Tata Capital Pankh Scholarship 2026-27: ₹18,000 Scholarship, Check Eligibility, Qualification, Required Documents And More Details

Photo of author

Poonam Dubey

Last Updates: September 23, 2026

share Share

Tata Capital Pankh Scholarship 2026-27

Tata Capital Pankh Scholarship 2026-27: इस स्कॉलरशिप के तहत पढ़ाई कर रहे योग्य छात्रों को आर्थिक मदद दी जाएगी। यह स्कॉलरशिप ऐसे होनहार छात्रों के लिए सुनहरा मौका लेकर आई है, जो आर्थिक परेशानी के कारण अपनी पढ़ाई जारी रखने में मुश्किल महसूस कर रहे हैं। इस योजना का लाभ कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्रों के साथ-साथ ग्रेजुएशन, पॉलिटेक्निक, डिप्लोमा और ITI कोर्स करने वाले विद्यार्थी भी उठा सकते हैं। अगर आप भी इन कक्षाओं या कोर्स में पढ़ाई कर रहे हैं और स्कॉलरशिप की पात्रता पूरी करते हैं, तो Tata Capital Pankh Scholarship 2026-27 आपके लिए आर्थिक सहायता पाने का एक मौका हो सकता है। इससे छात्रों को अपनी पढ़ाई जारी रखने और शिक्षा से जुड़े खर्चों का बोझ कम करने में मदद मिल सकती है।

आज के इस आर्टिकल में इस स्कॉलरशिप से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं।

Tata Capital Pankh Scholarship 2026-27: Overview

Name Of The ScholarshipTata Capital Pankh Scholarship Program 2026-27
OrganizationTata Capital Limited
Scholarship TypeMerit-cum-Means Based
Academic Session2026-27
Mode of ApplicationOnline
Official Websitebuddy4study.com
Last Date26 October 2026
BeneficiaryClass 11–12 Students, General Graduation / Polytechnic / Diploma / ITI Students
Scholarship AmountUp to ₹18,000
Who Can ApplyAll Over India

Tata Capital Pankh Scholarship 2026-27: Important Dates

Notification ReleaseSeptember 2026
Application StatusRunning Currently
Last Date26 October 2026

Tata Capital Pankh Scholarship 2026-27:  Objective

Tata Capital Pankh Scholarship 2026-27 का उद्देश्य सिर्फ आर्थिक मदद देना ही नहीं, बल्कि जरूरतमंद छात्रों को अपनी पढ़ाई बिना किसी बड़ी आर्थिक रुकावट के जारी रखने का अवसर देना है। इसके तहत अलग-अलग कक्षाओं और कोर्स में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को शिक्षा से जुड़े खर्चों के लिए सहायता दी जाती है।

  • Tata Capital Pankh Scholarship 2026-27 का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के होनहार छात्रों को पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद देना है।
  • इस स्कॉलरशिप के तहत 11वीं-12वीं, ग्रेजुएशन, पॉलिटेक्निक, डिप्लोमा और ITI में पढ़ने वाले पात्र छात्रों को सहायता दी जाती है।
  • स्कॉलरशिप में लड़कियों, दिव्यांग छात्रों, अनाथ बच्चों, सिंगल-पैरेंट परिवारों और SC/ST वर्ग के विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जाती है।
  • इसका मकसद जरूरतमंद छात्रों को आगे की पढ़ाई जारी रखने और बेहतर शिक्षा के अवसर पाने में मदद करना है।

Tata Capital Pankh Scholarship 2026-27: Category Wise Scholarship

Tata Capital Pankh Scholarship 2026-27 में मिलने वाली आर्थिक सहायता सभी छात्रों के लिए एक जैसी नहीं है। छात्र किस कक्षा या कोर्स में पढ़ रहा है और उसकी पढ़ाई का स्तर क्या है, इसके आधार पर स्कॉलरशिप की राशि तय की जाती है। 11वीं-12वीं के छात्रों से लेकर ग्रेजुएशन, पॉलिटेक्निक, डिप्लोमा और ITI करने वाले विद्यार्थियों को अलग-अलग राशि मिल सकती है। इसकी जानकारी नीचे दी गई है।

For Class 11th- 12th Students

Marks Scholarship Amount (Per Year)
60% – 80%Up to 80% of tuition/course fees or ₹10,000
Above 80% – 90%Up to 90% of tuition/course fees or ₹12,000
Above 90%Up to 100% of tuition/course fees or ₹15,000

For General Graduation /Polytechnic /Diploma /ITI Students

Marks Scholarship Amount  (Per Year)
60% – 80%Up to 80% of tuition/course fees or ₹12,000 (whichever is less)
Above 80% – 90%Up to 90% of tuition/course fees or ₹15,000 (whichever is less)
Above 90%Up to 100% of tuition/course fees or ₹18,000 (whichever is less)

Tata Capital Pankh Scholarship 2026-27: Required Documents

Tata Capital Pankh Scholarship 2026-27 में आवेदन करने से पहले छात्रों को जरूरी कागजात तैयार कर लेने चाहिए। आवेदन के दौरान इन दस्तावेजों से छात्र की पहचान, पढ़ाई, पारिवारिक आय और बैंक की जानकारी की जांच की जा सकती है।

