UPSC Recruitment 2026: 400+ Vacancy, Check Full Details Before Apply Online

Photo of author

Poonam Dubey

Last Updates: July 19, 2026

share Share

UPSC Recruitment 2026

UPSC Recruitment 2026: Union Public Service Commission (UPSC) ने केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों में कुल 54 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के अंतर्गत ड्रग इंस्पेक्टर (186 पद), विभिन्न मेडिकल विशेषज्ञताओं में स्पेशलिस्ट ग्रेड-III असिस्टेंट प्रोफेसर, एरोनॉटिकल ऑफिसर (11 पद), लीगल ऑफिसर (12 पद), कंपनी प्रॉसिक्यूटर (18 पद) सहित कई अन्य पद शामिल हैं। पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी 25 June 2026 से 17 July 2026 शाम 6:00 बजे तक UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए ₹25 निर्धारित किया गया है, जबकि महिला, एससी, एसटी और PwBD श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से पूर्णतः छूट प्रदान की गई है।आज के इस आर्टिकल में भर्ती से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आधिकारिक अधिसूचना, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं।

UPSC Recruitment 2026: Overview

DepartmentUnion Public Service Commission (UPSC)
PostDrug Inspector, Assistant Engineer and More Posts
Vacancy450
Application Starts From25 June 2026
Last Date17 July 2026
Mode Of ApplicationOnline
Official Websiteupsc.gov.in/upsconline.nic.in
Selection ProcessRecruitment Test (RT) / Interview

UPSC Recruitment 2026: Important Dates

Notification Out25 June 2026
Online Application Starts25 June 2026
Last Date17 July 2026
Eligibility Determination Date17 July 2026
Interview/ RT DateTo be intimated separately by UPSC

UPSC Recruitment 2026: Age Limit

UPSC Recruitment 2026 के लिए आयु सीमा संबंधित पद एवं आरक्षित श्रेणी के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। ऐसे अभ्यर्थी जो आयु में छूट को लेकर जानकारी चाहते हैं, उनके लिए बता दें कि दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों को निर्धारित अधिकतम आयु सीमा के अतिरिक्त 10 वर्ष की आयु छूट प्रदान की जाएगी। हालांकि, किसी भी स्थिति में PwBD अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 56 वर्ष से अधिक नहीं हो सकती। इसके अलावा भूतपूर्व सैनिक (Ex-Servicemen) तथा केंद्र सरकार के कर्मचारी (Central Government Servants) को भी केंद्र सरकार के प्रचलित नियमों के अनुसार आयु में छूट का लाभ दिया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले संबंधित पद के लिए जारी आधिकारिक अधिसूचना में निर्धारित आयु सीमा एवं छूट संबंधी नियमों को ध्यानपूर्वक अवश्य पढ़ लें।

UPSC Recruitment 2026: Application Fee

UPSC Recruitment 2026 के लिए आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए ₹25 (पच्चीस रुपये मात्र) निर्धारित किया गया है। वहीं सभी श्रेणियों की महिला उम्मीदवारों, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) तथा बेंचमार्क दिव्यांग (PwBD) अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के भुगतान से पूर्णतः छूट प्रदान की गई है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से Visa, Master या RuPay डेबिट/क्रेडिट कार्ड, UPI अथवा किसी भी बैंक की इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है।

UPSC Recruitment 2026: Eligibility Criteria

UPSC Recruitment 2026 के अंतर्गत विभिन्न पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता एवं पात्रता मानदंड पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं।

  • चूंकि यह भर्ती इंजीनियरिंग, विधि (Law), चिकित्सा (Medical), प्रशासनिक एवं अन्य तकनीकी क्षेत्रों के विशेषज्ञ पदों के लिए है, इसलिए प्रत्येक पद हेतु आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, अनुभव एवं अन्य पात्रता अलग-अलग हो सकती है।
  • सभी अभ्यर्थियों का भारतीय नागरिक (Indian Citizen) होना अनिवार्य है।
  • पात्रता से संबंधित सभी शर्तों का निर्धारण ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 17 जुलाई 2026 के आधार पर किया जाएगा।
  • इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले संबंधित पद की आधिकारिक अधिसूचना में दी गई पात्रता एवं योग्यता संबंधी सभी शर्तों को ध्यानपूर्वक अवश्य पढ़ लेना चाहिए।

