MPESB Hospital Assistant Recruitment 2026: 1200+ Vacancy, Check Detail about Eligibility, Selection Process, Fee and How To Apply

Photo of author

Poonam Dubey

Last Updates: May 1, 2026

share Share

MPESB Hospital Assistant Recruitment 2026: Madhya Pradesh Employees Selection Board (MPESB), Bhopal द्वारा Hospital Assistant पदों पर भर्ती के लिए Official Notification जारी की गई है। इस भर्ती के तहत कुल 1200 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in के माध्यम से 7 May 2026 से 21 May 2026 तक Online आवेदन कर सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में इस भर्ती से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आधिकारिक अधिसूचना, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं।

यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक अच्छा अवसर है जो स्वास्थ्य विभाग में सरकारी नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य आवश्यक पात्रता मानदंडों की जानकारी ध्यानपूर्वक पढ़ लेनी चाहिए।

MPESB Hospital Assistant Recruitment 2026: Overview

DepartmentMadhya Pradesh Employees Selection Board (MPESB)
Post NameHospital Assistant
Vacancy1200 Posts
SalaryRs. 15,500 – 49,000/- (Level 1)
Mode Of ApplicationOnline
Official Websiteesb.mp.gov.in
Application Starts7 May 2026
Last Date21 May 2026

MPESB Hospital Assistant Recruitment 2026: Important Date

Application Starts7 May 2026
Last Date21 May 2026
Correction/Amendment7 May 2026
Last Date for Correction26 May 2026
Probable Examination Date24 June 2026
Age Limit As On1 January 2026

MPESB Hospital Assistant Recruitment 2026: Application Fee

  • MPESB Hospital Assistant Recruitment 2026 के तहत आवेदन शुल्क के रूप में सामान्य (General/UR) वर्ग के अभ्यर्थियों को 500 रुपये का भुगतान करना होगा।
  • जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) तथा दिव्यांग (PwD) उम्मीदवारों के लिए शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है।
  • इसके अलावा आवेदन फॉर्म में संशोधन (Correction) करने पर 20 रुपये का अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा।
  • अभ्यर्थी आवेदन शुल्क का भुगतान Debit Card, Credit Card, Net Banking, UPI या MP Online Kiosk के माध्यम से कर सकते हैं।

MPESB Hospital Assistant Recruitment 2026: Age Limit

MPESB Hospital Assistant Recruitment 2026 के लिए आयु सीमा 1 January 2026 के अनुसार निर्धारित की गई है। आयु संबंधी अन्य छूट मध्य प्रदेश शासन के नियमों के अनुसार लागू होगी।

  • इस भर्ती में आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष रखी गई है, जबकि सामान्य (General/UR) वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित है।
  • वहीं मध्य प्रदेश के मूल निवासी SC, ST, OBC, EWS वर्ग तथा महिला उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट देते हुए 45 वर्ष तक आवेदन की अनुमति दी गई है।
  • इसके अलावा 5 वर्ष या उससे अधिक सेवा देने वाले संविदा कर्मचारियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 55 वर्ष तय की गई है।

MPESB Hospital Assistant Recruitment 2026: Vacancy Detail

CategoryVacancy
Unreserved (UR)324
EWS120
SC192
ST240
OBC324

MPESB Hospital Assistant Recruitment 2026: Qualification

  • MPESB Hospital Assistant Recruitment 2026 के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
  • साथ ही उम्मीदवार को हिंदी भाषा का ज्ञान होना चाहिए।
  • जिन अभ्यर्थियों के पास अस्पताल या वार्ड से संबंधित कार्य का अनुभव है, जैसे संविदा कर्मचारी (वार्ड बॉय, वार्ड आया, डार्करूम अटेंडेंट, डेंटल अटेंडेंट), उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।
  • पात्रता संबंधी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक अधिसूचना अवश्य पढ़ें।

MPESB Hospital Assistant Recruitment 2026: Selection Process

  • MPESB Hospital Assistant Recruitment 2026 के तहत सबसे पहले अभ्यर्थियों को ऑनलाइन लिखित परीक्षा देनी होगी।
  • इसके बाद परीक्षा में प्राप्त अंकों के नॉर्मलाइजेशन के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
  • मेरिट में चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के लिए बुलाया जाएगा।
  • आवश्यकतानुसार मेडिकल परीक्षण भी कराया जा सकता है।
  • सभी चरण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले अभ्यर्थियों को अंत में नियुक्ति आदेश जारी किया जाएगा।

MPESB Hospital Assistant Recruitment 2026: How To Apply

  • MPESB Hospital Assistant Recruitment 2026 के तहत आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • “Live Advertisement” या “Citizen Services” सेक्शन पर क्लिक करें, “Hospital Assistant Recruitment 2026” लिंक चुनें।
  • रजिस्ट्रेशन/लॉगिन – नए अभ्यर्थी पहले रजिस्ट्रेशन करें, जबकि पहले से पंजीकृत उम्मीदवार सीधे लॉगिन करें।
  • अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और श्रेणी (Category) से जुड़ी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
  • निर्धारित प्रारूप के अनुसार रंगीन फोटो, हस्ताक्षर और बाएं हाथ के अंगूठे का निशान अपलोड करें।
  • पद व परीक्षा शहर की प्राथमिकताएं (अधिकतम 4 शहर) चयन करें।
  • डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई या एमपी ऑनलाइन कियोस्क के माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • शुल्क भुगतान के बाद फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

Important Link

Apply OnlineClick Here
Official NotificationClick Here

Conclusion

MPESB Hospital Assistant Recruitment 2026 के लिए ओबीसी क्रीमी लेयर श्रेणी के उम्मीदवारों को आरक्षण, आयु में छूट या ओबीसी वर्ग के अन्य किसी भी लाभ का पात्र नहीं माना जाएगा। महिला आरक्षण (35%) केवल मध्य प्रदेश की मूल निवासी महिला अभ्यर्थियों पर ही लागू होगा, जबकि अन्य राज्यों की महिला उम्मीदवारों को अनारक्षित (ओपन) श्रेणी में माना जाएगा। इसके अतिरिक्त, आधार पंजीकरण अनिवार्य है और केवल UIDAI द्वारा सत्यापित ई-आधार ही स्वीकार किया जाएगा। परीक्षा केंद्र पर बहु-स्तरीय बायोमेट्रिक सत्यापन भी अनिवार्य रूप से किया जाएगा।

आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।

Leave a Comment

Join YouTube Join WhatsApp Join Telegram