SBI SCO Law Recruitment 2026: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के सेंट्रल रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन डिपार्टमेंट (CRPD), कॉर्पोरेट सेंटर, मुंबई ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर्स (SCO) की नियमित भर्ती के लिए Official Notification जारी की है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से Assistant Manager (Law) और Deputy Manager (Law) के कुल 47 पदों पर योग्य भारतीय नागरिकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 24 June 2026 से 14 July 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आज के इस आर्टिकल में भर्ती से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आधिकारिक अधिसूचना, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया के दौरान निर्धारित शुल्क का भुगतान भी इसी अवधि में किया जा सकेगा। कानून के क्षेत्र में सरकारी बैंक में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह एक शानदार अवसर है।
SBI SCO Law Recruitment 2026: Overview
| Department | State Bank of India (SBI) |
| Post | Assistant Manager (Law) and Deputy Manager (Law) |
| Vacancy | 47 |
| Mode Of Application | Online |
| Official Website | ibpsreg.ibps.in/sbiscoljun26 |
| Application Starts From | 24 June 2026 |
| Last From | 14 July 2026 |
SBI SCO Law Recruitment 2026: Important Dates
| Application Starts From | 24 June 2026 |
| Last Date | 14 July 2026 |
| Fee Last Date | 14 July 2026 |
| Exam | August 2026 |
| Admit Card | Before Exam |
| Age Limit As On | 31 May 2026 |
SBI SCO Law Recruitment 2026: Application Fee
SBI SCO Law Recruitment 2026 के लिए सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं एससी, एसटी एवं दिव्यांग (PwBD) श्रेणी के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क से पूर्णतः छूट प्रदान की गई है। आवेदन शुल्क एवं सूचना शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा। अभ्यर्थी इंटरनेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के जरिए निर्धारित शुल्क जमा कर सकते हैं। ध्यान रहे कि जमा किया गया आवेदन शुल्क वापसी योग्य (Non-Refundable) नहीं होगा।
SBI SCO Law Recruitment 2026: Age Limit
- SBI SCO Law Recruitment 2026 में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC-NCL) के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष, जबकि अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST) के अभ्यर्थियों को 5 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।
- दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा में सामान्य/ईडब्ल्यूएस वर्ग को 10 वर्ष, ओबीसी को 13 वर्ष तथा एससी/एसटी को 15 वर्ष की छूट मिलेगी।
- इसके अलावा भूतपूर्व सैनिक (Ex-Servicemen) तथा इमरजेंसी कमीशंड ऑफिसर्स (ECOs)/शॉर्ट सर्विस कमीशंड ऑफिसर्स (SSCOs), जिन्होंने कम से कम 5 वर्ष की सैन्य सेवा पूरी की है, उन्हें भी अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट का लाभ दिया जाएगा।
SBI SCO Law Recruitment 2026: Vacancy Detail Post Wise
| Post | Vacancy |
| Assistant Manager (Law) | 20 |
| Deputy Manager (Law) | 27 |
SBI SCO Law Recruitment 2026: Qualification Post Wise
| Post Name & Grade | Essential Basic Qualification & Mandatory Work Experience |
| Assistant Manager (Law) | Basic Qualification: Graduate with a degree in Law or a Law Graduate from a recognized university in India (5-year integrated law course preferred). Mandatory Experience (As on 31 May 2026): Minimum 02 years of experience as a practicing advocate enrolled with the Bar Council, OR 02 years as a Law Officer in the Legal Department of Scheduled Commercial Banks, OR a combined 02 years of both experiences. |
| Deputy Manager (Law) | Basic Qualification: Graduate with a degree in Law or a Law Graduate from a recognized university in India (5-year integrated law course preferred). Mandatory Experience (As on 31 May 2026): Minimum 04 years of experience as a practicing advocate enrolled with the Bar Council, OR 04 years as a Law Officer in the Legal Department of Scheduled Commercial Banks, OR a combined 04 years of both experiences. |
SBI SCO Law Recruitment 2026: Selection Process
Selection Process: भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा और उसके बाद व्यक्तिगत साक्षात्कार (Interview) के आधार पर किया जाएगा।
Objective Test: लिखित परीक्षा में विभिन्न विषयों पर आधारित ऑब्जेक्टिव टेस्ट (100 अंक) तथा विषय ज्ञान (Subject Knowledge) परीक्षा (100 अंक) आयोजित की जाएगी।
Minimum Passing Benchmarks: अनारक्षित (UR) वर्ग के उम्मीदवारों को परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए कम से कम 50% अंक प्राप्त करने होंगे। वहीं SC, ST, OBC, EWS एवं PwBD वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 40% अंक निर्धारित किए गए हैं।
SBI SCO Law Recruitment 2026: How To Apply
- SBI SCO Law Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवार 24 June 2026 से 14 July 2026 तक SBI की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- एक से अधिक आवेदन (Duplicate Application) करने पर अभ्यर्थी की उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।
- आवेदन के दौरान हाल ही में खिंचवाई गई पासपोर्ट आकार की रंगीन फोटो अपलोड करनी होगी। फोटो JPG/JPEG प्रारूप में 20 KB से 50 KB के बीच होनी चाहिए। काला चश्मा या टोपी पहनकर खिंचवाई गई फोटो स्वीकार नहीं की जाएगी।
- उम्मीदवार को सफेद कागज पर काले रंग की स्याही वाले पेन से हस्ताक्षर करने होंगे। केवल हस्ताक्षर वाले हिस्से को स्कैन करके JPG/JPEG प्रारूप में 10 KB से 20 KB के आकार में अपलोड करें। अंग्रेजी के बड़े अक्षरों (Capital Letters) में किए गए हस्ताक्षर मान्य नहीं होंगे।
- यदि भर्ती के लिए कार्य अनुभव आवश्यक है, तो उम्मीदवार को अपने संगठन के आधिकारिक लेटरहेड पर जारी अनुभव प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
- प्रमाण पत्र में जारी करने की तिथि, पदनाम, कार्य अवधि, कार्यों का विवरण तथा अधिकृत अधिकारी के हस्ताक्षर एवं मुहर होना अनिवार्य है।
- बिना हस्ताक्षर वाले या केवल वेतन संबंधी दस्तावेज मान्य नहीं होंगे।
- जो उम्मीदवार सरकारी विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों (PSUs) या स्वायत्त संस्थानों में कार्यरत हैं, उन्हें साक्षात्कार के समय वैध अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) तथा विजिलेंस क्लीयरेंस प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
Important Link
| Apply Link | Click Here |
| Official Notification | Click Here |
Conclusion
बैंकिंग सेक्टर में प्रतिष्ठित करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन अवसर है। आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें, सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें और आवेदन पत्र में दी गई जानकारी सही एवं पूर्ण रूप से भरें, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।यदि आप निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा एवं अन्य पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं, तो अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते ऑनलाइन आवेदन करें।
आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।









