Ministry of WCD Internship Programme 2025: Check Complete Detail About It

Photo of author

Poonam Dubey

Last Updates: June 6, 2026

share Share

Ministry of WCD Internship Programme 2025

Ministry of WCD Internship Programme 2025: महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (WCD) इंटर्नशिप कार्यक्रम 2025 के तहत आपके लिए एक शानदार अवसर है। यदि आप एक student, researcher, teacher या social worker हैं और सरकारी नीतियों व योजनाओं को करीब से समझने की इच्छा रखती हैं,  तो यह इंटर्नशिप आपको मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं के कार्यान्वयन को समझने का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करती है। चयनित अभ्यर्थियों को ₹20,000 प्रतिमाह स्टाइपेंड, यात्रा व्यय की प्रतिपूर्ति तथा दिल्ली में रहने के लिए हॉस्टल जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं।

इस कार्यक्रम के लिए विश्वविद्यालयों, शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक संस्थानों से जुड़ी महिला छात्राएं, स्कॉलर्स, शिक्षिकाएं और सामाजिक कार्यकर्ता आवेदन कर सकती हैं। आज के इस आर्टिकल में Ministry of WCD Internship Programme 2025 से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, लाभ, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं।

Ministry of WCD Internship Programme 2025: Overview

DepartmentMinistry of Women and Child Development (MWCD)
Academic Year2025
For whomStudents| Scholars| Social Workers| Teachers
Mode Of ApplicationOnline
Official Websitewcd.intern.nic.in
  Benefits20,000 stipend per month

Ministry of WCD Internship Programme 2025: Objective

Ministry of WCD Internship Programme 2025 का मुख्य उद्देश्य महिला छात्राओं को सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों की गहराई से समझ प्रदान करना है, ताकि वे भविष्य में महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी रूप से काम कर सकें।

  • छात्राओं, शोधार्थियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को सरकारी नीतियों एवं योजनाओं की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना।
  • महिलाओं और बच्चों के विकास से संबंधित कार्यक्रमों की कार्यप्रणाली को समझने का अवसर देना।
  • महिलाओं को शासन एवं सार्वजनिक नीति के क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करना।
  • सामाजिक विकास से जुड़े मुद्दों पर शोध, विश्लेषण और सुझाव देने की क्षमता विकसित करना।
  • महिला सशक्तिकरण और बाल कल्याण से संबंधित चुनौतियों की बेहतर समझ विकसित करना।

Ministry of WCD Internship Programme 2025: Internship Duration and Batch

यह इंटर्नशिप वर्ष में चार बार आयोजित की जाती है। प्रत्येक बैच की अवधि 2 माह निर्धारित है। अलग-अलग बैच के लिए आवेदन और इंटर्नशिप का Time Table इस प्रकार है:

  • मई–जून बैच: आवेदन 1 मार्च से 10 मार्च तक
  • अगस्त–सितंबर बैच: आवेदन 1 जून से 10 जून तक
  • नवंबर–दिसंबर बैच: आवेदन 1 सितंबर से 10 सितंबर तक
  • फरवरी–मार्च बैच: आवेदन 1 दिसंबर से 10 दिसंबर तक

Ministry of WCD Internship Programme 2025: eligibility

  • आवेदन केवल गैर-टियर-I शहरों एवं ग्रामीण क्षेत्रों की महिला छात्राओं, शोधार्थियों (Scholars), सामाजिक कार्यकर्ताओं और शिक्षिकाओं के लिए खुला है। (टियर-I शहरों में अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई और पुणे शामिल हैं।)
  • उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आवेदिका का किसी विश्वविद्यालय, शैक्षणिक संस्थान या गैर-शैक्षणिक संस्था में नामांकित या संबद्ध होना आवश्यक है।
  • इंटर्नशिप के लिए आवेदन करने वाली महिला को अपने शैक्षणिक या सामाजिक कार्य से संबंधित प्रमाण प्रस्तुत करने होंगे।
  • टियर-I शहरों की निवासी महिला उम्मीदवार इस इंटर्नशिप के लिए पात्र नहीं हैं।
  • चयन प्रक्रिया मंत्रालय द्वारा निर्धारित नियमों और पात्रता शर्तों के आधार पर की जाएगी।

Ministry of WCD Internship Programme 2025: Benefits

Ministry of WCD Internship Programme 2025 के लिए चयनित उम्मीदवारों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं और लाभ प्रदान किए जाएंगे, जिनमें शामिल हैं:

  • ₹20,000 प्रतिमाह का स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा।
  • दिल्ली आने-जाने का यात्रा भत्ता दिया जाएगा, जिसमें डीलक्स/एसी बस या 3-टियर एसी ट्रेन का किराया शामिल होगा।
  • इंटर्नशिप अवधि के दौरान दिल्ली में हॉस्टल आवास सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जो ट्रिपल-शेयरिंग आधार पर होगी।
  • महिला एवं बाल विकास से संबंधित सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों पर कार्य करने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होगा।
  • मंत्रालय की कार्यप्रणाली और नीति निर्माण प्रक्रिया को करीब से समझने का अवसर मिलेगा।
  • इंटर्नशिप सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर प्रमाण-पत्र (Certificate) प्रदान किया जाएगा।
  • सामाजिक विकास, शोध और प्रशासनिक कार्यों से जुड़ी व्यावसायिक दक्षताओं को विकसित करने का अवसर मिलेगा।

Ministry of WCD Internship Programme 2025: Selection Process

  • Ministry of WCD Internship Programme 2025 के लिए उम्मीदवारों का चयन विधिवत गठित चयन समिति द्वारा किया जाएगा।
  • चयन समिति प्राप्त आवेदनों का मूल्यांकन निर्धारित पात्रता और चयन मानदंडों के आधार पर करेगी।
  • आवश्यकता पड़ने पर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय चयन प्रक्रिया में सहयोग के लिए विश्वविद्यालयों एवं प्रतिष्ठित शोध संस्थानों के संकाय सदस्यों या विषय विशेषज्ञों को आमंत्रित कर सकता है।
  • विशेषज्ञों की भागीदारी से उम्मीदवारों की योग्यता, अनुभव और विषय संबंधी समझ का निष्पक्ष आकलन सुनिश्चित किया जाएगा।
  • अंतिम चयन मंत्रालय द्वारा निर्धारित प्रक्रिया और समिति की सिफारिशों के आधार पर किया जाएगा।

Ministry of WCD Internship Programme 2025: How To Apply

इच्छुक उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं, एक बार किसी उम्मीदवार का चयन हो जाने पर वह भविष्य के किसी अन्य इंटर्नशिप बैच के लिए आवेदन करने की पात्र नहीं होगी:

  • Ministry of WCD Internship Programme 2025 के तहत आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट wcd.intern.nic.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर उपलब्ध रजिस्ट्रेशन (Registration) विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपना नाम, राज्य, जिला और मोबाइल नंबर दर्ज करके पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें तथा लॉगिन के लिए पासवर्ड बनाएं।
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद प्राप्त रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड की सहायता से पोर्टल पर लॉगिन करें।
  • लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट कर दें।
  • आवेदन जमा करने के बाद भविष्य के संदर्भ के लिए उसकी एक प्रति सुरक्षित रख लें।

Important Link

Apply LinkClick Here
Official WebsiteClick Here

Conclusion

Ministry of WCD Internship Programme 2025 का मुख्य उद्देश्य महिला छात्राओं को सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों की गहराई से समझ प्रदान करना है, ताकि वे भविष्य में महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी रूप से काम कर सकें।

आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।

Ministry of WCD Internship Programme 2025: FAQ’S

1) Ministry of WCD Internship Programme 2025 में लाभ क्या मिलता है?

Ministry of WCD Internship Programme 2025 से ₹20,000 प्रति माह का वजीफा (Stipend), यात्रा भत्ता, हॉस्टल सुविधा और इंटर्नशिप सर्टिफिकेट मिलता है।

2) इंटर्नशिप के लिए एक बार चयन हो जाने के बाद क्या फिर से आवेदन किया जा सकता है?

नहीं, चयन के बाद आप किसी और बैच के लिए पात्र नहीं होंगी।

3) क्या इस इंटर्नशिप के बाद नौकरी मिलने की भी संभावना है?

नहीं, यह इंटर्नशिप, प्रशिक्षुओं को नौकरी देने का दावा नहीं करती है।

4) Ministry of WCD Internship Programme 2025 के अंतर्गत हॉस्टल सुविधा की अवधि कितनी है?

कार्यक्रम शुरू होने से 2 दिन पहले और खत्म होने के 2 दिन बाद तक हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध होगी।

Leave a Comment

Join YouTube Join WhatsApp Join Telegram