  • पहचान पत्र: आधार कार्ड या कोई अन्य वैध फोटो आईडी।
  • पासपोर्ट साइज फोटो: हाल ही की पासपोर्ट साइज फोटो।
  • आय प्रमाण पत्र: सरकारी आय प्रमाण पत्र, Form 16A, सैलरी स्लिप आदि।
  • पढ़ाई का प्रमाण: स्कूल/कॉलेज ID कार्ड या बोनाफाइड सर्टिफिकेट।
  • फीस की रसीद: वर्तमान शैक्षणिक वर्ष की फीस रसीद।
  • बैंक की जानकारी: छात्र या माता-पिता की बैंक पासबुक की कॉपी अथवा कैंसल चेक।
  • पिछली कक्षा की मार्कशीट: पिछली कक्षा या सेमेस्टर की मार्कशीट/ग्रेड कार्ड।
  • जाति प्रमाण पत्र: SC/ST श्रेणी के छात्रों के लिए, अगर लागू हो।
  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र: दिव्यांग (PwD) छात्रों के लिए, अगर लागू हो।

Tata Capital Pankh Scholarship 2026-27: Eligibility criteria

For Class 11th- 12th Students:

  • आवेदक छात्र भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • पिछली कक्षा में कम से कम 60% अंक प्राप्त किए हों।
  • छात्र किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 11वीं या 12वीं में पढ़ाई कर रहा हो।
  • आवेदक के परिवार की वार्षिक आय ₹4 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • Tata Capital और Buddy4Study के कर्मचारियों के बच्चे इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन नहीं कर सकते।

For General Graduation /Polytechnic /Diploma /ITI Students:

  • छात्र ग्रेजुएशन (B.Com, B.Sc, B.A आदि), डिप्लोमा या ITI कोर्स में पढ़ाई कर रहा हो।
  • आवेदक छात्र भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • पिछली कक्षा या सेमेस्टर में कम से कम 60% अंक प्राप्त किए हों।
  • परिवार की वार्षिक आय ₹4 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • Tata Capital और Buddy4Study के कर्मचारियों के बच्चे इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन नहीं कर सकते।

Tata Capital Pankh Scholarship 2026-27: How To Apply

  • सबसे पहले Buddy4Study की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर “Search Scholarship and other education funding opportunities” वाले सेक्शन में जाएं।
  • यहां “Tata Capital Pankh Scholarship Program” लिखकर सर्च करें।
  • अपनी पढ़ाई के अनुसार Class 11 and 12 Students या General Graduation / Polytechnic / Diploma / ITI Students वाला विकल्प चुनें।
  • संबंधित स्कॉलरशिप के सामने दिए गए “Apply Now” बटन पर क्लिक करें।
  • अगर आपका Buddy4Study पर अकाउंट नहीं है, तो “Create an account” पर क्लिक करके नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल जैसी जानकारी से रजिस्ट्रेशन करें। Google अकाउंट से भी साइन अप किया जा सकता है।
  • अकाउंट बनने के बाद लॉगिन करें और “Check Your Eligibility” फॉर्म भरकर अपनी पात्रता जांचें।
  • पात्र पाए जाने पर आवेदन फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक, पारिवारिक और बैंक संबंधी जानकारी दर्ज करें।
  • इसके बाद जरूरी दस्तावेज जैसे मार्कशीट, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक कागजात अपलोड करें।
  • आवेदन फॉर्म में भरी गई सभी जानकारी को एक बार ध्यान से जांच लें।
  • सब कुछ सही होने पर “Submit” बटन पर क्लिक करके आवेदन जमा कर दें।
  • आवेदन जमा होने के बाद रसीद/आवेदन की कॉपी डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

Important Link

Apply LinkClick Here
Official WebsiteClick Here

Conclusion

Tata Capital Pankh Scholarship 2026-27 आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के उन छात्रों के लिए मददगार हो सकती है, जो अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं। कक्षा 11वीं-12वीं से लेकर ग्रेजुएशन, पॉलिटेक्निक, डिप्लोमा और ITI के पात्र छात्र इसका लाभ ले सकते हैं। आवेदन करने से पहले अपनी पात्रता और जरूरी दस्तावेजों की जांच जरूर कर लें और फॉर्म में सभी जानकारी सही भरें। इससे आवेदन प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी से बचा जा सकता है।

आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।

FAQ’s

Q1). Tata Capital Pankh Scholarship 2026-27 क्या है?
Ans: यह आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के होनहार छात्रों को पढ़ाई जारी रखने में मदद देने वाली स्कॉलरशिप है।

Q2). इस स्कॉलरशिप का लाभ कौन उठा सकता है?
Ans: कक्षा 11वीं-12वीं, ग्रेजुएशन, पॉलिटेक्निक, डिप्लोमा और ITI में पढ़ने वाले पात्र छात्र आवेदन कर सकते हैं।

Q3). आवेदन के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी हैं?
Ans: आधार कार्ड, फोटो, पिछली कक्षा की मार्कशीट, आय प्रमाण पत्र, फीस रसीद, एडमिशन प्रूफ और बैंक अकाउंट की जानकारी जैसे दस्तावेज मांगे जा सकते हैं।

Q4). क्या SC/ST छात्रों के लिए कोई विशेष प्रावधान है?
Ans: हां, पात्रता के अनुसार SC/ST छात्रों को प्राथमिकता दी जा सकती है। इसके लिए जाति प्रमाण पत्र देना पड़ सकता है।

Q5). क्या Tata Capital के कर्मचारियों के बच्चे आवेदन कर सकते हैं?
Ans: नहीं, Tata Capital और Buddy4Study के कर्मचारियों के बच्चे इस स्कॉलरशिप के लिए पात्र नहीं हैं।

Leave a Comment

Join YouTube Join WhatsApp Join Telegram