Bihar Abhiyan Basera 2026: Apply Online, Check Benefits, Eligibility, Required Documents And More Details

Photo of author

Poonam Dubey

Last Updates: September 27, 2026

share Share

Bihar Abhiyan Basera 2026

Bihar Abhiyan Basera 2026: अगर आपके पास अपना घर बनाने के लिए जमीन नहीं है, तो आपके लिए बिहार सरकार की यह योजना काफी महत्वपूर्ण हो सकती है। बिहार सरकार ने भूमिहीन परिवारों को घर बनाने के लिए आवासीय जमीन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस योजना का नाम “अभियान बसेरा” है। इसका मुख्य उद्देश्य बिहार के उन परिवारों को वासभूमि यानी आवासीय जमीन देना है, जिनके पास अपना घर बनाने के लिए जमीन नहीं है। जानकारी के अनुसार, इस अभियान के तहत अब तक 92 हजार से ज्यादा भूमिहीन परिवारों को जमीन का मालिकाना हक दिया जा चुका है। अब बिहार सरकार ने इस अभियान को और आगे बढ़ाते हुए 22 सितंबर 2026 से राज्य की सभी पंचायतों में विशेष शिविर लगाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 21 सितंबर 2026 को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इसकी जानकारी दी।

अगर आप भी बिहार के भूमिहीन परिवार से हैं और आपके पास घर बनाने के लिए जमीन नहीं है, तो आप अपने नजदीकी ग्राम पंचायत या अंचल कार्यालय में जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी तरह की परेशानी उठाने की जरूरत नहीं होगी।इसके अलावा, सरकार ने आवेदन की सुविधा ऑनलाइन भी उपलब्ध कराई है। पात्र लोग बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के Bihar Bhumi Portal के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं। Bihar Bhumi Portal: biharbhumi.bihar.gov.in यानी पात्र भूमिहीन परिवार ऑनलाइन, ग्राम पंचायत या अंचल कार्यालय—तीनों माध्यमों से “अभियान बसेरा” के लिए आवेदन कर सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में इस योजना से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे लिस्ट कैसे देखें अपना नाम, आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं।

Bihar Abhiyan Basera 2026: Overview

Name Of The Schemeअभियान बसेरा (Abhiyan Basera)
Stateबिहार
Implemented Byराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार
BeneficiarySC, ST, OBC और EBC वर्ग के भूमिहीन परिवार
Land Allotmentनियमानुसार
How To Applyऑनलाइन/ ऑफलाइन
Official Websitebiharbhumi.bihar.gov.in
Offline Processअंचल कार्यालय, पंचायत शिविर
Eligibilityपरिवार को पहले किसी सरकारी योजना के तहत वासभूमि नहीं मिली हो।
Required Documentsपरिवार के सभी सदस्यों का विवरण एवं मोबाइल नंबर, जाति प्रमाण-पत्र,  राशन कार्ड / मतदाता पहचान-पत्र /निवास प्रमाण-पत्र आदि

 Bihar Abhiyan Basera 2026: Important Dates

Special Camp Start22 September 2026
Online ApplicationCurrently Running
Last DateNot Known
Application FeeNil

Bihar Abhiyan Basera 2026: Objective

Bihar Abhiyan Basera 2026 के तहत सरकार ऐसे ग्रामीण परिवारों को आवासीय जमीन उपलब्ध करा रही है, जिनके पास रहने या घर बनाने के लिए अपनी जमीन नहीं है। पात्र परिवारों को सरकारी भूमि देकर उन्हें अपना घर बनाने में मदद करना इस योजना का मुख्य उद्देश्य है।

  • मुख्य उद्देश्य: भूमिहीन ग्रामीण परिवारों को घर बनाने के लिए वासभूमि उपलब्ध कराना।
  • जमीन का प्रावधान: पात्र लाभार्थियों को नियमानुसार 3 डिसमिल तक सरकारी जमीन उपलब्ध कराने का प्रावधान है।
  • किसके लिए: ऐसे ग्रामीण परिवार जिनके पास रहने या घर बनाने के लिए अपनी जमीन नहीं है।
  • योजना का लाभ: जमीन मिलने के बाद पात्र परिवार उस पर अपना घर बना सकते हैं।
  • अब तक का लाभ: सरकार की ओर से 92 हजार से अधिक परिवारों को जमीन दिए जाने की जानकारी दी गई है।
  • ऑफलाइन आवेदन: लाभार्थी अपने नजदीकी ग्राम पंचायत या अंचल कार्यालय में जाकर आवेदन जमा कर सकते हैं।
  • प्राप्ति रसीद: अधिकारियों को आवेदन स्वीकार करने के साथ आवेदकों को प्राप्ति रसीद देने के निर्देश दिए गए हैं।
  • ऑनलाइन आवेदन: पात्र परिवार बिहार भूमि पोर्टल के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं।
  • आधिकारिक पोर्टल: Bihar Bhumi Portal — biharbhumi.bihar.gov.in

