CSIR Assistant Section Officer Recruitment 2026: Notification Out, Apply Online, Check Complete Details

Photo of author

Poonam Dubey

Last Updates: June 24, 2026

share Share

CSIR Assistant Section Officer Recruitment 2026

CSIR Assistant Section Officer Recruitment 2026: Council of Scientific & Industrial Research (CSIR) ने 100 Assistant Section Officer (ASO) पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती विशेष रूप से UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2024 (CSE-2024) में उन अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जा रही है, जिनके पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री है तथा जिनका नाम UPSC प्रतिभा सेतु पोर्टल पर उपलब्ध है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 23 June 2026 को शुरू हो चुकी है और 13 July 2026 तक जारी रहेगी।

चयनित उम्मीदवारों को Assistant Section Officer Group B (Non-Gazetted) पद पर नियुक्त किया जाएगा। इस पद के लिए वेतनमान पे लेवल-7, सेल-1 के अंतर्गत ₹44,900 से ₹1,42,400 प्रतिमाह निर्धारित किया गया है। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार निर्धारित अवधि के भीतर आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

CSIR Assistant Section Officer Recruitment 2026: Overview

DepartmentCouncil of Scientific & Industrial Research (CSIR), New Delhi
PostAssistant Section Officer (ASO)
Vacancy100
EligibilityNon-recommended candidates of UPSC CSE-2024 with University degree
Application Start Ftom23 June 2026
Last Date13 July 2026
Most Of ApplicationOnline
Official Websitecsir.res.in / recruitment.csir.res.in

CSIR Assistant Section Officer Recruitment 2026: Important Dates

Application Start From23 June 2026
Last Date13 July 2026
Fee Payment Last Date13 July 2026
Computer Proficiency TestNotify Later
Age Limit13 July 2026

CSIR Assistant Section Officer Recruitment 2026: Application Fee

CSIR Assistant Section Officer Recruitment 2026 के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार निर्धारित किया गया है। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से SBI Collect द्वारा उपलब्ध Electronic gateways के जरिए किया जा सकेगा।

  • General /OBC (NCL) /EWS : Rs. 500/-
  • Women Candidates (All Tiers) : Rs. 0/- (Nil)
  • SC /ST /PwBD /Ex-Servicemen : Rs. 0/- (Nil)

CSIR Assistant Section Officer Recruitment 2026: Age Limit

CSIR Assistant Section Officer Recruitment 2026 के लिए अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 13 जुलाई 2026 को 33 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट मिलेगी, जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC-NCL) के उम्मीदवारों को 3 वर्ष की अतिरिक्त छूट प्रदान की जाएगी। इसके अलावा, दिव्यांगजन (PwBD) उम्मीदवारों को उनकी श्रेणी के अनुसार 10 से 15 वर्ष तक की आयु छूट का लाभ मिलेगा।

CSIR Assistant Section Officer Recruitment 2026: Vacancy Post Wise

PostVacancy
Assistant Section Officer (General)61
Assistant Section Officer (Finance & Accounts)18
Assistant Section Officer (Stores & Purchase)21

CSIR Assistant Section Officer Recruitment 2026: Qualification

CSIR Assistant Section Officer Recruitment 2026 के लिए अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Graduation की डिग्री होना अनिवार्य है। डिग्री किसी भी विषय या संकाय से प्राप्त की गई हो, उस पर कोई प्रतिबंध नहीं है। हालांकि, इस भर्ती के लिए केवल वे उम्मीदवार पात्र होंगे जो UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2024 (CSE-2024) में शामिल हुए थे, लेकिन अंतिम रूप से अनुशंसित (Recommended) नहीं हुए हैं। साथ ही, अभ्यर्थी का विवरण UPSC के प्रतिभा सेतु (Pratibha Setu) पोर्टल पर उपलब्ध होना चाहिए। शैक्षणिक योग्यता के आधार पर किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते वे CSE-2024 से संबंधित निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करते हों।

