्कशीट, यदि संस्थान मांगे।
- पासपोर्ट साइज फोटो, यदि संस्थान मांगे।
UP Free Tablet Yojana Online Apply 2026 कैसे करें?
बहुत से विद्यार्थियों के मन में सवाल है कि इस योजना के लिए ऑनलाइन फॉर्म कहां से भरना होगा। यहां एक जरूरी बात समझ लें।
इस योजना में सामान्य तौर पर विद्यार्थियों के लिए अलग से कोई व्यक्तिगत ऑनलाइन आवेदन फॉर्म नहीं होता। संबंधित कॉलेज या शिक्षण संस्थान पात्र विद्यार्थियों की जानकारी DigiShakti Portal पर अपलोड करता है।
इसलिए आपको नीचे दी गई प्रक्रिया अपनानी होगी।
- Step 1: सबसे पहले अपने कॉलेज या शिक्षण संस्थान में संपर्क करें।
- Step 2: कॉलेज के नोडल अधिकारी से पूछें कि आपका नाम UP Free Tablet Yojana के लिए भेजा गया है या नहीं।
- Step 3: अगर आपका नाम अभी तक नहीं भेजा गया है, तो जरूरी जानकारी और दस्तावेज कॉलेज में जमा करें।
- Step 4: इसके बाद संस्थान पात्र विद्यार्थियों की जानकारी DigiShakti Portal पर अपलोड करेगा।
- Step 5: पोर्टल पर आपका रिकॉर्ड उपलब्ध होने के बाद Aadhaar e-KYC की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
- Step 6: e-KYC और दूसरे जरूरी सत्यापन पूरे होने के बाद आपकी जानकारी आगे की जांच के लिए भेजी जाएगी।
- Step 7: अंतिम चयन और टैबलेट वितरण की जानकारी कॉलेज या संस्थान के माध्यम से दी जाएगी।
इस प्रकार आप UP Free Tablet Yojana के लिए अपनी पात्रता की जांच और जरूरी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
DigiShakti Portal पर अपना नाम कैसे चेक करें?
अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका नाम फ्री टैबलेट योजना की सूची में शामिल है या नहीं, तो DigiShakti Portal पर उपलब्ध सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- सबसे पहले DigiShakti Portal खोलें।
- पोर्टल पर Student Details या Search Student Details का विकल्प देखें।
- अपने विश्वविद्यालय या कॉलेज का नाम चुनें।
- अपना Enrollment Number दर्ज करें।
- Search विकल्प पर क्लिक करें।
- अगर आपका रिकॉर्ड पोर्टल पर उपलब्ध है, तो स्क्रीन पर संबंधित जानकारी दिखाई देगी।
अगर आपका नाम नहीं दिखाई देता है, तो परेशान न हों। सबसे पहले अपने कॉलेज के नोडल अधिकारी से संपर्क करें। हो सकता है कि संस्थान ने अभी आपका डेटा पोर्टल पर अपलोड न किया हो।
Free Tablet e-KYC कैसे करें?
टैबलेट प्राप्त करने से पहले पात्र विद्यार्थियों को निर्धारित आधार सत्यापन प्रक्रिया पूरी करनी होती है। इसे Aadhaar e-KYC कहा जाता है।
इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले विद्यार्थी DigiShakti Portal पर जाएं।

- वहां उपलब्ध e-KYC through Meri Pahchan विकल्प को खोलें।
- अपने कॉलेज या विश्वविद्यालय का नाम चुनें।
- Enrollment Number दर्ज करें, कैप्चा को भरें और Nationality को India सेलेक्ट करके अपना रिकॉर्ड Search पर क्लिक करके खोजें।

- इसके बाद Meri Pahchan या e-Pramaan पोर्टल पर आगे बढ़ें।
- आधार से जुड़े मोबाइल नंबर या ईमेल पर आने वाले OTP से सत्यापन पूरा करें।
- आपकी जानकारी सही होने पर Aadhaar e-KYC Status में Verified दिखाई दे सकता है।
अगर e-KYC Failed दिखाई देता है, तो आधार कार्ड और कॉलेज के रिकॉर्ड में नाम, जन्मतिथि या लिंग की जानकारी जांचें। किसी भी गलती को ठीक करवाने के बाद दोबारा e-KYC करें।
UP Free Tablet Yojana 2026 की लिस्ट कैसे चेक करें?
