Bihar Police Havildar Instructor Recruitment 2026: complete Details About Vacancy, Eligibility, selection process And How To Apply

Photo of author

Poonam Dubey

Last Updates: May 13, 2026

share Share

Bihar Police Havildar Instructor Recruitment 2026: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार अवसर है। Bihar Police Subordinate Services Commission (BPSSC) द्वारा Havildar Instructor के 122 पदों पर भर्ती के लिए Official Notification जारी की गई है। 12वीं पास योग्य अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार 1 May 2026 से 1 June 2026 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

आज के इस आर्टिकल में भर्ती से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आधिकारिक अधिसूचना, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं।

Bihar Police Havildar Instructor Recruitment 2026: Overview

CommissionBihar Police Subordinate Services Commission (BPSSC), Patna
DepartmentBihar Home Guard Service Cadre, Home Department (Special Branch), Govt. of Bihar
Post Havildar Instructor
Vacancy122
Mode Of ApplicationOnline
Official Websitebpssc.bihar.gov.in
SelectionWritten Exam +Physical Efficiency Test
Application Starts1 May 2026
Last Date1 June 2026

Bihar Police Havildar Instructor Recruitment 2026: Important Dates

Notification Out28 April 2026
Application Starts1 May 2026
Last Date1 June 2026
Cut-off Date1 August 2025
Written Examination DateNotify Later

Bihar Police Havildar Instructor Recruitment 2026: Age Limit

के तहत अभ्यर्थियों की आयु की गणना 1 August 2025 के आधार पर की जाएगी। आयु प्रमाण के लिए Matriculation प्रमाण पत्र को मान्य माना जाएगा। वहीं, अन्य राज्यों से आवेदन करने वाले आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा और उन्हें अनारक्षित (Unreserved) श्रेणी के अंतर्गत माना जाएगा।

CategoryAge Limit (as on 1-Aug-2025)
Unreserved (General) – Male18 to 37 years
Unreserved (General) – Female18 to 40 years
BC /EBC – Male & Female18 to 40 years
Third Gender (Transgender) Candidates18 to 40 years
SC /ST – Male & Female18 to 42 years
Bihar Govt. EmployeesUpper age relaxation of 05 years
Ex-Servicemen (for non-military posts)3 years + actual period of defence service (actual age must not exceed 57 years on cut-off date)

Bihar Police Havildar Instructor Recruitment 2026: Application Fee

  • Bihar Police Havildar Instructor Recruitment 2026 के लिए Application Fee सभी श्रेणियों के पुरुष, महिला एवं थर्ड जेंडर अभ्यर्थियों हेतु ₹100/- निर्धारित किया गया है।
  • उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से BPSSC आवेदन पोर्टल पर Net Banking, Credit Card, Debit Card या UPI के जरिए करना होगा।
  • Credit /Debit Card अथवा Net Banking के उपयोग पर लगने वाले बैंक शुल्क का भुगतान अभ्यर्थी स्वयं करेंगे।
  • एक बार जमा किया गया आवेदन शुल्क किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं किया जाएगा।
  • यदि किसी अभ्यर्थी का शुल्क बैंक द्वारा Charge Back कर दिया जाता है, तो उसका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा तथा आवश्यक होने पर कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।

Bihar Police Havildar Instructor Recruitment 2026: Qualification

Bihar Police Havildar Instructor Recruitment 2026 के लिए के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 1 August 2025 तक इंटरमीडिएट (10+2) अथवा समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। भर्ती के अंतर्गत आयोजित लिखित परीक्षा का स्तर Bihar School Examination Board (10वीं) अथवा समकक्ष स्तर का होगा।

Bihar Police Havildar Instructor Recruitment 2026: Selection Process

  • Bihar Police Havildar Instructor Recruitment 2026 के लिए चयन प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की जाएगी।
  • पहले चरण में 100 अंकों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा होगी तथा दूसरे चरण में 100 अंकों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) आयोजित की जाएगी।
  • लिखित परीक्षा केवल PET के लिए क्वालिफाइंग प्रकृति की होगी।
  • जबकि अंतिम मेरिट सूची केवल शारीरिक दक्षता परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

