NIACL Apprentices Recruitment 2026: Check Eligibility Criteria, Training Period, Age Limitations And Application Details

Photo of author

Poonam Dubey

Last Updates: June 18, 2026

share Share

NIACL Apprentices Recruitment 2026

NIACL Apprentices Recruitment 2026: भारत की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की सामान्य बीमा कंपनी The New India Assurance Company Limited (NIACL) ने 550 अप्रेंटिस पदों पर प्रशिक्षण हेतु भर्ती की अधिसूचना जारी की है। यह अप्रेंटिसशिप कार्यक्रम Graduates को देश की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी में व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर प्रदान करेगा। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 23 June 2026 से 6 July 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन केवल निर्धारित आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे, अन्य किसी माध्यम से भेजे गए आवेदन मान्य नहीं होंगे।

 आज के इस आर्टिकल में भर्ती से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आधिकारिक अधिसूचना, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं।

NIACL Apprentices Recruitment 2026: Overview

DepartmentThe New India Assurance Company Limited (NIACL)
PostApprentice
Vacancy550
Job TypeApprenticeship (Training)
QualificationGraduate from a recognized University
Age Limit21 to 30 Years
Mode Of ApplicationOnline
Official Websitenewindia.co.in
Application Starts23 June 2026
Last Date6 July 2026

NIACL Apprentices Recruitment 2026: Important Dates

Application Starts23 June 2026
Last Date6 July 2026
Fee Payment Last Date6 July 2026
Exam DateNotify Later
Age Limit As On1 June 2026

NIACL Apprentices Recruitment 2026: Age Limit

  • NIACL Apprentices Recruitment 2026 के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है।
  • अर्थात उम्मीदवार का जन्म निर्धारित आयु सीमा के अनुरूप होना चाहिए।
  • इसके अतिरिक्त, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) तथा दिव्यांगजन (PwBD) श्रेणियों के अभ्यर्थियों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
  • आयु की गणना 1 June 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

NIACL Apprentices Recruitment 2026: Application Fee

  • NIACL Apprentices Recruitment 2026 के लिए आवेदन शुल्क की जानकारी श्रेणी के अनुसार उपलब्ध कराई जाएगी।
  • सामान्य (General), ओबीसी (OBC) एवं ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के अभ्यर्थियों तथा एससी (SC), एसटी (ST) एवं दिव्यांग (PwBD) श्रेणियों के उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क का भुगतान अधिसूचना में दिए गए निर्देशों के अनुसार करना होगा।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा और अन्य किसी भुगतान पद्धति को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
  • अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले विस्तृत विज्ञापन में शुल्क संबंधी जानकारी अवश्य जांच लें।

NIACL Apprentices Recruitment 2026: Qualification

NIACL Apprentices Recruitment 2026 के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Graduate या उसके समकक्ष योग्यता प्राप्त होना अनिवार्य है। इसके साथ ही, जिस राज्य या केंद्र शासित प्रदेश (State/UT) के लिए उम्मीदवार आवेदन कर रहा है, वहां की क्षेत्रीय भाषा (Regional Language) का ज्ञान होना आवश्यक है। संबंधित क्षेत्रीय भाषा को पढ़ने, लिखने और समझने की क्षमता रखने वाले अभ्यर्थियों को ही इस भर्ती प्रक्रिया के लिए पात्र माना जाएगा।

NIACL Apprentices Recruitment 2026: Selection Process

  • NIACL Apprentices Recruitment 2026 के लिए सबसे पहले अभ्यर्थियों को Online Written Test में शामिल होना होगा।
  • लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को Regional Language Test के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें संबंधित राज्य/केंद्र शासित प्रदेश की स्थानीय भाषा का ज्ञान परखा जाएगा।
  • इसके बाद सफल अभ्यर्थियों के Document Verification की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
  • सभी चरणों में पात्र पाए गए उम्मीदवारों की Final Selection List तैयार की जाएगी और उन्हें अप्रेंटिस प्रशिक्षण के लिए नियुक्त किया जाएगा।

NIACL Apprentices Recruitment 2026: How To Apply

  • NIACL Apprentices Recruitment 2026 के तहत आवेदन करने के लिए NIACL की आधिकारिक वेबसाइट newindia.co.in या अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर जाएं।
  • वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर के माध्यम से पंजीकरण (Registration) करें। आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें। आवेदन पत्र को ऑनलाइन जमा (Submit) करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

Important Link

Apply LinkClick Here
Official NotificationClick Here

Conclusion

NIACL Apprentices Recruitment 2026 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान ₹12,300 प्रति माह का स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा। अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण का अनुबंध 1 वर्ष की निश्चित अवधि के लिए होगा। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवार जिस राज्य या केंद्र शासित प्रदेश (UT) के लिए आवेदन कर रहा है, वहां की Regional Language का ज्ञान होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी को संबंधित क्षेत्रीय भाषा को पढ़ने, लिखने और समझने में दक्ष होना चाहिए, तभी वह इस भर्ती प्रक्रिया के लिए पात्र माना जाएगा।

आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।

Leave a Comment

Join YouTube Join WhatsApp Join Telegram