Indian navy ssc officer june 2027 Online Form: Before Apply Online Check Full Detail

Photo of author

Poonam Dubey

Last Updates: June 28, 2026

share Share

Indian navy ssc officer june 2027 Online Form

Indian navy ssc officer june 2027 Online Form: भारतीय नौसेना ने Short Service Commission (SSC) June 2027 (AT 27) कोर्स के तहत अधिकारी पदों पर भर्ती के लिए Official Notification जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से अविवाहित पुरुष एवं महिला स्नातक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। भर्ती के अंतर्गत Executive, Pilot, Naval Armament, Engineering, Electrical, Naval Constructor सहित कुल 12 branches/cadres में अधिकारी स्तर के पद भरे जाएंगे। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार 25 June 2026 से 27 July 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आज के इस आर्टिकल में भर्ती से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आधिकारिक अधिसूचना, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं। चयनित अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण Indian Naval Academy में आयोजित किया जाएगा। भारतीय नौसेना में अधिकारी बनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर है।

Indian navy ssc officer june 2027 Online Form: Overview

DepartmentIndian Navy
Recruitment TypeShort Service Commission (SSC)
PostExecutive, Pilot, Naval Armament, Engineering, Electrical, Naval Constructor, and more
Vacancy275
Training AcademyIndian Naval Academy (INA), Ezhimala, Kerala
Mode Of ApplicationOnline
Official Websitejoinindiannavy.gov.in
Application Start From25 June 2026
Last Date27 July 2026

Indian navy ssc officer june 2027 Online Form: Important Dates

Online Application Starts From25 June 2026
Last Date27 July 2026
Course CommencementJune 2027

Indian navy ssc officer june 2027 Online Form: Application Fee

Indian navy ssc officer june 2027 Online Form के लिए किसी भी श्रेणी के उम्मीदवारों से आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। सामान्य (General), ओबीसी (OBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹0 निर्धारित किया गया है। वहीं अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) तथा सभी महिला उम्मीदवारों को भी किसी प्रकार का शुल्क जमा नहीं करना होगा। यानी इस भर्ती प्रक्रिया में सभी पात्र उम्मीदवार पूरी तरह निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Indian navy ssc officer june 2027 Online Form: Age Limit

Indian navy ssc officer june 2027 Online Form के लिए सामान्य आयु सीमा के अनुसार उम्मीदवार का जन्म 2 जुलाई 2002 से 1 जुलाई 2008 के बीच (दोनों तिथियां शामिल) होना चाहिए। हालांकि, विभिन्न शाखाओं एवं पदों के लिए आयु सीमा में कुछ अंतर हो सकता है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले संबंधित एंट्री/पद के लिए निर्धारित विस्तृत आयु मानदंड को आधिकारिक अधिसूचना में अवश्य जांच लें।

Indian navy ssc officer june 2027 Online Form: Vacancy Branch Wise

Branch / CadreVacancies
Executive Branch (GS(X)/Hydro Cadre)90 (including 10 Hydro)
Pilot25
Naval Air Operations Officer (Observers)18
Air Traffic Controller (ATC)15
Logistics10
Naval Armament Inspectorate Cadre (NAIC)14
Submarine Tech Engineering05 + 08
Engineering Branch (General Service – GS)24
Electrical Branch (General Service – GS)08 + 32
Submarine Tech Electrical08
Naval Constructor18

Indian navy ssc officer june 2027 Online Form: Qualification

Indian navy ssc officer june 2027 Online Form के लिए शैक्षणिक योग्यता के रूप में उम्मीदवार के पास संबंधित शाखा में बी.ई./बी.टेक (BE/B.Tech) की डिग्री होना आवश्यक है। यह डिग्री किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से प्राप्त होनी चाहिए। साथ ही अभ्यर्थी के स्नातक में कम से कम 60% अंक होना अनिवार्य है। इच्छकु अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि Qualification से संबंधित अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को अवश्य पढ़ें।

Indian navy ssc officer june 2027 Online Form: Selection Process

  • Indian navy ssc officer june 2027 Online Form की भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाता है। सबसे पहले आवेदनों की शॉर्टलिस्टिंग शैक्षणिक योग्यता और अकादमिक प्रदर्शन के आधार पर की जाती है।
  • इसके बाद योग्य उम्मीदवारों को सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (SSB) इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है, जिसमें व्यक्तित्व, नेतृत्व क्षमता और मानसिक योग्यता का मूल्यांकन किया जाता है।
  • SSB प्रक्रिया में सफल होने के बाद उम्मीदवारों का विस्तृत मेडिकल परीक्षण किया जाता है, ताकि उनकी शारीरिक फिटनेस की जांच हो सके।
  • अंत में, SSB इंटरव्यू में प्राप्त अंकों और समग्र प्रदर्शन के आधार पर अंतिम मेरिट सूची जारी की जाती है, जिसके आधार पर चयन सुनिश्चित होता है।

Indian navy ssc officer june 2027 Online Form: How To Apply

  • Indian navy ssc officer june 2027 Online Form के तहत आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए “SSC Officer June 2027” या संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  • यदि पहले से रजिस्ट्रेशन नहीं है, तो नया यूजर बनाकर अपना वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स से लॉगिन करें और व्यक्तिगत, शैक्षणिक तथा अन्य आवश्यक विवरण भरकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म पूरा करें।
  • निर्धारित प्रारूप में आवश्यक दस्तावेजों (फोटो, हस्ताक्षर, प्रमाण पत्र आदि) की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  • यदि आवेदन शुल्क लागू हो, तो उसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।
  • सभी विवरणों की अच्छी तरह समीक्षा करें और फॉर्म सबमिट करें। भविष्य के संदर्भ के लिए कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें और उसका प्रिंट निकाल लें।

Important Link

Apply LinkClick Here
Official NotificationClick Here

Conclusion

उम्मीदवारों का चयन भारतीय नौसेना अकादमी (INA), एझिमाला में पोस्टिंग के समय होने वाली इंडक्शन मेडिकल परीक्षा को सफलतापूर्वक पास करने के अधीन किया जाएगा। सभी योग्य उम्मीदवारों को सब लेफ्टिनेंट (Sub Lieutenant) के पद पर नियुक्त किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए केवल अविवाहित (Unmarried) उम्मीदवार ही पात्र माने जाएंगे।

आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।

Leave a Comment

Join YouTube Join WhatsApp Join Telegram