Bihar Abhiyan Basera 2026: Benefits

Bihar Abhiyan Basera 2026 का लाभ उन ग्रामीण परिवारों को मिलेगा, जिनके पास अपना घर बनाने के लिए जमीन नहीं है। इस योजना के प्रमुख फायदे इस प्रकार हैं:

  • पात्र भूमिहीन परिवारों को घर बनाने के लिए सरकारी भूमि उपलब्ध कराई जाती है।
  • पात्र लाभार्थियों को नियमानुसार 3 डिसमिल तक वासभूमि मिलने का प्रावधान है।
  • पात्र परिवारों को वासभूमि का अधिकार देने की दिशा में यह अभियान महत्वपूर्ण है।
  • जमीन मिलने के बाद परिवार उस पर अपना घर बनाने के लिए आगे की सरकारी आवास योजनाओं का लाभ ले सकते हैं, यदि वे उनके लिए पात्र हों।
  • पात्र परिवारों को सरकारी भूमि उपलब्ध होने से घर के लिए जमीन खरीदने की जरूरत कम हो सकती है।

Bihar Abhiyan Basera 2026: Eligibility

Bihar Abhiyan Basera 2026 के तहत अंतिम पात्रता और भूमि आवंटन संबंधित सरकारी नियमों तथा स्थानीय प्रशासन द्वारा किए गए Verification के आधार पर तय किया जाएगा। योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक और उसके परिवार को सरकार द्वारा तय पात्रता शर्तों को पूरा करना जरूरी है। मुख्य पात्रता इस प्रकार है:

  • आवेदक बिहार का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक का परिवार वासभूमिहीन होना चाहिए यानी परिवार के पास घर बनाने के लिए अपनी जमीन नहीं होनी चाहिए।
  • परिवार को पहले किसी सरकारी योजना के तहत वासभूमि का लाभ नहीं मिला होना चाहिए।
  • आवेदक SC, ST, OBC या EBC वर्ग से संबंधित होना चाहिए।
  • आवेदक का परिवार ग्रामीण क्षेत्र में निवास करता हो।
  • परिवार को घर बनाने के लिए आवासीय भूमि की आवश्यकता होनी चाहिए।

Bihar Abhiyan Basera 2026: Required Documents

Bihar Abhiyan Basera 2026 के लिए जरूरत पड़ने पर संबंधित अधिकारी द्वारा मांगे गए अन्य कई दस्तावेज भी जमा करने पड़ सकते हैं।आवेदन करते समय कुछ जरूरी दस्तावेज और जानकारी देनी पड़ सकती है। आवेदन से पहले निम्नलिखित बताए गए दस्तावेजों को तैयार रखना बेहतर रहेगा:

  • परिवार के सभी सदस्यों का विवरण और उनका मोबाइल नंबर।
  • आधार कार्ड की Self-attested copy (आवेदक, पति/पत्नी और परिवार के सदस्यों की जानकारी के लिए)
  • जाति प्रमाण-पत्र।
  • राशन कार्ड, मतदाता पहचान-पत्र या निवास प्रमाण-पत्र।
  • परिवार का वर्तमान सामूहिक फोटो।
  • निर्धारित प्रारूप में शपथ पत्र (Affidavit)।
  • अगर परिवार सरकारी जमीन पर रह रहा है, तो मौजा, खाता, खेसरा आदि की जानकारी या पुराने निवास से जुड़े दस्तावेज/साक्ष्य।

Bihar Abhiyan Basera 2026: Selection Process

Bihar Abhiyan Basera 2026 के लिए अगर आप पात्र हैं, तो आवेदन के बाद आपकी जानकारी और पात्रता की जाँच की जाएगी। पूरी प्रक्रिया को आसान भाषा में इस तरह समझ सकते हैं:

  • पात्र लाभार्थी ऑनलाइन पोर्टल, नजदीकी अंचल कार्यालय या पंचायत में लगाए गए विशेष शिविर के माध्यम से आवेदन जमा कर सकते हैं।
  • आवेदन जमा होने के बाद आवेदक और उसके परिवार की पात्रता की जाँच की जाएगी।
  • अंचलाधिकारी और राजस्व कर्मचारी द्वारा आवेदन में दी गई जानकारी और दस्तावेजों का verification किया जाएगा।
  • पात्र परिवार के लिए उपलब्ध सरकारी भूमि की स्थिति की जाँच और पुष्टि की जाएगी।
  • जाँच में पात्र पाए जाने और जमीन उपलब्ध होने पर नियमानुसार सरकारी भूमि आवंटित की जाएगी।
  • यदि आवेदक पात्र नहीं पाया जाता है, तो उसे इसकी जानकारी दी जाएगी।
  • आवेदन जमा करते समय संबंधित अधिकारी से प्राप्ति रसीद जरूर लें, ताकि आपके आवेदन का रिकॉर्ड आपके पास रहे।

Bihar Abhiyan Basera 2026: How To Apply Online

Bihar Abhiyan Basera 2026 के तहत आवेदन करने से पहले अपने सभी दस्तावेज और मोबाइल नंबर तैयार रखें, ताकि फॉर्म भरते समय किसी तरह की परेशानी न हो। अगर आप अभियान बसेरा 2026 में ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान Process को फॉलो कर सकते हैं:

