Indian Air Force Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर है। Indian Air Force ने Group C सिविलियन भर्ती 2026 के लिए Official Notification जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत पूरे भारत में कुल 47 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 2 May 2026 से 1 June 2026 तक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र भारतीय वायु सेना की आधिकारिक वेबसाइट indianairforce.nic.in से डाउनलोड कर निर्धारित पते पर भेजना होगा। आज के इस आर्टिकल में इस भर्ती से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आधिकारिक अधिसूचना, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं।
भारतीय वायु सेना के विभिन्न एयर फोर्स स्टेशन और यूनिट्स में ग्रुप ‘C’ सिविलियन पदों पर सीधी भर्ती के लिए आयोजित की जा रही है। भर्ती प्रक्रिया HQ Maintenance Command, HQ Training Command, HQ Central Air Command, HQ Western Air Command, HQ Eastern Air Command, HQ South Western Air Command, HQ Southern Air Command तथा स्वतंत्र यूनिट्स के अंतर्गत की जाएगी। इस भर्ती के माध्यम से देशभर के विभिन्न एयर फोर्स प्रतिष्ठानों में योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
Indian Air Force Recruitment 2026: Overview
| Department | Indian Air Force (IAF) |
| Post | Lower Division Clerk (LDC), Hindi Typist, Civilian Mechanical Transport Driver – Ordinary Grade (CMTD) |
| Vacancy | 47 |
| Post Group | Group ‘C’ Civilian Posts |
| Mode Of Application | Offline |
| Official Website | indianairforce.nic.in |
| Application Starts From | 2 May 2026 |
| Last Date | 1 June 2026 |
Indian Air Force Recruitment 2026: Important Dates
| Advertisement Publication Date | 2 May 2026 |
| Application Starts | 2 May 2026 |
| Last Date | 1 June 2026 |
Indian Air Force Recruitment 2026: Age Limit
- Indian Air Force Recruitment 2026 के लिए सभी पदों पर उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है।
- आयु सीमा की गणना आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी।
- आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के वर्तमान नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।
- हालांकि, SC/ST/OBC वर्ग के वे अभ्यर्थी जो अनारक्षित पदों के लिए आवेदन करेंगे, उन्हें आयु सीमा में किसी प्रकार की छूट का लाभ नहीं मिलेगा।
Indian Air Force Recruitment 2026: Application Fee
Indian Air Force Recruitment 2026 के लिए सभी वर्गों के उम्मीदवारों से किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन शुल्क NIL रखा गया है। हालांकि, अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र के साथ 10 रुपये के डाक टिकट लगे हुए स्वयं का पता लिखे लिफाफे (Self-addressed Envelope) संलग्न करना अनिवार्य होगा।
Indian Air Force Recruitment 2026: Vacancy Post Wise
| Command /Unit | Vacancy |
| HQ Maintenance Command, IAF | 14 |
| HQ Training Command, IAF | 05 |
| HQ Central Air Command, IAF | 03 |
| HQ Western Air Command, IAF | 06 |
| HQ Eastern Air Command, IAF | 06 |
| HQ South Western Air Command, IAF | 05 |
| HQ Southern Air Command, IAF | 01 |
| Independent Units, IAF | 07 |
Indian Air Force Recruitment 2026: Qualification Post Wise
| Post | Educational Qualification /Experience |
| Lower Division Clerk (LDC) | 12th Class pass from a recognised Board. A typing speed of 35 wpm in English or 30 wpm in Hindi on |
| Hindi Typist | 12th Class pass from a recognised Board. A typing speed of 35 wpm in English or 30 wpm in Hindi on computer |
