NEET PG Online Form 2026: Important Dates, Application Fees, Eligibility Criteria And More Information

Photo of author

Poonam Dubey

Last Updates: July 4, 2026

share Share

NEET PG Online Form 2026

NEET PG Online Form 2026: National Board of Examinations in Medical Sciences (NBEMS) ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। देशभर के मेडिकल कॉलेजों में एमडी (MD), एमएस (MS) और पीजी डिप्लोमा (PG Diploma) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक पात्र Medical Graduates से Online आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 July 2026 से शुरू हो चुकी है, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 July 2026 निर्धारित की गई है।

आज के इस आर्टिकल में भर्ती से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आधिकारिक अधिसूचना, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं। NEET PG 2026 प्रवेश परीक्षा का आयोजन 30 August 2026 को किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

NEET PG Online Form 2026: Overview

DepartmentNational Board of Examinations in Medical Sciences (NBEMS)
ExamNEET PG 2026
Application Starts From1 July 2026
Last Date21 July 2026
Age LimitAs per NBEMS rules
Mode Of ApplicationOnline
Official Websitenatboard.edu.in

NEET PG Online Form 2026: Important Dates

Online Application Starts1 July 2026
Last Date21 July 2026
Fee Payment Last Date21 July 2026
Exam City Details Date11 August 2026
Admit Card Before Exam
NEET PG Exam Date30 August 2026
ResultNotify Later

NEET PG Online Form 2026: Age Limit

NEET PG Online Form 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन्स इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) द्वारा कोई अलग आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है। अभ्यर्थियों को पात्रता एवं आयु से संबंधित सभी नियमों का पालन करना होगा। श्रेणीवार आयु संबंधी दिशा-निर्देशों और अन्य पात्रता शर्तों की विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक सूचना पुस्तिका (Information Bulletin) या NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन करना चाहिए।

NEET PG Online Form 2026: Application Fee

NEET PG Online Form 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

  • सामान्य (General), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹3,500 निर्धारित किया गया है
  • जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) एवं दिव्यांग (PH) अभ्यर्थियों को ₹2,500 आवेदन शुल्क देना होगा।
  • शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, IMPS, कैश कार्ड या मोबाइल वॉलेट के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है।

NEET PG Online Form 2026: Eligibility Criteria

  • NEET PG Online Form 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) से मान्यता प्राप्त किसी मेडिकल कॉलेज या संस्थान से एमबीबीएस (MBBS) की डिग्री अथवा प्रोविजनल पास सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।
  • इसके साथ ही अभ्यर्थियों को नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन्स (NBE) द्वारा निर्धारित अनिवार्य रोटेटरी इंटर्नशिप (Compulsory Rotatory Internship) पूरी कर ली हो या निर्धारित समय-सीमा के अनुसार पूरी कर रहे हों।
  • पात्रता से संबंधित विस्तृत एवं सटीक जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक सूचना पुस्तिका (Information Bulletin) का अवश्य अध्ययन करना चाहिए।

NEET PG Online Form 2026: Selection Process

  • NEET PG Online Form 2026 में अभ्यर्थियों का चयन Computer Based Test (CBT) में प्राप्त अंकों एवं रैंक के आधार पर किया जाएगा।
  • परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद योग्य अभ्यर्थियों को उनकी मेरिट रैंक के अनुसार विभिन्न Centralized Online Counselling चरणों में भाग लेना होगा।
  • काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थियों को उनकी रैंक, श्रेणी, सीट उपलब्धता एवं निर्धारित नियमों के अनुसार एमडी (MD), एमएस (MS) एवं पीजी डिप्लोमा (PG Diploma) पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा।

NEET PG Online Form 2026: How To Apply

  • NEET PG Online Form 2026 के तहत आवेदन करने के लिए सबसे पहले NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in या natboard.edu.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “NEET PG 2026” या “New Registration” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना नाम, जन्म तिथि, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर एवं अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करके पंजीकरण (Registration) पूरा करें।
  • पंजीकरण के बाद प्राप्त User ID और Password की सहायता से लॉगिन करें और ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।
  • आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, इंटर्नशिप विवरण भरें तथा अपनी पसंद के परीक्षा शहर (Exam Cities) का चयन करें।
  • निर्धारित प्रारूप के अनुसार पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, अंगूठे का निशान (Thumb Impression), MBBS प्रमाणपत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करें।
  • सभी जानकारी की जांच करने के बाद आवेदन पत्र सबमिट करें तथा भविष्य के संदर्भ के लिए कन्फर्मेशन पेज का प्रिंटआउट या डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

Important Link

Apply LinkClick Here
Official NotificationClick Here

Conclusion

यदि आप एमडी (MD), एमएस (MS) या पीजी डिप्लोमा (PG Diploma) पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेकर मेडिकल क्षेत्र में अपना करियर आगे बढ़ाना चाहते हैं, तो NEET PG 2026 आपके लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। परीक्षा, एडमिट कार्ड, परिणाम और काउंसलिंग से जुड़ी नवीनतम जानकारी के लिए समय-समय पर NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।

Leave a Comment

Join YouTube Join WhatsApp Join Telegram