MPESB Agriculture Extension Officer Recruitment 2026: Check Eligibility, Important Dates, Fee And How To Apply Online

Photo of author

Poonam Dubey

Last Updates: July 3, 2026

share Share

MPESB Agriculture Extension Officer Recruitment 2026

MPESB Agriculture Extension Officer Recruitment 2026:Madhya Pradesh Employees Selection Board (MPESB), Bhopal ने Group-2 Sub Group-1 परीक्षा के तहत 2,784 कृषि विस्तार अधिकारी (Krishi Vistar Adhikari) पदों पर सीधी भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 3 July 2026 से 17 July 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए Agriculture या Horticulture में स्नातक डिग्री अनिवार्य है। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि मध्य प्रदेश के पात्र आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम 45 वर्ष तक आयु में छूट मिलेगी।

चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति Farmer Welfare and Agriculture Development, Madhya Pradesh में की जाएगी। इस भर्ती की कंप्यूटर आधारित परीक्षा 2 August 2026 से शुरू होगी। चयनित अभ्यर्थियों को ₹25,300 से ₹80,500 के वेतनमान का लाभ मिलेगा। आज के इस आर्टिकल में भर्ती से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आधिकारिक अधिसूचना, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं।

MPESB Agriculture Extension Officer Recruitment 2026: Overview

DepartmentDirectorate of Farmer Welfare and Agriculture Development, Madhya Pradesh, Bhopal
PostKrishi Vistar Adhikari (Agriculture Extension Officer)
Vacancy2784
Mode Of ApplicationOnline
Official Websiteesb.mp.gov.in
Application Starts From3 July 2026
Last Date17 July 2026
Exam Date2 August 2026
Exam ModeOnline Computer Based Test (CBT)
Job LocationMadhya Pradesh

MPESB Agriculture Extension Officer Recruitment 2026: Important Dates

Notification Out2 July 2026
Application Starts From3 July 2026
Last Date17 July 2026
Application Correction Window3 July 2026 to 22 July 2026
Admit CardBefore the exam
Exam DateFrom 2 August 2026
Age Limit As On1 January 2026

MPESB Agriculture Extension Officer Recruitment 2026: Application Fee

MPESB Agriculture Extension Officer Recruitment 2026 के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये, जबकि मध्य प्रदेश के SC, ST, OBC, EWS और PwD वर्ग के अभ्यर्थियों को 250 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। इसके अलावा एमपी ऑनलाइन पोर्टल और फॉर्म संशोधन के लिए निर्धारित अतिरिक्त शुल्क भी लागू रहेगा।

  • Unreserved (UR) Category Candidates : Rs. 500/-
  • SC / ST / OBC / EWS / PwD (MP Domicile) : Rs. 250/-
  • Direct Recruitment Backlog Vacancies : Rs. 0/- (Nil)
  • MP Online Kiosk Portal Service Charges : Rs. 60/- extra.
  • Registered Citizen Login Portal Fee : Rs. 20/- extra.
  • Online Form Modification Fee : Rs. 20/- + Rs. 40/- Portal Charge

MPESB Agriculture Extension Officer Recruitment 2026: Age Limit

MPESB Agriculture Extension Officer Recruitment 2026 के लिए अभ्यर्थी की आयु की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी। सामान्य (अनारक्षित) वर्ग के उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं मध्य प्रदेश के SC, ST, OBC, महिला एवं दिव्यांग (PwD) श्रेणी के पात्र अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 45 वर्ष तक की छूट मिलेगी। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों को आयु सीमा में कोई अतिरिक्त छूट प्रदान नहीं की जाएगी।

MPESB Agriculture Extension Officer Recruitment 2026: Vacancy Details Category Wise

CategoryVacancy
Unreserved (UR)1126
EWS444
SC316
ST122
OBC776

MPESB Agriculture Extension Officer Recruitment 2026: Qualification

MPESB Agriculture Extension Officer Recruitment 2026 के लिए अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि (Agriculture) या उद्यानिकी (Horticulture) विषय में बैचलर डिग्री होना अनिवार्य है। उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि तक पूर्ण होनी चाहिए। आवेदन की अंतिम तिथि के बाद डिग्री प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्र नहीं माने जाएंगे। साथ ही ऑनलाइन आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपनी अर्हकारी डिग्री का मार्कशीट नंबर, प्राप्त अंक तथा कुल पूर्णांक सही-सही दर्ज करना अनिवार्य होगा।