| Civilian Mechanical Transport Driver – Ordinary Grade (CMTD) | Matriculation pass or equivalent qualification from a recognised board or university. Must hold a valid Civil Driving Licence for light and heavy vehicles. Must possess professional skill in driving and knowledge of motor mechanism. Minimum two years’ experience in driving motor vehicles. |
Indian Air Force Recruitment 2026: Selection Process
Indian Air Force Recruitment 2026 की चयन प्रक्रिया में आवेदन पत्रों की जांच, लिखित परीक्षा तथा पद के अनुसार स्किल टेस्ट, प्रैक्टिकल टेस्ट या फिजिकल टेस्ट शामिल होंगे। सभी प्राप्त आवेदन पत्रों की जांच आयु सीमा, न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता, आवश्यक दस्तावेजों और प्रमाणपत्रों के आधार पर की जाएगी। पात्र पाए गए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए कॉल लेटर जारी किए जाएंगे।
Indian Air Force Recruitment 2026: How To Apply
Indian Air Force Recruitment 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन रखी गई है। पात्र उम्मीदवार अपनी योग्यता और उपलब्ध रिक्तियों के अनुसार अपनी पसंद के किसी भी एयर फोर्स स्टेशन में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में भरकर संबंधित एयर फोर्स स्टेशन के पते पर भेजना होगा।
- Indian Air Force Recruitment 2026 के लिए आवेदन पत्र विज्ञापन में दिए गए निर्धारित प्रारूप (Annexure-I) के अनुसार डाउनलोड करके भरें। आवेदन पत्र अंग्रेजी या हिंदी में भरा/टाइप किया जाना चाहिए।
- आवेदन पत्र पर हाल ही का पासपोर्ट Self- Attested फोटो चिपकाएं। इसके साथ उसी फोटो की दो अतिरिक्त पासपोर्ट साइज Copied Attach करें।
- शैक्षणिक योग्यता, आयु प्रमाण, तकनीकी योग्यता, PwBD प्रमाणपत्र (यदि लागू हो), experience certificate तथा SC/ST/OBC/EWS उम्मीदवारों के लिए सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी जाति प्रमाणपत्र की Self- Attested प्रतियां attach करें।
- OBC उम्मीदवार यदि आरक्षित कोटे के तहत आवेदन कर रहे हैं, तो उनकी जाति केंद्र सरकार की OBC सूची में होनी चाहिए। साथ ही उन्हें यह प्रमाणपत्र देना होगा कि वे क्रीमी लेयर में नहीं आते हैं।
- Ex-Serviceman उम्मीदवारों को आवेदन पत्र के साथ डिस्चार्ज बुक की Self- Attested फोटोकॉपी संलग्न करनी होगी।
- EWS उम्मीदवारों को सुनिश्चित करना होगा कि उनका आय एवं संपत्ति प्रमाणपत्र वित्तीय वर्ष 2026-2027 के लिए वैध हो, जो वित्तीय वर्ष 2025-2026 की आय के आधार पर जारी किया गया हो।
- आवेदन पत्र के साथ 10 रुपये के डाक टिकट लगा हुआ स्वयं का पता लिखा लिफाफा संलग्न करें। पता अंग्रेजी या हिंदी में टाइप किया हुआ होना चाहिए।
- लिफाफे पर स्पष्ट रूप से लिखें: “APPLICATION FOR THE POST OF AND CATEGORY “
- पूर्ण रूप से भरा हुआ आवेदन पत्र संबंधित एयर फोर्स Station/Unit के डाक पते पर विज्ञापन प्रकाशित होने की तिथि से 30 दिनों के भीतर भेजें।
- जो उम्मीदवार एक से अधिक पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग आवेदन पत्र जमा करना होगा।
Important Link
| Apply Link | Click Here |
| Official Notification | Click Here |
Conclusion
ग्रुप C सिविलियन के सभी पद जैसे लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), हिंदी टाइपिस्ट और सिविलियन मैकेनिकल ट्रांसपोर्ट ड्राइवर – ऑर्डिनरी ग्रेड (CMTD) 7वें वेतन आयोग (7th CPC) के अनुसार लेवल-2 में रखे गए हैं। इन पदों का वेतनमान 19,900 रुपये से 63,200 रुपये तक निर्धारित है। इसके अलावा उम्मीदवारों को नियमानुसार महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) तथा अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा। वास्तविक सैलरी विभिन्न भत्तों और सुविधाओं के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।
आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।