CSIR Assistant Section Officer Recruitment 2026: Selection Process

  • CSIR Assistant Section Officer Recruitment 2026 में उम्मीदवारों का प्रारंभिक चयन निर्धारित स्क्रीनिंग प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद उन्हें Computer Proficiency Test (CPT) के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
  • CPT कुल 100 अंकों की होगी तथा इसकी अवधि 1 घंटा निर्धारित की गई है। यह परीक्षा केवल क्वालिफाइंग प्रकृति की होगी, अर्थात इसके अंक अंतिम मेरिट में शामिल नहीं किए जाएंगे।
  • परीक्षा के माध्यम से अभ्यर्थियों की कंप्यूटर दक्षता का मूल्यांकन किया जाएगा, जिसमें वर्ड प्रोसेसिंग (Word Processing), स्प्रेडशीट प्रबंधन (Spreadsheet Management) तथा स्लाइड प्रेजेंटेशन तैयार करने (Slide Presentation Generation) से संबंधित कौशलों की जांच की जाएगी।

CSIR Assistant Section Officer Recruitment 2026: How To Apply

  • CSIR Assistant Section Officer Recruitment 2026 के तहत आवेदन करने के लिए सबसे पहले CSIR की आधिकारिक वेबसाइट csir.res.in or recruitment.csir.res.in पर जाएँ।
  • होमपेज पर उपलब्ध “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें और अपने UPSC Roll Number, ईमेल आईडी तथा मोबाइल नंबर की सहायता से पंजीकरण (Registration) करें।
  • पंजीकरण के बाद आपके पंजीकृत ईमेल और मोबाइल नंबर पर User ID एवं Password भेजा जाएगा।
  • प्राप्त लॉगिन विवरण का उपयोग करके पोर्टल में लॉगिन करें और Profile Page भरें। इसमें लिंग (Gender), जन्म तिथि (Date of Birth), श्रेणी (Category), PwBD स्थिति, भूतपूर्व सैनिक (Ex-Serviceman) स्थिति, CSIR कर्मचारी स्थिति आदि विवरण दर्ज करने होंगे। प्रोफाइल लॉक होने के बाद इसमें कोई संशोधन नहीं किया जा सकेगा।
  • इसके बाद आवेदन पत्र के 6 चरणों को पूरा करें: Apply → Personal Details → Education → Experience → Additional Details → Uploads → Preview & Submit
  • निर्धारित प्रारूप के अनुसार अपनी फोटो, हस्ताक्षर एवं आवश्यक प्रमाण-पत्रों की स्कैन की गई प्रतियाँ अपलोड करें।
  • आवेदन पत्र को सावधानीपूर्वक प्रीव्यू करें और सभी जानकारी सही होने पर Submit बटन पर क्लिक करें। सफलतापूर्वक आवेदन जमा होने पर एक Application Number जनरेट होगा।
  • यदि आवेदन शुल्क लागू है, तो SBI Collect के माध्यम से ₹500 शुल्क का भुगतान UPI, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग द्वारा करें। भुगतान के बाद प्राप्त e-Receipt डाउनलोड करें और अंतिम तिथि से पहले आवेदन में अपलोड करें।
  • अंतिम रूप से जमा किए गए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

Important Link

Apply LinkClick Here
Official NotificationClick Here

Conclusion

आकर्षक वेतनमान एवं विभिन्न सरकारी लाभों के कारण यह पद उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन करियर अवसर प्रदान करता है। चयनित उम्मीदवारों को 7वें केंद्रीय वेतन आयोग (7th CPC) के अनुसार पे लेवल-7, सेल-1 के अंतर्गत नियुक्त किया जाएगा। इस पद के लिए मूल वेतन (Basic Pay) ₹44,900 से ₹1,42,400 प्रति माह निर्धारित है। इसके अतिरिक्त कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), परिवहन भत्ता (Transport Allowance) तथा केंद्र सरकार के कर्मचारियों को मिलने वाले अन्य भत्ते और सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।

Leave a Comment

Join YouTube Join WhatsApp Join Telegram