SBI Probationary Officers Recruitment 2026: 1,500 Vacancy, Notification, Check Full Detail About it

Photo of author

Poonam Dubey

Last Updates: June 18, 2026

share Share

SBI Probationary Officers Recruitment 2026

SBI Probationary Officers Recruitment 2026: देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, State Bank of India ने 1500 प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) पदों पर भर्ती के लिए Official Notification जारी कर दी है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 June 2026 से 8 July 2026 तक की जाएगी। किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Graduate अभ्यर्थी, जिनकी आयु 1 अप्रैल 2026 को 21 से 30 वर्ष के बीच है, आवेदन करने के पात्र हैं। इच्छुक उम्मीदवार SBI के आधिकारिक करियर पोर्टल ibpsreg.ibps.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में भर्ती से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आधिकारिक अधिसूचना, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं।

चयन प्रक्रिया में Prelims, Mains तथा साक्षात्कार Interview शामिल होंगे। बैंकिंग क्षेत्र में प्रतिष्ठित सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर है।

SBI Probationary Officers Recruitment 2026: Overview

DepartmentState Bank of India (SBI)
PostProbationary Officer (PO)
Vacancy1500
Online Application Starts18 June 2026
Last Date8 July 2026
Age Limit21 to 30 years
QualificationGraduation
Selection ProcessPrelims + Mains + Interview
Mode Of ApplicationOnline
Official Websiteibpsreg.ibps.in

SBI Probationary Officers Recruitment 2026: Important Dates

Application Starts18 June 2026
Last Date8 July 2026
Fee Payment Last Date8 July 2026
Phase-I Online Prelims Exam August 2026
Phase-II Online Main ExamSeptember 2026

SBI Probationary Officers Recruitment 2026: Application Process

  • SBI Probationary Officers Recruitment 2026 के लिए सामान्य (General), ओबीसी (OBC) एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के अभ्यर्थियों को ₹750/- आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
  • अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) तथा दिव्यांग (PwBD) श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से पूर्णतः छूट प्रदान की गई है और उनके लिए शुल्क शून्य (Nil) रखा गया है।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा, जिसमें डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग एवं UPI जैसे विकल्प उपलब्ध रहेंगे।
  • एक बार जमा किया गया आवेदन शुल्क किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं किया जाएगा।

SBI Probationary Officers Recruitment 2026: Age Limit

SBI Probationary Officers Recruitment 2026 के लिए आयु सीमा 1 अप्रैल 2026 के अनुसार आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है अर्थात उम्मीदवार का जन्म 2 अप्रैल 1996 से पहले तथा 1 अप्रैल 2005 के बाद नहीं होना चाहिए।

  • सरकार के नियमानुसार आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
  • SC/ST वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष,
  • OBC (नॉन-क्रीमी लेयर) को 3 वर्ष,
  • PwBD (UR/EWS) को 10 वर्ष, PwBD (OBC) को 13 वर्ष तथा PwBD (SC/ST) उम्मीदवारों को 15 वर्ष की आयु छूट का लाभ मिलेगा।

SBI Probationary Officers Recruitment 2026: Vacancy Category Wise

CategoryVacancy
UR (General) 588
OBC Cadre390
SC Category234
ST Category144
EWS Category144

SBI Probationary Officers Recruitment 2026: Qualification

  • SBI Probationary Officers Recruitment 2026 के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक Graduation डिग्री अथवा केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता होना आवश्यक है।
  • Final Year/Semester में में पढ़ाई कर रहे अभ्यर्थी भी अस्थायी रूप से आवेदन करने के पात्र हैं।
  • यदि ऐसे अभ्यर्थियों को Interview के लिए बुलाया जाता है, तो उन्हें 30 September 2026 या उससे पहले स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण करने का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा।
  • इंजीनियरिंग, मेडिकल, चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) तथा कॉस्ट अकाउंटेंट जैसी व्यावसायिक योग्यताएं रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन करने के पात्र हैं।
  • अभ्यर्थी के पास निर्धारित अंतिम तिथि तक आवश्यक शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण उपलब्ध होना चाहिए।

SBI Probationary Officers Recruitment 2026: Selection Process

SBI Probationary Officers Recruitment 2026 की चयन प्रक्रिया तीन चरणों मे आयोजित की जाएगी जिसके लिए जानकारी निम्नलिखित दी गई है:

  • Preliminary Examination – कुल 100 अंक, परीक्षा अवधि 1 घंटा।
  • Main Examination – कुल 230 अंक, परीक्षा अवधि 3 घंटे 30 मिनट।
  • Group Exercise एवं Personal Interview– कुल 50 अंक।
  • प्रारंभिक परीक्षा केवल स्क्रीनिंग (Screening Test) के रूप में आयोजित की जाएगी और इसके अंक अंतिम मेरिट में शामिल नहीं किए जाएंगे।

SBI Probationary Officers Recruitment 2026: How To Apply

  • SBI Probationary Officers Recruitment 2026 की आवेदन प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों को बैंक के आधिकारिक करियर पोर्टल के माध्यम से Online Registration करना होगा।
  • आवेदन करने से पहले हाल ही का पासपोर्ट आकार का रंगीन फोटो; काले स्याही से किए गए हस्ताक्षर, बाएं हाथ के अंगूठे का निशान तथा निर्धारित प्रारूप में अंग्रेजी में हस्तलिखित घोषणा (Hand-Written Declaration) स्कैन करके तैयार रखें।
  • पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को वेबकैम या मोबाइल फोन के माध्यम से लाइव फोटो (Live Photograph) कैप्चर कर अपलोड करना भी अनिवार्य होगा।
  • आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें और अंतिम सबमिशन से पहले सभी विवरणों की अच्छी तरह जांच कर लें।
  • आवेदन पत्र लॉक (Final Submit) होने के बाद किसी भी प्रकार का संशोधन या परिवर्तन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।
  • आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद भविष्य के संदर्भ हेतु आवेदन पत्र की प्रिंट कॉपी सुरक्षित रख लें।

Important Link

Apply LinkClick Here
Official NotificationClick Here

Conclusion

चयनित अभ्यर्थियों को जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-I (JMGS-I) में ₹48,480 का प्रारंभिक मूल वेतन (Basic Pay) प्रदान किया जाएगा, जिसमें 4 अग्रिम वेतन वृद्धि (Advance Increments) भी शामिल होंगी। मूल वेतन के अतिरिक्त अधिकारियों को महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), सिटी कम्पेन्सेटरी अलाउंस (CCA), भविष्य निधि (PF), राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS), अवकाश यात्रा रियायत (LFC), चिकित्सा सुविधाएं, लीज रेंटल सुविधा तथा बैंक के नियमों के अनुसार अन्य भत्तों और सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा।

आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।

Leave a Comment

Join YouTube Join WhatsApp Join Telegram