MPESB Agriculture Extension Officer Recruitment 2026: Important Instructions

  • MPESB Agriculture Extension Officer Recruitment 2026 के लिए अभ्यर्थी भारत का नागरिक होना चाहिए। नेपाल के नागरिक भी मध्य प्रदेश सिविल सेवा भर्ती नियम, 1961 के तहत निर्धारित प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने पर पात्र हो सकते हैं।
  • सभी अभ्यर्थियों के लिए मध्य प्रदेश के रोजगार कार्यालय (Employment Office) में लाइव पंजीकरण (Live Registration) होना अनिवार्य है।
  • मध्य प्रदेश के मूल निवासी नहीं होने वाले उम्मीदवार केवल अनारक्षित (UR/Open) पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्हें आरक्षण, आयु सीमा में छूट या आवेदन शुल्क में रियायत का लाभ नहीं मिलेगा।
  • ऐसे अभ्यर्थी जिनके दो से अधिक बच्चे हैं और जिनमें से एक बच्चे का जन्म 26 जनवरी 2001 या उसके बाद हुआ है, वे नियुक्ति के लिए पात्र नहीं होंगे।
  • जिन उम्मीदवारों ने कानूनी विवाह आयु (महिलाओं के लिए 18 वर्ष और पुरुषों के लिए 21 वर्ष) से पहले विवाह किया है, वे नियुक्ति के लिए पात्र नहीं होंगे।
  • चूंकि यह कार्यपालिक (Executive) पद है, इसलिए बैगा, सहरिया/सहारिया और भारिया विशेष आदिम जनजाति के अभ्यर्थियों को परीक्षा से कोई छूट नहीं मिलेगी। उन्हें अनुसूचित जनजाति (ST) श्रेणी के उम्मीदवार के रूप में ऑनलाइन आवेदन कर परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य होगा।
  • सभी अभ्यर्थियों के लिए आधार पंजीकरण (Aadhaar Registration) अनिवार्य है। बायोमेट्रिक सत्यापन के समय आधार अनलॉक (Unlocked) होना चाहिए।

MPESB Agriculture Extension Officer Recruitment 2026: Selection Process

MPESB Agriculture Extension Officer Recruitment 2026 में उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा और उसके बाद दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। इस भर्ती में साक्षात्कार (इंटरव्यू) नहीं होगा।

  • Online Written Exam (CBT): अभ्यर्थियों को 200 अंकों की Objective Type ऑनलाइन परीक्षा देनी होगी, जिसका आयोजन मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा किया जाएगा।
  • Normalization: यदि परीक्षा एक से अधिक शिफ्ट में आयोजित होती है, तो परिणाम Normalised Equi-Percentile (NEP) स्केलिंग पद्धति के आधार पर तैयार किया जाएगा।
  • Merit List and Waiting List: परीक्षा परिणाम के आधार पर MPESB पदवार मेरिट सूची जारी करेगा। इसके साथ कुल रिक्तियों के 15% अभ्यर्थियों की वेटिंग लिस्ट भी तैयार की जाएगी, जो एक वर्ष या अगली भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी होने तक (जो पहले हो) वैध रहेगी।
  • Document Verification: चयनित अभ्यर्थियों के शैक्षणिक एवं अन्य प्रमाण-पत्रों का सत्यापन किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग, मध्य प्रदेश द्वारा किया जाएगा। यह प्रक्रिया MPESB नहीं करेगा।
  • Appointment: अंतिम चयन सूची जारी होने के बाद संबंधित विभाग द्वारा अधिकतम तीन माह के भीतर चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति आदेश जारी किए जाएंगे।

MPESB Agriculture Extension Officer Recruitment 2026: How To Apply

  • MPESB Agriculture Extension Officer Recruitment 2026 के तहत आवेदन करने के लिए सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in या MP Online पोर्टल पर जाएं।
  • होमपेज पर “Group-2 Sub Group-1 Krishi Vistar Adhikari Recruitment Test 2026” के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन शुरू करने से पहले भर्ती से संबंधित नियम एवं पात्रता शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  • आवेदन पत्र में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, आधार संख्या/VID, स्थायी पहचान चिह्न, फोटो पहचान पत्र का विवरण तथा शैक्षणिक योग्यता (मार्कशीट नंबर, प्राप्त अंक और कुल पूर्णांक) सही-सही भरें।
  • निर्धारित JPG फॉर्मेट में अपना फोटो, हस्ताक्षर और हस्तलिखित नमूना (Handwriting Sample) अपलोड करें।
  • परीक्षा केंद्र के लिए अपनी प्राथमिकता के अनुसार चार परीक्षा शहरों का चयन करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या अधिकृत MP Online कियोस्क के माध्यम से करें।
  • सभी जानकारी की जांच करने के बाद आवेदन पत्र सबमिट करें। आवेदन संख्या (Application Number) नोट कर लें और आवेदन पत्र व शुल्क रसीद का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें, क्योंकि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या आवश्यक होगी।

Important Link

Apply LinkClick Here
Official NotificationClick Here

Conclusion

कुल 2,784 पदों पर होने वाली इस भर्ती में चयन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे 17 जुलाई 2026 की अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें और आवेदन पत्र भरते समय सभी विवरण एवं दस्तावेज सावधानीपूर्वक दर्ज करें। भर्ती से जुड़ी नवीनतम जानकारी, परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड और अन्य अपडेट के लिए समय-समय पर MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।

Leave a Comment

Join YouTube Join WhatsApp Join Telegram