Bihar Police Havildar Instructor Recruitment 2026: Important Instructions

  • Bihar Police Havildar Instructor Recruitment 2026 के लिए केवल भारतीय नागरिक ही आवेदन करने के पात्र होंगे। पुरुष, महिला एवं थर्ड जेंडर अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
  • सभी प्रकार के आरक्षण (महिलाओं के लिए 35% आरक्षण सहित) केवल बिहार राज्य के मूल निवासी अभ्यर्थियों पर ही लागू होंगे। अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को अनारक्षित/सामान्य श्रेणी के अंतर्गत आवेदन करना होगा।
  • विवाहित महिला अभ्यर्थी यदि शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के समय मेडिकल रिपोर्ट में गर्भवती पाई जाती हैं, तो उन्हें परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी तथा अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
  • अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि वे सभी पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं। आवेदन पत्र में गलत जानकारी पाए जाने पर आवेदन रद्द कर दिया जाएगा तथा कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।
  • आवेदन की हार्ड कॉपी आयोग को भेजने की आवश्यकता नहीं है। आवेदन प्रक्रिया केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार की जाएगी।
  • परीक्षा शुल्क किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं किया जाएगा। यदि बैंक द्वारा शुल्क Charge Back किया जाता है, तो आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा और कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।
  • एक मोबाइल नंबर से केवल एक ही आवेदन स्वीकार किया जाएगा। पंजीकरण के समय अभ्यर्थी का मोबाइल फोन उसके पास होना आवश्यक है, क्योंकि Registration ID और Password SMS के माध्यम से भेजे जाएंगे।

Bihar Police Havildar Instructor Recruitment 2026: How To Apply

  • Bihar Police Havildar Instructor Recruitment 2026 के तहत आवेदन केवल BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन ही जमा किए जाएंगे।
  • उम्मीदवारों को bpssc.bihar.gov.in पर जाकर “Home Guard” टैब पर क्लिक करना होगा और फिर विज्ञापन संख्या 05/2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करके आवेदन प्रक्रिया शुरू करनी होगी।
  • प्रत्येक उम्मीदवार द्वारा केवल एक ही ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। यदि किसी अभ्यर्थी द्वारा एक से अधिक आवेदन किए जाते हैं, तो सभी आवेदन निरस्त कर दिए जाएंगे
  • ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया दो भागों (Part 1 और Part 2) में पूरी की जाती है।
  • Part 1: उम्मीदवार अपना नाम, राष्ट्रीयता, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, मूल निवास, आरक्षण श्रेणी, लिंग और जन्म तिथि दर्ज करते हैं। इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान किया जाता है। सफल भुगतान के बाद रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड SMS तथा ईमेल के माध्यम से भेज दिए जाते हैं।
  • Part 2: उम्मीदवार अपने पिता/पति का नाम, माता का नाम, पता और शैक्षणिक योग्यता दर्ज करते हैं। इसके बाद फोटो और हस्ताक्षर अपलोड किए जाते हैं। अंत में आवेदन पत्र को सबमिट कर प्रक्रिया पूर्ण की जाती है।

Important Link

Apply LinkClick Here
Official NotificationClick Here

Conclusion

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट Check करते रहें और अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी को सक्रिय रखें, ताकि सभी महत्वपूर्ण अपडेट समय पर प्राप्त हो सकें। पात्रता, चयन प्रक्रिया एवं अन्य सभी मामलों से संबंधित आयोग के निर्णय अंतिम और सभी अभ्यर्थियों पर बाध्यकारी होंगे। चयन प्रक्रिया को पूरा होने में लगभग 6 महीने का समय लग सकता है। किसी भी चरण में किसी भी कारण (व्यक्तिगत, चिकित्सा, गर्भावस्था, फ्रैक्चर आदि) के लिए कोई अतिरिक्त समय (extension) प्रदान नहीं किया जाएगा।

आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।

Leave a Comment

Join YouTube Join WhatsApp Join Telegram