CISF Para Medical Staff Recruitment 2026: Notification, Age Limit, Selection Process And More Details

Photo of author

Poonam Dubey

Last Updates: June 8, 2026

share Share

CISF Para Medical Staff Recruitment 2026

CISF Para Medical Staff Recruitment 2026: Central Industrial Security Force (CISF) ने पैरा मेडिकल स्टाफ के 24 पदों पर भर्ती के लिए Official Notification जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) फार्मासिस्ट, ASI लैब टेक्नीशियन और ASI एक्स-रे टेक्नीशियन के पद भरे जाएंगे। इच्छुक अभ्यार्थी CISF की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in के माध्यम से Online आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और शारीरिक मानकों को पूरा करने वाले इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 8 June 2026 से 7 July 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में भर्ती से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आधिकारिक अधिसूचना, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं।

CISF Para Medical Staff Recruitment 2026: Overview

DepartmentCentral Industrial Security Force (CISF)
PostASI (Pharmacist), ASI (Lab Technician), ASI (X-Ray Technician)
Vacancy24
Mode Of ApplicationOnline
Official Websitecisfrectt.cisf.gov.in
Job LocationAcross India
Application Starts From8June 2026
Last Date to Apply7 July 2026

CISF Para Medical Staff Recruitment 2026: Important Dates

Application Starts From8 June 2026
Last Date7 July 2026
Fee Payment7 July 2026
Challan Payment Last Date9 July 2026
Exam DateNotify Later
Admit CardBefore Exam

CISF Para Medical Staff Recruitment 2026: Application Fee

  • CISF Para Medical Staff Recruitment 2026 के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को ₹100 आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
  • वहीं, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), भूतपूर्व सैनिक (ESM) तथा सभी महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से पूर्ण रूप से छूट प्रदान की गई है।
  • उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन Net Banking, Credit/Debit Cards, UPI या SBI Challan के माध्यम से कर सकते हैं।

CISF Para Medical Staff Recruitment 2026: Age Limit

  • CISF Para Medical Staff Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवारों की आयु की गणना 7 July 2026 के आधार पर की जाएगी।
  • आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है।
  • सरकारी नियमों के अनुसार अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष तथा अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।
  • वहीं विभागीय (Departmental) उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 से 45 वर्ष तक शिथिल की जा सकती है।

CISF Para Medical Staff Recruitment 2026: Post Vacancy Wise

Post NameTotal
ASI (Pharmacist)18
ASI (X-Ray Technician)01
ASI (Lab Technician)05

CISF Para Medical Staff Recruitment 2026: Qualification Post Wise

Post NameEligibility Details
ASI (Pharmacist)10+2 Intermediate from a recognized Board. Diploma or Degree in Pharmacy recognized by Central/State Govt. Registered as a “PHARMACIST”
ASI (X-Ray Technician)10+2 Intermediate from a recognized Board. 2 years Diploma in Radiography recognized by Central/State Govt.
ASI (Lab Technician)10+2 Intermediate with Science from a recognized Board. 2 years Diploma in Medical Laboratory Technology.

CISF Para Medical Staff Recruitment 2026: Required Documents

CISF Para Medical Staff Recruitment 2026 के तहत Document Verification के समय उम्मीदवारों को सभी आवश्यक मूल दस्तावेज़ों के साथ उनकी Self-Attested Copies प्रस्तुत करनी होंगी। निर्धारित दस्तावेज़ों के बिना उम्मीदवार की उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है। इसलिए सभी अभ्यर्थी Document Verification प्रक्रिया में शामिल होने से पहले निम्नलिखित दस्तावेज़ तैयार रखें:

  • हाल ही में खिंचवाई गई चार पासपोर्ट आकार की रंगीन फोटो।
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र एवं जन्म तिथि का प्रमाण (मैट्रिक/10वीं कक्षा का प्रमाण पत्र)।
  • वैध फोटो पहचान पत्र जैसे मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट आदि।
  • फार्मेसी, रेडियोग्राफी या मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी (MLT) से संबंधित डिप्लोमा/डिग्री प्रमाण पत्र।
  • जाति प्रमाण पत्र, ईडब्ल्यूएस (EWS) प्रमाण पत्र, निवास (डोमिसाइल) प्रमाण पत्र एवं अनुभव प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।

CISF Para Medical Staff Recruitment 2026: Selection Process

CISF Para Medical Staff Recruitment 2026 में उम्मीदवारों का चयन विभिन्न चरणों के आधार पर किया जाएगा। प्रत्येक चरण में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए पात्र माना जाएगा। चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल हैं:

  • लिखित परीक्षा (Written Examination)
  • शारीरिक मानक परीक्षण (Physical Standard Test – PST)
  • दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)
  • बेसिक वोकेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट (BVAT) – यह केवल क्वालिफाइंग प्रकृति का होगा।
  • मेडिकल परीक्षा (Detailed Medical Examination/Review Medical Examination – DME/RME)

CISF Para Medical Staff Recruitment 2026: How To Apply

CISF Para Medical Staff Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवारों को 8 June 2026 से 7 July 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन प्रक्रिया शुरू करने से पहले अभ्यर्थियों को वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा कर एक यूनिक आईडी और पासवर्ड प्राप्त करना होगा। इसके बाद लॉगिन करके आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरनी होगी।

  • सबसे पहले CISF की आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in पर जाकर वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें।
  • प्राप्त यूजर आईडी और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करें।
  • आवेदन पत्र में मांगी गई सभी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य आवश्यक जानकारी सही- सही भरें।
  • हाल ही की रंगीन पासपोर्ट आकार की फोटो अपलोड करें, हस्ताक्षर (Signature) 10 KB से 20 KB के बीच निर्धारित आकार में अपलोड करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज़ PDF फॉर्मेट में अपलोड करें, जिनका आकार 1 MB से कम होना चाहिए।
  • सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को ₹100 आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा (यदि शुल्क से छूट प्राप्त नहीं है)।
  • आवेदन पत्र जमा करने के बाद उसकी अंतिम प्रिंट कॉपी निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

Important Link

Apply LinkClick Here
Official NotificationClick Here

Conclusion

CISF Para Medical Staff Recruitment 2026 के तहत चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-5 के तहत आकर्षक वेतन प्रदान किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को ₹29,200 से ₹92,300 प्रति माह तक का वेतन मिलेगा। इसके अलावा केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता (TA), चिकित्सा सुविधाएं तथा अन्य सरकारी भत्तों और सुविधाओं का लाभ भी दिया जाएगा।

आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।

Leave a Comment

Join YouTube Join WhatsApp Join Telegram