Indian Airforce AFCAT Recruitment 2026: भारतीय वायु सेना में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है, जहां उन्हें सम्मानजनक नौकरी के साथ देश की सेवा करने का अवसर भी मिलेगा। Indian Air Force द्वारा AFCAT 02/2026 बैच भर्ती 2026 का Official Notification जारी कर दिया गया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से Flying Branch, Ground Duty Technical /Non Technical एवं NCC स्पेशल एंट्री के पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 20 May 2026 से 19 June 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आज के इस आर्टिकल में भर्ती से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आधिकारिक अधिसूचना, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन फॉर्म भरते समय सभी निर्देशों का ध्यान रखें क्योंकि आपके द्वारा अधूरा या गलत भरा हुआ फॉर्म रद्द किया जा सकता है।
Indian Airforce AFCAT Recruitment 2026:Overview
Department
Indian Airforce
Post
Flying Branch, Ground Duty Technical / Non Technical and NCC Special Entry
Vacancy
300+ (Expected)
Application Starts From
20 May 2026
Last Date
19 June 2026
Mode Of Application
Online
Official Website
afcat.edcil.co.in
Indian Airforce AFCAT Recruitment 2026: Important Dates
Application Starts
20 May 2026
Last Date
19 June 2026
Exam Fee
19 June 2026
Exam Date
Schedule Later
Admit Card
Before Exam
Age Limit As On
1 July 2027
Indian Airforce AFCAT Recruitment 2026: Application Fee
Indian Airforce AFCAT Recruitment 2026 भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुल्क पदों के अनुसार निर्धारित किया गया है।
AFCAT एंट्री के लिए उम्मीदवारों को ₹550/- आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
जबकि NCC स्पेशल एंट्री के लिए किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है।
अभ्यर्थी शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ई-चालान के माध्यम से ऑनलाइन कर सकते हैं।
आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए निर्धारित शुल्क का समय पर भुगतान करना आवश्यक होगा।
Indian Airforce AFCAT Recruitment 2026: Age Limit
Indian Airforce AFCAT Recruitment 2026 भर्ती 2026 के लिए आयु सीमा 1 July 2027 के अनुसार निर्धारित की गई है।
Flying Branch के लिए उम्मीदवार की आयु 20 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए
जबकि Ground Duty Technical / Non Technical शाखाओं के लिए आयु सीमा 20 से 26 वर्ष तय की गई है।
NCC स्पेशल एंट्री तथा मौसम विज्ञान (Meteorology) एंट्री से संबंधित विस्तृत आयु सीमा एवं अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है।
Indian Airforce AFCAT Recruitment 2026: Vacancy Post Wise
Entry Type
Branch
Total Post
Flying Branch
Flying
35
Ground Duty Technical
AE (L) / AE (M)
Updated Soon
Ground Duty Non Technical
Admin / LGS / Accounts/ Education / WS
104
Meteorology Entry
Meteorology
03
NCC Special Entry
Flying
10% Seats
Indian Airforce AFCAT Recruitment 2026: Qualification Post Wise
Entry Type
Qualification
Flying Branch
Bachelor Degree in Any Stream with Physics & Mathematics at 10+2 Level OR B.E / B.Tech Degree.
Ground Duty Technical
4 Year Engineering Degree with 60% Marks in Relevant Trade.
Ground Duty Non Technical
Bachelor Degree with Minimum 60% Marks.
Accounts Branch
B.Com Degree with Minimum 60% Marks.
NCC Special Entry
NCC Air Wing Senior Division ‘C’ Certificate.
Indian Airforce AFCAT Recruitment 2026: Important Instructions
Indian Airforce AFCAT Recruitment 2026 के तहत आवेदन करने के लिए केवल भारतीय नागरिक ही पात्र होंगे।
कोर्स प्रारंभ होने के समय उम्मीदवार का अविवाहित होना अनिवार्य है।
स्थायी टैटू शरीर के अन्य भागों पर मान्य नहीं होंगे। केवल दोनों हाथों के अंदरूनी भाग (कोहनी से कलाई तक) तथा हाथों की पीछे की सतह (पाम/बैक डॉर्सल साइड) पर छोटे एवं सामान्य टैटू की अनुमति होगी। ऐसे टैटू के लिए स्व-घोषणा प्रमाणपत्र (Self-Declaration Certificate) जमा करना अनिवार्य है, बशर्ते वे सैन्य अनुशासन एवं व्यवस्था के प्रतिकूल न हों।
नशीले पदार्थों (Narcotics) का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है। प्रशिक्षण के दौरान किसी भी समय नशीले पदार्थों का उपयोग करते पाए जाने पर उम्मीदवार को भारतीय वायु सेना में शामिल होने से वंचित कर दिया जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन पत्र में भरी गई जानकारी अंतिम मानी जाएगी, बाद में किसी प्रकार का संशोधन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए जन्मतिथि सहित सभी विवरण सावधानीपूर्वक भरें।
Indian Airforce AFCAT Recruitment 2026: How To Apply
Indian Airforce AFCAT Recruitment 2026 के तहत आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाएं।
आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें। उम्मीदवार 20 May 2026 से 19 June 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन प्रक्रिया से पहले सभी आवश्यक दस्तावेज जांचकर तैयार रखें। भर्ती फॉर्म से संबंधित आवश्यक स्कैन किए गए दस्तावेज पहले से तैयार रखें।
फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी विवरण का प्रीव्यू ध्यानपूर्वक जांच लें। यदि आवेदन शुल्क लागू हो तो उसका भुगतान अवश्य करें।
अंतिम रूप से सबमिट किए गए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
Indian Airforce AFCAT Recruitment 2026 में प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद चयनित उम्मीदवार को फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर नियुक्त किया जाता है। इस पद के लिए वेतनमान 7वें वेतन आयोग के अनुसार लेवल-10 में ₹56,100 से ₹1,77,500 प्रति माह निर्धारित है। इसके अतिरिक्त उम्मीदवारों को ₹15,500 प्रति माह मिलिट्री सर्विस पे (MSP) तथा अन्य लागू भत्तों का लाभ भी प्रदान किया जाता है।
आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।