SSC CHT Recruitment 2026: Check Notification, Age Limit, Eligibility Criteria, Selection Process And How To Apply?

Photo of author

Poonam Dubey

Last Updates: April 26, 2026

share Share

SSC CHT Recruitment 2026: हिंदी और अंग्रेजी अनुवाद में अच्छी पकड़ रखने वाले तथा स्थायी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए शानदार अवसर है। Staff Selection Commission (SSC) ने Combined Hindi Translators (CHT) भर्ती 2026 के लिए Official Notification जारी कर दिया है। यह भर्ती अभियान भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में ग्रुप ‘B’ नॉन-गजेटेड पदों जैसे जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर (JHT), जूनियर ट्रांसलेटर (JT), सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर (SHT) और ट्रांसलेशन ऑफिसर के पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित किया जा रहा है।

23 April 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार, इच्छुक उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग के पात्र उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों के पास हिंदी या अंग्रेजी विषय में मास्टर डिग्री के साथ आवश्यक अनुवाद डिप्लोमा या संबंधित कार्य अनुभव होना चाहिए। इच्छुक उम्मीदवार 23 April 2026 से 14 May 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।आज के इस आर्टिकल में इस भर्ती से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आधिकारिक अधिसूचना, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं।

SSC CHT Recruitment 2026: Overview

DepartmentStaff Selection Commission (SSC), Government of India
Post NamesJunior Hindi Translator (JHT), Junior Translation Officer (JTO), Junior Translator (JT), Senior Hindi Translator (SHT), Senior Translation Officer (STO)
Vacancy84
Post CategoryGroup ‘B’ Non-Gazetted
QualificationMaster’s degree in Hindi/English with translation diploma or experience
Mode Of ApplicationOnline
Official Websitessc.gov.in
Application Starts23 April 2026
Last Date to Apply14 May 2026

SSC CHT Recruitment 2026: Important Dates

Notification Out23 April 2026
Application Starts23 April 2026
Last Date14 May 2026
Fee Payment15 May 2026
Correction Window19 May 2026 to 20 May 2026
Paper-I CBTAugust – September 2026

SSC CHT Recruitment 2026: Application Fee

  • SSC CHT Recruitment 2026 के लिए आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों हेतु ₹100 निर्धारित किया गया है।
  • वहीं एससी, एसटी, PwBD श्रेणी के अभ्यर्थियों तथा सभी महिला उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है।
  • शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा, जिसमें UPI, Debit Card और Net Banking जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।

SSC CHT Recruitment 2026: Age Limit

  • SSC CHT Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है।
  • अभ्यर्थी का जन्म 2 August 1996 से पहले तथा 1 August 2008 के बाद नहीं होना चाहिए।
  • आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट भी प्रदान की जाएगी।
  • एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष, ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष तथा PwBD उम्मीदवारों को अधिकतम 15 वर्ष तक की आयु छूट दी जाएगी।

SSC CHT Recruitment 2026: Eligibility Post Wise

PostQualification
For Junior Levelहिंदी और अंग्रेजी में Master’s Degree या अंग्रेजी और हिंदी में Master’s Degreeया किसी भी विषय में Master’s Degree जिसमें हिंदी और अंग्रेजी विषय होंसाथ ही Translation में डिप्लोमा/प्रमाणपत्र या 2 वर्ष का अनुभव
For Senior Levelउपरोक्त दी गई योग्यता के ही समान योग्यता साथ ही 3 वर्ष का Translation Experience

SSC CHT Recruitment 2026: Selection Process

  • SSC CHT Recruitment 2026 की चयन प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की जाएगी।
  • पहले चरण में Paper-I (Computer Based Test) होगा, जिसमें Objective Type Questions पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में General Hindi और General English विषय शामिल होंगे। कुल 200 प्रश्न होंगे और प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू रहेगी।
  • दूसरे चरण में Paper-II (Descriptive Exam) आयोजित होगा, जिसमें Hindi से English और English से Hindi Translation के साथ Essay Writing कराया जाएगा।
  • अंतिम मेरिट सूची दोनों पेपरों में उम्मीदवार के संयुक्त प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जाएगी।

SSC CHT Recruitment 2026: How To Apply

  • SSC CHT Recruitment 2026 के तहत आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं और One-Time Registration (OTR) पूरा करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
  • Live Exam टैब में जाकर “Combined Hindi Translators Examination, 2026” के सामने Apply पर क्लिक करें।
  • अपनी शैक्षणिक योग्यता, अतिरिक्त जानकारी (ESM/आयु में छूट) और परीक्षा केंद्र की प्राथमिकताएं (अधिकतम 3 केंद्र) भरें।
  • दिए गए निर्देशों के अनुसार webcam/mobile से लाइव फोटो कैप्चर करें (कैप, मास्क या चश्मा न पहनें)।
  • स्कैन किया हुआ हस्ताक्षर JPEG/JPG फॉर्मेट में अपलोड करें (साइज 10-20 KB।
  • PwBD/PwD उम्मीदवारों को लागू होने पर Annexure-I/IA/X/XI के अनुसार दिव्यांगता प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा।
  • आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक Preview करें, घोषणा (Declaration) पूरी करें और 14 May 2026 रात 11:00 बजे से पहले सबमिट करें।
  • आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) BHIM UPI, Net Banking या Debit Card से 15 May 2026 रात 11:00 बजे तक जमा करें।
  • भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।

Important Link

Apply LinkClick Here
Official NotificationClick Here

Conclusion

इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें। प्रत्येक उम्मीदवार केवल एक ही ऑनलाइन आवेदन कर सकता है, एक से अधिक आवेदन करने पर सभी आवेदन रद्द कर दिए जाएंगे। उम्मीदवार का नाम, जन्मतिथि, पिता का नाम और माता का नाम मैट्रिकुलेशन प्रमाण पत्र के अनुसार बिल्कुल समान होना चाहिए।

आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।

Leave a Comment

Join YouTube Join WhatsApp Join Telegram