अगर आप योजना के तहत चुने गए विद्यार्थियों की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए तरीके अपनाएं।
- अपने कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट चेक करें।
- कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर जारी सूचना देखें।
- DigiShakti Portal पर अपनी जानकारी खोजें।
- कॉलेज के नोडल अधिकारी से संपर्क करें।
- कॉलेज की ओर से भेजे गए SMS या ईमेल को चेक करें।
योजना के तहत टैबलेट का वितरण संस्थान और संबंधित विभाग की प्रक्रिया के अनुसार किया जाता है। इसलिए किसी अनजान वेबसाइट पर दिखाई गई सूची को अंतिम सरकारी सूची न मानें।
UP Free Tablet Yojana के तहत टैबलेट कब मिलेगा?
इस योजना में सभी विद्यार्थियों को एक ही दिन टैबलेट नहीं दिया जाता। टैबलेट का वितरण अलग-अलग कॉलेजों और जिलों में उपलब्धता तथा सत्यापन के आधार पर किया जाता है।
सबसे पहले कॉलेज विद्यार्थियों की जानकारी पोर्टल पर अपलोड करता है। इसके बाद आधार e-KYC और दूसरे जरूरी सत्यापन पूरे होते हैं। चयन की प्रक्रिया पूरी होने पर संबंधित संस्थान विद्यार्थियों को टैबलेट वितरण की जानकारी देता है। इसलिए अपने कॉलेज के नोटिस बोर्ड और आधिकारिक सूचना पर नजर बनाए रखें।
Important Links
| Update E-KYC | Click Here |
| Free Tablet List | Click Here |
| Official Website | Click Here |
निष्कर्ष
UP Free Tablet Yojana 2026 उत्तर प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए एक अच्छी पहल है। इस योजना के माध्यम से योग्य छात्रों को मुफ्त टैबलेट देकर डिजिटल पढ़ाई, ऑनलाइन कोर्स और रोजगार से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने में मदद की जा रही है।
अगर आप Graduation, Post Graduation, Diploma, ITI या किसी दूसरे पात्र कोर्स में पढ़ाई कर रहे हैं, तो अपने कॉलेज में जाकर योजना की जानकारी जरूर लें। अपना नाम DigiShakti Portal पर चेक करें और जरूरत पड़ने पर Aadhaar e-KYC पूरा करें।
सबसे जरूरी बात यह है कि इस योजना के लिए किसी अनजान वेबसाइट पर पैसे देकर आवेदन न करें। पात्र विद्यार्थियों की जानकारी संबंधित संस्थान के माध्यम से भेजी जाती है।
FAQ – UP Free Tablet Yojana 2026
UP Free Tablet Yojana 2026 क्या है?
यह उत्तर प्रदेश सरकार की स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना है। इसके तहत पात्र विद्यार्थियों को पढ़ाई और डिजिटल शिक्षा के लिए मुफ्त टैबलेट दिए जाते हैं।
UP Free Tablet Yojana के तहत कितने टैबलेट दिए जाएंगे?
वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने 25 लाख अतिरिक्त टैबलेट खरीदने और वितरित करने की मंजूरी दी है।
UP Free Tablet Yojana का लाभ किन छात्रों को मिलेगा?
Graduation, Post Graduation, Diploma, Polytechnic, ITI, Skill Development, Paramedical, Nursing और दूसरे पात्र कोर्स में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सकता है।
DigiShakti Portal पर अपना नाम कैसे चेक करें?
DigiShakti Portal पर जाकर अपने विश्वविद्यालय या कॉलेज का नाम और Enrollment Number दर्ज करके उपलब्ध Student Details सुविधा से जानकारी खोज सकते हैं।
क्या फ्री टैबलेट पाने के लिए आधार e-KYC जरूरी है?
हां, टैबलेट प्राप्त करने से पहले निर्धारित Aadhaar e-KYC प्रक्रिया पूरी करनी होती है।
UP Free Tablet Yojana की लिस्ट कहां मिलेगी?
विद्यार्थी DigiShakti Portal पर अपनी जानकारी चेक कर सकते हैं। इसके अलावा कॉलेज के नोटिस बोर्ड और आधिकारिक सूचना से भी चयन की जानकारी मिल सकती है।