UPSC Recruitment 2026: Selection Process

UPSC Recruitment 2026 के तहत विभिन्न पदों के लिए चयन प्रक्रिया पद के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। साक्षात्कार के लिए उम्मीदवारों का चयन उनके ऑनलाइन आवेदन में दी गई जानकारी तथा भर्ती परीक्षा (यदि आयोजित की जाती है) में प्राप्त प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

  • Online Application Submission: अभ्यर्थी 17 जुलाई 2026 तक UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन जमा करें।
  • Shortlisting: UPSC ऑनलाइन आवेदन में अभ्यर्थियों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग करेगा। गलत या भ्रामक जानकारी देने पर कंप्यूटर आधारित शॉर्टलिस्टिंग के दौरान आवेदन निरस्त किया जा सकता है।
  • RT/CRT– if applicable: यदि किसी पद के लिए आवेदन अधिक संख्या में प्राप्त होते हैं, तो UPSC साक्षात्कार से पहले Recruitment Test (RT) या Combined Recruitment Test (CRT) आयोजित कर सकता है। यह परीक्षा सामान्यतः अहमदाबाद, भोपाल, चेन्नई, दिल्ली, दिसपुर (गुवाहाटी), जयपुर, जम्मू, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पोर्ट ब्लेयर, रांची और विशाखापट्टनम में आयोजित की जाती है।
  • Personality Test/Interview: शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। अभ्यर्थियों को अपने ऑनलाइन आवेदन का प्रिंटआउट, सभी मूल दस्तावेज तथा उनकी स्वप्रमाणित (Self-attested) प्रतियां साथ लानी होंगी।
  • Final Selection and Appointment: अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति संबंधित मंत्रालय/विभाग द्वारा की जाएगी। साक्षात्कार में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी उम्मीदवारों को UPSC की अनुशंसा पर उच्च प्रारंभिक वेतन (Higher Initial Pay) भी प्रदान किया जा सकता है।

UPSC Recruitment 2026: How To Apply

  • UPSC Recruitment 2026 के तहत आवेदन करने के लिए UPSC के ORA पोर्टल पर जाएं और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करें।
  • यदि आपने पहले Registration नहीं किया है, तो पहले अपना Universal Registration Number (URN) बनाएं। इसके लिए आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या कोई अन्य सरकारी फोटो पहचान पत्र तैयार रखें।
  • पंजीकरण के बाद अपनी यूज़र आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • विज्ञापन संख्या 07/2026 का चयन करें और जिस पद/रिक्ति (Vacancy Number) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उसे चुनें।
  • आवेदन पत्र में अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक एवं व्यावसायिक जानकारी सावधानीपूर्वक भरें। किसी भी प्रकार की गलत जानकारी देने पर आवेदन कंप्यूटर आधारित जांच में निरस्त किया जा सकता है तथा आयोग द्वारा कार्रवाई भी की जा सकती है।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें, जैसे जाति प्रमाण पत्र, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, भूतपूर्व सैनिक प्रमाण पत्र, अनाथ प्रमाण पत्र, खेल प्रमाण पत्र, परियोजना प्रभावित (Project Affected) या भूकंप प्रभावित (Earthquake Affected) प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।
  • ₹25 का आवेदन शुल्क Visa/Master/RuPay डेबिट/क्रेडिट कार्ड, UPI या इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन जमा करें। महिला, SC, ST एवं PwBD अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क से छूट प्राप्त है।
  • आवेदन पत्र में भरी गई सभी जानकारी को अंतिम रूप से जांच लें और उसके बाद आवेदन सबमिट करें। ध्यान दें: आवेदन जमा करने के बाद उसे वापस (Withdraw) लेने की अनुमति नहीं होगी।
  • अंतिम रूप से जमा किए गए ऑनलाइन आवेदन पत्र का प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
  • आवेदन पत्र में अपना सही एवं सक्रिय ई-मेल आईडी दर्ज करें, क्योंकि साक्षात्कार की सूचना सहित UPSC की सभी आधिकारिक जानकारी इसी ई-मेल पर भेजी जाएगी।

Important Link

Apply LinkClick Here
Official NotificationClick Here

Conclusion

यदि आप केंद्र सरकार के प्रतिष्ठित विभागों में विशेषज्ञ एवं अधिकारी स्तर के पदों पर नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं, तो UPSC भर्ती 2026 आपके लिए एक सुनहरा अवसर है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें तथा आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़कर अपनी पात्रता सुनिश्चित कर लें।

आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।

Leave a Comment

Join YouTube Join WhatsApp Join Telegram