Karnataka State Police Recruitment 2026: पुलिस में भर्ती होने और सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है। Karnataka State Police, बेंगलुरु ने पुलिस कांस्टेबल (सिविल) पदों पर भर्ती के लिए Official Notification जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 3, 991 रिक्त पदों को भरा जाएगा, जिनमें 596 पद कल्याण कर्नाटक (371(J) क्षेत्र) कैडर तथा 3395 पद मिक्किली (गैर-कल्याण कर्नाटक) कैडर के लिए निर्धारित हैं। इस भर्ती के लिए 18 से 33 वर्ष आयु वर्ग के पात्र अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित आयु सीमा में आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट भी प्रदान की जाएगी।
आज के इस आर्टिकल में भर्ती से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आधिकारिक अधिसूचना, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं। उम्मीदवारों के पास पीयूसी (PUC) या समकक्ष शैक्षणिक योग्यता होना अनिवार्य है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 8 June 2026 से 3 July 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
Karnataka State Police Recruitment 2026: Overview
| Department | Karnataka State Police, Bengaluru |
| Post | Police Constable (Civil) |
| Vacancy | 3,991 |
| Pay Scale | 37,500– 76,100/- per month |
| Mode Of Application | Online |
| Official Website | cetonline.karnataka.gov.in/kea/ |
| Selection Process | Written Test + PST+ Endurance Test |
| Application Starts From | 8 June 2026 |
| Last Date | 3 July 2026 |
Karnataka State Police Recruitment 2026: Important Dates
| Notification Out | 5 June 2026 |
| Application Starts From | 8 June 2026 |
| Last Date | 3 July 2026 |
| Fee Payment Last Date | 4 July 2026 |
| Written Examination Date | 2 August 2026 (Kalyana Karnataka) |
| Mandatory Kannada Language Test Date | Notify Later |
| Age Calculated As On | 3 July 2026 |
Karnataka State Police Recruitment 2026: Application Fee
Karnataka State Police Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। एक बार जमा किया गया शुल्क किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं किया जाएगा।उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन पत्र भरने से पहले अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित शुल्क की जानकारी सुनिश्चित कर लें और अंतिम तिथि से पूर्व ऑनलाइन भुगतान कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
- सामान्य मेरिट (General Merit) एवं अन्य श्रेणियां – कैटेगरी 2A, 2B, 3A और 3B के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये निर्धारित किया गया है।
- अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), कैटेगरी-1, भूतपूर्व सैनिक (Ex-Servicemen) तथा थर्ड जेंडर (Third Gender) उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये रखा गया है।
Karnataka State Police Recruitment 2026: Age Limit
- Karnataka State Police Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, प्रत्यक्ष भर्ती (Direct Recruitment) के अनारक्षित/सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 33 वर्ष रखी गई है। आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी।
- इसके अलावा, कर्नाटक सरकार के प्रचलित नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
- साथ ही, कर्नाटक सरकार के आदेश संख्या GAD 262 SEN 2025 दिनांक 29 जनवरी 2026 के तहत उन अभ्यर्थियों को, जिन्हें पूर्व में आयु सीमा में छूट का लाभ नहीं मिल पाया था, ऊपरी आयु सीमा में एकमुश्त 5 वर्ष की विशेष छूट भी दी जाएगी।
- यह विशेष प्रावधान पात्र उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया में अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से लागू किया गया है।
Karnataka State Police Recruitment 2026: Qualification
Karnataka State Police Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवारों के पास पीयूसी (PUC) या इसके समकक्ष शैक्षणिक योग्यता होना आवश्यक है। भर्ती अधिसूचना के अनुसार निम्नलिखित उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं:
- CBSE, ICSE तथा अन्य राज्यों के शिक्षा बोर्डों की 12वीं कक्षा (Class 12) परीक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
- नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) से प्राप्त समकक्ष योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी भी पात्र होंगे।
- ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने 2 वर्षीय आईटीसी (ITC) / डिप्लोमा (NVBT) पाठ्यक्रम एक भाषा और एक शैक्षणिक विषय के साथ NIOS के माध्यम से पूरा किया है, वे भी आवेदन कर सकते हैं।
- किसी मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थान से 3 वर्षीय डिप्लोमा प्राप्त अभ्यर्थियों को प्रत्यक्ष भर्ती एवं अनुकंपा नियुक्ति (Compassionate Recruitment) के लिए PUC के समकक्ष माना जाएगा।
Karnataka State Police Recruitment 2026: Selection Process
Karnataka State Police Recruitment 2026 में उम्मीदवारों का चयन विभिन्न चरणों के माध्यम से किया जाएगा। अभ्यर्थियों को अगले चरण में जाने के लिए प्रत्येक चरण में सफल होना अनिवार्य होगा। महत्वपूर्ण बात यह है कि शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और सहनशक्ति परीक्षण (ET) केवल क्वालिफाइंग प्रकृति के होंगे। इन चरणों के लिए कोई अंक निर्धारित नहीं किए गए हैं। उम्मीदवारों को केवल निर्धारित मानकों को पूरा करना होगा। चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल हैं:
- लिखित परीक्षा (Written Examination)
- शारीरिक मानक परीक्षण (Physical Standard Test – PST)
- सहनशक्ति परीक्षण (Endurance Test – ET)
- चिकित्सा परीक्षण (Medical Examination)
- अंतिम चयन (Final Selection)
Karnataka State Police Recruitment 2026: How To Apply
Karnataka State Police Recruitment 2026 के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं,आवेदन जमा करने से पहले सभी जानकारियों की अच्छी तरह जांच कर लें, क्योंकि एक बार आवेदन सबमिट होने के बाद उसमें किसी प्रकार का संशोधन (Modification) करने की अनुमति नहीं होगी:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cetonline.karnataka.gov.in/kea या ksp-recruitment.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध KSP Constable Recruitment 2026 (Advertisement No. 01 या 02/Recruitment-4/2026-27) के सक्रिय लिंक पर क्लिक करें।
- नए उम्मीदवार पहले Registration करें और फिर ऑनलाइन आवेदन पत्र में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता तथा Category संबंधी विवरण सावधानीपूर्वक भरें।
- निर्धारित प्रारूप में हाल ही का पासपोर्ट साइज फोटो तथा हस्ताक्षर अपलोड करें।
- आवेदन पत्र भरने के बाद निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद उसका प्रिंटआउट डाउनलोड करके सुरक्षित रखें तथा शुल्क भुगतान की रसीद/चालान को भर्ती प्रक्रिया पूरी होने तक संभालकर रखें।
Important Link
| Apply Link | Click Here |
| Official Notification | Kalyana Cadre | Mikkili/Okkalida Cadre |
Conclusion
यह भर्ती कर्नाटक पुलिस विभाग में सेवा देने का सुनहरा अवसर प्रदान करती है। यदि कोई उम्मीदवार दोनों कैडर (कल्याण कर्नाटक एवं मिक्किली/गैर-कल्याण कर्नाटक) के लिए आवेदन करना चाहता है, तो उसे प्रत्येक कैडर के लिए अलग- अलग आवेदन पत्र जमा करना होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन प्रक्रिया शुरू करने से पहले भर्ती से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों, पात्रता शर्तों और नियमों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें, ताकि आवेदन भरते समय किसी प्रकार की गलती न हो।
आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।









