DSSSB Group B, C Posts Recruitment 2026: 1,979 Vacancy, Before Apply Check Complete Detail

Photo of author

Poonam Dubey

Last Updates: June 2, 2026

share Share

DSSSB Group B, C Posts Recruitment 2026

DSSSB Group B, C Posts Recruitment 2026: Delhi Subordinate Services Selection Board (DSSSB) ने 1,979 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।जिसके तहत 25 अलग-अलग पोस्ट कोड के अंतर्गत जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट, ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (कंप्यूटर साइंस), फिटर, लिफ्ट ऑपरेटर, सब-स्टेशन अप्रेंटिस, इलेक्ट्रिकल ओवरसियर सहित कई तकनीकी और शिक्षण पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। यह भर्ती दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों तथा स्थानीय निकायों में स्थायी सरकारी पदों के लिए की जा रही है।

भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन 29 May 2026 को जारी किया गया है, जबकि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 June 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से DSSSB के आधिकारिक पोर्टल dsssbonline.nic.in पर आवेदन कर सकेंगे। आज के इस आर्टिकल में भर्ती से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आधिकारिक अधिसूचना, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं।

DSSSB Group B, C Posts Recruitment 2026: Overview

DepartmentDelhi Subordinate Services Selection Board (DSSSB)
PostsGroup B, C Posts
Vacancy1,979
Mode Of ApplicationOnline
Official Website dsssb.delhi.gov.in
Application Starts From16 June 2026
Last Date15 July 2026
Exam TypeComputer Based Test (CBT)

DSSSB Group B, C Posts Recruitment 2026: Important Dates

Notification Out29 May 2026
Application Starts From16 June 2026
Last Date15 July 2026
Eligibility Cut-off Date15 July 2026
Date of ExaminationNotify Later

DSSSB Group B, C Posts Recruitment 2026: Application Fee

  • DSSSB Group B, C Posts Recruitment 2026 के लिए आवेदन शुल्क सामान्य (Gen), ओबीसी (OBC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों के लिए ₹100 निर्धारित किया गया है।
  • वहीं अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांग (PH), भूतपूर्व सैनिक (ESM) तथा सभी वर्गों की महिला अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के भुगतान से पूर्णतः छूट दी गई है।
  • अभ्यर्थी आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से कर सकेंगे।
  • आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए निर्धारित शुल्क का समय पर भुगतान करना आवश्यक होगा।

DSSSB Group B, C Posts Recruitment 2026: Age Limit

DSSSB Group B, C Posts Recruitment 2026 के लिए आयु सीमा पदानुसार निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की आयु की गणना 15 जुलाई 2026 को आधार मानकर की जाएगी। विभिन्न पदों के लिए न्यूनतम एवं अधिकतम आयु सीमा अलग-अलग तय की गई है, जिसकी विस्तृत जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में उपलब्ध है। वहीं आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को DSSSB के नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को संबंधित पद की आयु पात्रता अवश्य जांच लेनी चाहिए।

DSSSB Group B, C Posts Recruitment 2026: Eligibility

DSSSB Group B, C Posts Recruitment 2026 के तहत विभिन्न पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, आयु सीमा और अन्य पात्रता शर्तें अलग- अलग निर्धारित की गई हैं। इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले संबंधित पद की पात्रता संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें। जारी किए गए नोटिफिकेशन में प्रत्येक पद के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, तकनीकी योग्यता, अनुभव और अन्य जरूरी शर्तों का विस्तार से उल्लेख किया गया है। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार ही आवेदन प्रक्रिया में भाग लेने के योग्य होंगे।

DSSSB Group B, C Posts Recruitment 2026: Required Documents

DSSSB Group B, C Posts Recruitment 2026 के लिए आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को ऑनलाइन फॉर्म भरने के दौरान कुछ आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी। आवेदन प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए उम्मीदवार पहले से सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें। आवश्यक दस्तावेजों की सूची निम्नलिखित है:

  • Passport Size Photograph
  • Signature
  • Aadhar Card / ID Proof
  • Educational Qualification Certificates
  • Caste Certificate (यदि लागू हो)
  • EWS Certificate (यदि लागू हो)
  • Domicile Certificate
  • Other Relevant Documents

DSSSB Group B, C Posts Recruitment 2026: Selection Process

  • DSSSB Group B, C Posts Recruitment 2026 की चयन प्रक्रिया के तहत सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा।
  • जिन पदों के लिए कौशल परीक्षण आवश्यक है, उनके लिए स्किल टेस्ट भी आयोजित किया जाएगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा तथा निर्धारित पदों के लिए मेडिकल परीक्षा भी कराई जाएगी।
  • सभी चरणों में सफल अभ्यर्थियों को अंतिम मेरिट के आधार पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी।

DSSSB Group B, C Posts Recruitment 2026: How To Apply

  • DSSSB Group B, C Posts Recruitment 2026 के तहत आवेदन करने से पहले Official Notification को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  • DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाएं। ऑनलाइन पंजीकरण (Registration) प्रक्रिया को पूरा करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें। पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर तथा आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें। अंतिम तिथि से पहले आवेदन फॉर्म जमा (Submit) करें।
  • भविष्य के लिए अंतिम रूप से जमा किए गए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट अवश्य सुरक्षित रखें।

Important Link

Apply LinkClick Here
Official NotificationClick Here

Conclusion

प्रत्येक पोस्ट कोड के लिए केवल एक ही आवेदन स्वीकार किया जाएगा। एक ही पोस्ट कोड के लिए एक से अधिक आवेदन करने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है। आवेदन पत्र जमा करने के बाद किसी भी प्रकार का संशोधन (Correction) करने की अनुमति नहीं होगी, इसलिए सभी विवरण सावधानीपूर्वक भरें।

आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।

Leave a Comment

Join YouTube Join WhatsApp Join Telegram