  • सबसे पहले बिहार भूमि की आधिकारिक वेबसाइट biharbhumi.bihar.gov.in पर जाएँ।
  • वेबसाइट पर “अभियान बसेरा हेतु आवेदन करें” विकल्प को चुनें।
  • इसके बाद “आवेदन करें” विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपना Registerd मोबाइल नंबर दर्ज करें और आगे बढ़ें।
  • आवेदन फॉर्म में नाम, पता, आधार नंबर, मोबाइल नंबर और परिवार से जुड़ी जरूरी जानकारी भरें।
  • मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • फॉर्म में भरी गई सभी जानकारी और अपलोड किए गए दस्तावेजों को ध्यान से जाँच लें।
  • सब कुछ सही होने पर Submit बटन पर क्लिक करके आवेदन जमा कर दें।
  • आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद मिलने वाली Application Number/Acknowledgement Receipt को सुरक्षित रखें। यह आगे आवेदन की स्थिति जानने में काम आ सकती है।

Bihar Abhiyan Basera 2026: How To Apply Offline

Method 1 अंचल कार्यालय से आवेदन : Bihar Abhiyan Basera 2026 के लिए पात्र आवेदक अपने संबंधित अंचल कार्यालय में जाकर आवेदन जमा कर सकते हैं। इसके लिए पटना स्थित राज्य मुख्यालय जाने की जरूरत नहीं है।

  • अपने क्षेत्र के अंचल कार्यालय में जाकर आवेदन करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी सही-सही भरें।
  • जरूरी दस्तावेजों के साथ आवेदन जमा करें।
  • आवेदन जमा करने के बाद प्राप्ति रसीद जरूर लें और उसे सुरक्षित रखें।

Method 2 पंचायत शिविर से आवेदन: सरकार की ओर से पंचायत सरकार भवन में चार दिवसीय विशेष शिविर भी लगाए जाएंगे। इन शिविरों में पात्र भूमिहीन परिवार वासभूमि के लिए अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

  • नजदीकी पंचायत शिविर में जाकर आवेदन करें।
  • शिविर में वासभूमि के लिए आवेदन जमा करने की सुविधा मिलेगी।
  • अपने जरूरी दस्तावेज साथ लेकर जाएं।
  • पंचायत स्तर पर आवेदन की सुविधा मिलने से लाभार्थियों को दूर स्थित कार्यालयों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
  • आवेदन जमा करने के बाद प्राप्ति रसीद लेना न भूलें।

Important Link

User Registration  Click Here
Apply LinkClick Here
Official WebsiteClick Here
Application LoginClick Here
AffidavitDownload 

Conclusion

Bihar Abhiyan Basera 2026 बिहार के उन भूमिहीन ग्रामीण परिवारों के लिए महत्वपूर्ण पहल है, जिनके पास अपना घर बनाने के लिए जमीन नहीं है। पात्र परिवारों को नियमानुसार आवासीय भूमि उपलब्ध कराने का उद्देश्य उन्हें स्थायी घर बनाने का अवसर देना है। इच्छुक लाभार्थी ऑनलाइन पोर्टल, अंचल कार्यालय या पंचायत में आयोजित विशेष शिविर के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले पात्रता और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी जरूर जाँच लें और आवेदन जमा करने के बाद प्राप्ति रसीद सुरक्षित रखें।

आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।

FAQ’S

Q1). अभियान बसेरा 2026 क्या है?
Ans: अभियान बसेरा बिहार सरकार की पहल है, जिसका उद्देश्य भूमिहीन ग्रामीण परिवारों को घर बनाने के लिए आवासीय भूमि उपलब्ध कराना है।

Q2). इस योजना का लाभ किसे मिल सकता है?
Ans: ऐसे पात्र ग्रामीण परिवार, जिनके पास अपना घर बनाने के लिए वासभूमि नहीं है, इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Q3). अभियान बसेरा में कितनी जमीन दी जाती है?
Ans: पात्र लाभार्थियों को नियमानुसार 3 डिसमिल तक वासभूमि उपलब्ध कराने का प्रावधान है।

Q4). इस योजना के लिए क्या बिहार का निवासी होना जरूरी है?
Ans: हां, योजना के लिए आवेदक का बिहार का निवासी होना जरूरी है और अन्य निर्धारित पात्रता शर्तें भी पूरी करनी होंगी।

Q5). आवेदन के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी हैं?
Ans: आधार कार्ड, जाति प्रमाण-पत्र, राशन कार्ड/मतदाता पहचान-पत्र/निवास प्रमाण-पत्र, परिवार का फोटो और निर्धारित शपथ पत्र समेत अन्य आवश्यक दस्तावेज मांगे जा सकते हैं।

Q6). आवेदन के बाद जमीन तुरंत मिल जाती है क्या?
Ans: नहीं, आवेदन के बाद पात्रता, दस्तावेज और भूमि की उपलब्धता की जाँच की जाती है। पात्र पाए जाने पर नियमानुसार भूमि आवंटन की प्रक्रिया आगे बढ़ती है।

Leave a Comment

Join YouTube Join WhatsApp Join Telegram