SSB Sports Quota Recruitment 2026: 400+ Vacancy, Apply Online, Check Requirements

Photo of author

Poonam Dubey

Last Updates: April 30, 2026

share Share

SSB Sports Quota Recruitment 2026: Sashastra Seema Bal (SSB) ने वर्ष 2026 के लिए स्पोर्ट्स कोटा के अंतर्गत Constable (General Duty) भर्ती का एक Short Notice जारी किया है। यह उन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों (पुरुष एवं महिला) के लिए सुनहरा अवसर है, जो केंद्रीय सशस्त्र बलों में शामिल होकर देश सेवा करना चाहते हैं। जारी सूचना के अनुसार, विभिन्न खेलों में कुल 404 पदों पर भर्ती की जाएगी। आज के इस आर्टिकल में इस भर्ती से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आधिकारिक अधिसूचना, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं।

सशस्त्र सीमा बल (SSB) भारत की प्रमुख अर्धसैनिक बलों में से एक है। यह भर्ती  Ministry of Home Affairs (MHA) के अंतर्गत आती है, जो इसे और अधिक प्रतिष्ठित बनाती है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपनी तैयारी शुरू कर दें, क्योंकि इसमें प्रतिस्पर्धा काफी अधिक रहती है। वे अभ्यर्थी, जिन्होंने International, National, University या State- Level की खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया है, इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

SSB Sports Quota Recruitment 2026: Overview

DepartmentSashastra Seema Bal (SSB)
PostConstable (GD) – Sports Quota
Vacancy404
Notification Date27 April 2026
Mode Of ApplicationOnline
Official Websitessb.gov.in
Age Limit18 To 23 Year
Eligibility10th Pass | Sports Certificate Required

SSB Sports Quota Recruitment 2026: Important Dates

Notification Out27 April 2026
Application StartsNotify Soon
Last DateNotify Soon

SSB Sports Quota Recruitment 2026: Age Limit

  • SSB Sports Quota Recruitment 2026 के तहत आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम आयु 23 वर्ष तय की गई है।
  • हालांकि, आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
  • उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना में दिए गए आयु संबंधी नियमों और छूट की पूरी जानकारी अवश्य जांच लें।

SSB Sports Quota Recruitment 2026: Application Fee

  • SSB Sports Quota Recruitment 2026 के लिए आवेदन शुल्क की जानकारी जल्द ही अपडेट की जाएगी।
  • General /OBC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क तथा SC /ST वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए शुल्क की घोषणा जल्द ही आधिकारिक नोटिफिकेशन में की जाएगी।
  • आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पूरी की जाएगी, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे शुल्क से जुड़ी नवीनतम जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

SSB Sports Quota Recruitment 2026: Eligibility

  • SSB Sports Quota Recruitment 2026 के तहत उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है।
  • इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास संबंधित खेल में मान्य स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट होना चाहिए, जो उसकी खेल उपलब्धियों को दर्शाता हो।
  • उम्मीदवार शारीरिक रूप से पूर्णतः फिट होना चाहिए, क्योंकि चयन प्रक्रिया में शारीरिक दक्षता और स्वास्थ्य को विशेष महत्व दिया जाता है।

SSB Sports Quota Recruitment 2026: Sports Qualifiction

SSB Sports Quota Recruitment 2026 के तहत वे खिलाड़ी आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर, राष्ट्रीय स्तर, विश्वविद्यालय स्तर, राज्य स्तर या स्कूल गेम्स जैसे मान्यता प्राप्त प्रतियोगिताओं में भाग लिया हो। अभ्यर्थियों के पास संबंधित स्तर की भागीदारी या उपलब्धि को प्रमाणित करने वाला वैध खेल प्रमाण पत्र होना आवश्यक है, तभी वे इस भर्ती के लिए पात्र माने जाएंगे।

SSB Sports Quota Recruitment 2026: Selection Process

  • SSB Sports Quota Recruitment 2026 की चयन प्रक्रिया के तहत सबसे पहले उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन (Document Verification) किया जाएगा, जिसमें शैक्षणिक और खेल प्रमाण पत्रों की जांच होगी।
  • इसके बाद शारीरिक मानकों की जांच के लिए PST (Physical Standard Test) आयोजित किया जाएगा।
  • अगले चरण में उम्मीदवारों के खेल प्रदर्शन का मूल्यांकन (Sports Evaluation) किया जाएगा, जहां उनकी उपलब्धियों और क्षमता को परखा जाएगा।
  • अंत में चयनित अभ्यर्थियों का Medical Test होगा, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे शारीरिक रूप से पूरी तरह फिट हैं।

SSB Sports Quota Recruitment 2026: How To Apply

  • SSB Sports Quota Recruitment 2026 के तहत आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक बेवसाइट ssb.gov.in पर जाएं
  • Constable GD Sports Quota Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें
  • आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और संपर्क संबंधी जानकारी सही-सही भरें।
  • निर्धारित प्रारूप में फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक प्रमाण पत्र अपलोड करें।
  • यदि लागू हो तो आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • फॉर्म जमा करने से पहले सभी विवरण ध्यानपूर्वक जांच लें।
  • भविष्य के उपयोग के लिए जमा किए गए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें या कॉपी सेव कर लें।

Important Link

Apply LinkClick Here
Notification LinkClick Here

Conclusion

SSB Sports Quota Recruitment 2026 के तहत चयनित उम्मीदवारों को Pay Level- 3 के अनुसार ₹21,700 से ₹69,100 तक का वेतन प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा उन्हें महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और चिकित्सा सुविधाएं जैसे अन्य लाभ भी मिलेंगे। इस नौकरी में उच्च स्तर की जॉब सिक्योरिटी के साथ-साथ भविष्य में प्रमोशन के अच्छे अवसर भी उपलब्ध होते हैं, जिससे उम्मीदवार एक स्थिर और सम्मानजनक करियर बना सकते हैं।

आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।

Leave a Comment

Join YouTube Join WhatsApp Join Telegram